Latest Updates
-
Navratri Vrat Recipes: नवरात्रि के लिए पहले ही बना लें ये स्वादिष्ट फलाहारी नमकीन, नौ दिन तक नहीं होगी खराब -
प्रेमानंद महाराज के शिष्य रसिक दुलारी शरण की हेमोरेजिक शॉक से हुई थी मौत, जानें क्या है यह गंभीर मेडिकल कंडीशन -
कौन थे मैड संधू? सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर जिनकी गोली मारकर हुई हत्या, बिग बॉस में होनी थी एंट्री -
कौन हैं अविनाश मिश्रा? जो बने 'खतरों के खिलाड़ी 15' के विनर, ऋत्विक धनजानी और ओरी को हराकर जीते 20 लाख रुपए -
डायबिटीज में एक दिन में कितनी चीनी खाना है सुरक्षित? जानिए क्या है एक्सपर्ट की राय -
World Teachers Day 2026: 5 अक्टूबर को क्यों मनाया जाता है विश्व शिक्षक दिवस? जानें इतिहास, महत्व और थीम -
कहीं आप भी तो नहीं पी रहे डिटर्जेंट वाला दूध? FSSAI के बताए इस सिंपल टेस्ट से मिनटों में करें चेक -
Indira Ekadashi 2026: 5 या 6 अक्टूबर, कब है इंदिरा एकादशी? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
DHT: क्या है डायरेक्ट हेयर ट्रांसप्लांटेशन? जानें बालों की रिग्रोथ के लिए कितनी कारगर है यह तकनीक -
Captain Smit Machchhar: कैप्टन 'स्मित मच्छर' के सरनेम का क्या है मतलब? जानें इसके पीछे की दिलचस्प कहानी
एक्टर सयाजी शिंदे की सीने में दर्द के बाद हुई एंजियोप्लास्टी, चेस्ट पेन के इन लक्षणों को न करें इग्नोर
Sayaji Shinde Health News : फेमस एक्टर सयाजी शिंदे को सीने में तेज दर्द की शिकायत के बाद आनन-फानन में उन्हें हॉस्पिटल ले जाया गया, जहां उनकी एंजियोप्लास्टी हुई है। एक्टर ने तबीयत स्थिर होने के बाद हॉस्पिटल से अपना एक वीडियो शेयर करके अपनी तबीयत को लेकर अपडेट दिया है।
एक्टर की तबीयत पिछले कई दिनों से ठीक नहीं थी। हालत बिगड़ने के बाद 11 अप्रैल को घरवालों ने उन्हें हॉस्पिटल में भर्ती कराया। जहां कई टेस्ट किए और पाया कि एक्टर की हार्ट को ब्लड की सप्लाई करने वाली धमनियों में 99 फीसदी ब्लॉकेज है। इसके बाद डॉक्टर्स को उनकी एंजियोप्लास्टी करनी पड़ी।

अगर आपको कई दिनों से बार-बार सीने में दर्द हो रहा है तो इसे हल्के में लेने की जगह तुरंत डॉक्टर से जाकर मिलें। वरना आप कई गंभीर बीमारियों के शिकार हो सकते हैं। आइए आनते हैं किन स्थितियों में सीने के दर्द को इग्नोर नहीं करना चाहिए।
सीने में दर्द के पीछे हो सकती है ये वजह
सीने में दर्द के पीछे अलग-अलग वजह हो सकती है। कई बार यह दर्द हल्का तो कई बार काफी तेज होता है। अगर आपको बार-बार या लगातार दर्द हो रहा है तो सीने के दर्द को भूलकर भी नजरअंदाज न करें।
सीने में दर्द के पीछे हार्ट अटैक, एन्जाइना, हार्ट के ब्लड वेसल्स में रुकावट , पेरिफेरल वैस्कुलर डिजीज, एओर्टिक एन्यूरिज्म, कार्डियोमायोपैथी, हार्ट की मांसपेशियों में सूजन हो सकता है। यह सभी हार्ट डिजीज से जुड़ी समस्याएं जिनमें हार्ट ब्लॉकेज, ब्लड सकुर्लेशन या हार्ट मसल्स में दिक्कत आने के बाद स्थितियां गंभीर हो जाती है।
इसके अलावा एसिडिटी, निमोनिया, ब्लड क्लॉट, फेफड़ों के आसपास सूजन होना, पैनिक अटैक, सीने में जलन, पेट में ऐंठन जैसी दिक्कते भी सीने के दर्द की वजह बनती है।
ये लक्षण दिखते ही डॉक्टर से मिले
सीने में दर्द के नीचे बताए लक्षण दिखते ही आपको डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए, वरना स्थिति गंभीर हो सकती है, जैसे-
- छींकते या खांसते समय सीने में दर्द होना।
- अगर सीने के बाएं तरफ या फेफड़ों के नीचे दर्द होना शुरू हो जाएं।
- सांस लेने में तकलीफ होना है।
- छाती में चुभन, जलन या दर्द हो।
- जब सीने में दर्द 20 मिनट से ज्यादा समय तक रहे तो तुरंत डॉक्टर से मिले।
- सीने में जलन के कारण उल्टी होना।
- हार्टबर्न या इनडाइजेशन की 2 सप्ताह तक दवाएं लेना और फिर भी लक्षण में कमी आना
- खाना खाते हुए दर्द होना
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
