Latest Updates
-
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि -
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट
टीवी एक्टर विभु राघव का स्टेज-4 कैंसर से निधन, जानें कितनी खतरनाक है ये बीमारी
TV Actor Vibhu K Raghave Death News : टीवी इंडस्ट्री से एक दुखद खबर सामने आई है। अभिनेता विभु कुमार सिंह राघव, जिन्हें सभी प्यार से विभु राघव के नाम से जानते हैं, का 2 जून को मुंबई के नानावटी अस्पताल में निधन हो गया। वे 2022 से स्टेज 4 कोलन कैंसर से लड़ रहे थे। 'निशा और उसके कजिन्स', 'सुव्रीन गुग्गल' और 'रिदम' जैसे सीरियल्स से उन्हें पहचान मिली थी।
बीमारी के दौरान भी वे बेहद पॉजिटिव होकर कैंसर की जंग लड रहे थे और सोशल मीडिया के ज़रिए वो अपनी इस बीमारी की जर्नी के बारे में लोगों को अपडेट कर रहे थे। अब वो इस बीमारी की वजह से जिंदगी की जंग हार चुके हैं, तो ऐसे में जानते हैं कि कोलन कैंसर क्या है और इसके लक्षण क्या हैं और कितनी खतरनाक है ये बीमारी?

क्या है कोलन कैंसर?
कोलन कैंसर, बड़ी आंत के अंतिम हिस्से यानी कोलन में होने वाला एक गंभीर प्रकार का कैंसर है। यह तब होता है जब कोलन की कोशिकाएं अनियंत्रित रूप से बढ़ने लगती हैं और ट्यूमर बन जाता है। यह कैंसर पहले छोटे पॉलीप्स के रूप में शुरू होता है जो समय के साथ कैंसर में बदल सकते हैं।
कोलन कैंसर के प्रमुख लक्षण
- त्याग में बदलाव (बार-बार दस्त या कब्ज)
- मल में खून आना
- पेट में लगातार दर्द, गैस या ऐंठन
- ऐसा महसूस होना कि आंत पूरी तरह साफ नहीं हुई
- कमजोरी या थकावट
- बिना वजह वजन घटना
स्टेज 4 कोलन कैंसर कितना खतरनाक है?
स्टेज 4 का मतलब है कि कैंसर शरीर के अन्य हिस्सों, जैसे कि यकृत, फेफड़े या हड्डियों तक फैल चुका है। यह सबसे गंभीर स्टेज मानी जाती है और इसका इलाज चुनौतीपूर्ण होता है, लेकिन सही इलाज और सपोर्ट से जीवन की गुणवत्ता बेहतर की जा सकती है।
कोलन कैंसर का इलाज
कोलन कैंसर बड़ी आंत (कोलन) में होने वाला एक खतरनाक कैंसर है, जो आमतौर पर पॉलीप्स के रूप में शुरू होता है। समय रहते इलाज न होने पर यह कैंसर में बदल सकता है और शरीर के अन्य हिस्सों में फैल सकता है। इसके लक्षणों में पेट दर्द, कब्ज या दस्त, मल में खून, थकान और अचानक वजन कम होना शामिल हैं। कोलन कैंसर का इलाज स्टेज पर निर्भर करता है और इसमें सर्जरी, कीमोथेरेपी, रेडिएशन, टारगेटेड और इम्यूनोथेरेपी शामिल हो सकते हैं। समय पर जांच और इलाज से कोलन कैंसर का इलाज संभव है
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
