Latest Updates
-
DHT: क्या है डायरेक्ट हेयर ट्रांसप्लांटेशन? जानें बालों की रिग्रोथ के लिए कितनी कारगर है यह तकनीक -
Captain Smit Machchhar: कैप्टन 'स्मित मच्छर' के सरनेम का क्या है मतलब? जानें इसके पीछे की दिलचस्प कहानी -
नुसरत भरूचा की रीढ़ की हड्डी में हुआ फ्रैक्चर, एयरलिफ्ट कर बाली से लाई गईं मुंबई, वीडियो देख फैंस हुए परेशान -
Jitiya Vrat 2026: जितिया व्रत में पानी पी सकते हैं या नहीं? जानें जरूरी नियम और पारण का समय -
Jitiya Vrat Katha: जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत में जरूर करें इस कथा का पाठ, पूरे साल सुरक्षित रहेगी संतान -
Jitiya Vrat 2026 Wishes: संतान की लंबी उम्र...जितिया व्रत के अवसर पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि -
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम
स्किन की इस बीमारी से जूझ रही हैं भूमि पेडनेकर, दर्द और सूजन से हो जाता है बुरा हाल
बॉलीवुड एक्ट्रेस भूमि पेडनेकर अपनी खूबसूरती और अदाकारी से फैन्स के दिलों पर राज करती हैं। फिल्म दम लगा के हईशा से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद वे अब तक कई हिट फिल्मों में काम कर चुकी हैं। सोशल मीडिया के जरिए भूमि अपने फैंस के साथ जुड़ी रहती हैं और अपनी पर्सनल लाइफ से जुड़ी खबरें शेयर करती हैं। हाल ही में एक्ट्रेस ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी में बताया कि वह एक्जिमा की बीमारी से जूझ रही हैं। उन्हें यह समस्या छोटी उम्र से होने लगी थी और करीब तीन साल पहले ही उन्हें इसका पता चला था। भूमि ने बताया कि इसकी वजह से उन्हें काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है।

भूमि पेडनेकर ने इंस्टाग्राम स्टोरी में लिखा, "जब भी मैं ट्रैवल करती हूं, या मेरा खानपान ठीक नहीं होता या मैं तनाव में रहती हूं, जो सभी समस्याओं की जड़ है, तो मेरा एक्जिमा बढ़ जाता है।" उन्होंने लिखा, "एक्जिमा से बहुत परेशानी होती है क्योंकि इससे बहुत दर्द और असुविधा होती है। मैं जल्द ही इस बारे में और बात करूंगी।"
एक्जिमा क्या है?
एक्जिमा एक स्किन कंडीशन है, जिसमें त्वचा रूखी होकर फटने लगती है और उस पर खुजली होती है। मेडिकल भाषा में एटोपिक डर्मेटाइटिस भी कहते हैं। एक्जिमा होने पर त्वचा खुरदरी और पपड़ीदार हो जाती है। इसमें त्वचा पर लाल रंग के धब्बे, खुजली, जलन और सूजन होने लगती है। एक्जिमा मुख्य रूप से पीठ, पेट, हाथ, मुंह, कान के आसपास के हिस्से को प्रभावित करता है। यह बीमारी किसी भी उम्र में हो सकती है, लेकिन बच्चों और महिलाओं में यह ज्यादा देखी जाती है।

एक्जिमा के कारण
एक्जिमा मुख्य रूप से जेनेटिक, अति प्रतिक्रियाशील इम्यून सिस्टम या शरीर में किसी कमी के कारण हो सकता है। इसके अलावा, यह बैक्टीरिया या फंगल संक्रमण, तनाव, फूड एलर्जी, कपड़े, चप्पल या किसी दूसरी चीजों के संपर्क से भी हो सकता है।
एक्जिमा के लक्षण
त्वचा में लगातार और गंभीर खुजली और जलन
त्वचा में रूखापन और त्वचा का फटना
मोटी या खुरदरी त्वचा
त्वचा पर पपड़ी बनना
त्वचा पर लाल या बैंगनी रंग के धब्बे
त्वचा पर छाले पड़ना या खून आना
एक्जिमा का इलाज और बचाव
एक्जिमा को पूरी तरह ठीक करना कठिन हो सकता है। लेकिन सही देखभाल और बचाव से इसे कंट्रोल किया जा सकता है। डॉक्टर मरीज को जरूरत के हिसाब से स्टेरॉयड दे सकते हैं। इसके अलावा, आप कुछ बचाव के उपाय अपना सकते हैं -
त्वचा की नमी बनाए रखने के लिए मॉइश्चराइजर का इस्तेमाल करें।
हाइपोएलर्जेनिक साबुन और क्रीम जैसे प्रोडट्क्स यूज करें।
जो फूड्स एक्जिमा को ट्रिगर करें, उन्हें खाने से बचें।
त्वचा में नमी बरकरार रखने के लिए हाइड्रेटेड रहें।
बहुत ज्यादा गर्म पानी और धूप से त्वचा को बचाएं।
मानसिक तनाव भी एक्जिमा को बढ़ा सकता है, इसलिए तनाव से दूर रहें।
धूल, परफ्यूम, धूम्रपान जैसी चीजों से दूरी बनाए रखें।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
