Latest Updates
-
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि -
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट
मशहूर एक्टर सतीश शाह का किडनी फेल होने से निधन, जानें किडनी फेलियर के कारण, लक्षण और बचाव
Satish Shah Death News: फिल्म और टेलीविजन जगत के जाने-माने एक्टर सतीश शाह का निधन हो गया है। 25 अक्टूबर को दोपहर 2।30 बजे 74 साल की उम्र में उन्होंने मुंबई में अपनी आखिरी सांस ली। मशहूर फिल्म निर्माता और निर्देशक अशोक पंडित ने इस बात की पुष्टि की है। मिली जानकारी के मुताबिक, वे लंबे समय से किडनी से जुड़ी गंभीर बीमारी से जूझ रहे थे और किडनी फेलियर के कारण उनका निधन हो गया है। इस खबर से फिल्म से लेकर टीवी इंडस्ट्री में मातम पसर गया है।

अशोक पंडित ने इंस्टाग्राम पर किया पोस्ट
फिल्ममेकर अशोक पंडित ने इंस्टाग्राम पर सतीश शाह के निधन की खबर साझा करते हुए लिखा, "दुख और सदमे के साथ आपको यह सूचित करना पड़ रहा है कि हमारे प्रिय मित्र और शानदार अभिनेता सतीश शाह का कुछ घंटे पहले किडनी फेल होने के कारण निधन हो गया। उन्हें तुरंत हिंदुजा अस्पताल ले जाया गया था, जहां उन्होंने अंतिम सांस ली। यह हमारे उद्योग के लिए एक बड़ी क्षति है। ओम शांति।"
पिछले कुछ सालों में किडनी से जुड़ी बीमारियों से होने वाली मौतों में काफी इजाफा हुआ है। इस विषय जानकारी देते हुए फॉर्टिस मेमोरियल रिसर्च इंस्टीट्यूट, गुरुग्राम के डायरेक्टर और नेफ्रोलॉजिस्ट डॉ सलिल जैन ने कहा कि अक्सर लोग किडनी से जुड़ी समस्याओं के लक्षणों को इग्नोर कर देते हैं और डॉक्टर के पास तब पहुंचते हैं जब समस्या बहुत अधिक बढ़ चुकी होती है और बचने के अवसर बेहद कम होते हैं।
किडनी खराब होने के कारण - Causes Of Kindey Failure In Hindi
किडनी खराब होने के कई कारण हो सकते हैं, जिनमें सबसे आम है गलत खानपान और असंतुलित जीवनशैली। ज़्यादा नमक, तला-भुना और प्रोसेस्ड फूड खाना, पानी कम पीना और ब्लड प्रेशर, मोटापा या डायबिटीज को कंट्रोल में न रखना किडनी को धीरे-धीरे नुकसान पहुंचाते हैं। इसके अलावा, बार-बार पेशाब रोकना, पेनकिलर, एंटीबायोटिक या स्टेरॉयड दवाओं का लंबे समय तक इस्तेमाल, शराब और सिगरेट की लत भी किडनी की कार्यक्षमता को कमजोर कर देती है। कई बार यूरिन इंफेक्शन या आनुवांशिक कारणों से भी किडनी पर असर पड़ता है।

किडनी खराब होने के लक्षण - Symptoms Of Kidney Failure In Hindi
चेहरे और आंखों के आसपास पर सूजन दिखाई देना
पैरों और टखनों में सूजन बढ़ना
अत्यधिक थकान और कमजोरी
पाचन संबंधी समस्याएं
पीठ या कमर में दर्द
बार-बार सिर में दर्द महसूस करना
बार-बार या गहरे रंग में पेशाब आना
पेशाब में झाग बनना
बहुत कम मात्रा में पेशाब बनना
त्वचा खुरदरी या ड्राई होना
किडनी फेलियर से बचाव के उपाय - Kidney Failure Prevention Tips
दिनभर में कम से कम 2-3 लीटर पानी पिएं।
खाने में कम नमक और कम तेल का प्रयोग करें।
ताजे फल, सब्जियां और साबुत अनाज का सेवन करें
धूम्रपान और शराब से पूरी तरह दूर रहें।
ब्लड प्रेशर और शुगर को कंट्रोल में रखें।
बिना डॉक्टर की सलाह के पेनकिलर या दवाएं न लें।
हर 6 महीने में किडनी फंक्शन टेस्ट करवाएं।
नियमित व्यायाम या योग करें।
यूरिन इंफेक्शन के लक्षण दिखें तो इसे नजरअंदाज न करें।
शरीर में सूजन, थकान या पेशाब में बदलाव दिखे तो फौरन डॉक्टर से संपर्क करें।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
