Latest Updates
-
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि -
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट
इंदौर में महिला की मौत, दिल्ली-चेन्नई में नए मामले, कोरोना का खतरा फिर मंडराया?
देश में एक बार फिर कोरोना वायरस के मामलों में हल्का इजाफा देखने को मिल रहा है। हाल ही में मध्यप्रदेश के इंदौर में दो नए कोविड पॉजिटिव केस सामने आए हैं, वहीं चेन्नई और दिल्ली से भी नए मामलों की खबरें आई हैं। ये वही वायरस है जिसने साल 2020-21 में दुनियाभर में तबाही मचाई थी, लेकिन वैक्सीनेशन और नेचुरल इम्यूनिटी की वजह से बीते दो वर्षों में इसके मामले काफी कम हो गए थे।
अब फिर गर्मियों में कोविड पॉजिटिव केस सामने आने से सवाल उठ रहे हैं कि क्या कोरोना फिर से लौट रहा है या कोई नया स्ट्रेन उभर रहा है? आइए जानते हैं इस बारे में एक्सपर्ट्स का क्या कहना है।

कोविड के मामले क्यों बढ़ रहे हैं?
कोरोना वायरस 2020 में पहली बार चीन से सामने आया था। उस समय इसकी चपेट में आकर लाखों लोगों ने जान गंवाई थी। लेकिन समय के साथ वैक्सीनेशन, नेचुरल इम्यूनिटी और हाइब्रिड इम्यूनिटी के चलते वायरस का असर कमजोर होता गया। अब इंदौर में कोविड संक्रमित एक महिला की मौत ने लोगों को सतर्क कर दिया है। हालांकि, महामारी विशेषज्ञों के मुताबिक, वायरस पूरी तरह से खत्म नहीं होता। मौसम में बदलाव के दौरान फ्लू और सांस की बीमारियों के बढ़ने से कोविड के केस भी सामने आ सकते हैं, लेकिन इसका मतलब यह नहीं कि अब फिर से बड़ी महामारी का खतरा मंडरा रहा है।
क्या कोरोना फिर डराएगा?
हेल्थ एक्सपर्ट्स का कहना है कि कोविड वायरस के अब तक कई वेरिएंट आ चुके हैं, लेकिन डेल्टा वेरिएंट को छोड़ दें तो ज्यादातर वेरिएंट हल्के रहे हैं। पिछले एक साल में कोई नया वेरिएंट गंभीर रूप में सामने नहीं आया है। अगर भविष्य में कोई खतरनाक नया वेरिएंट आता है तो सतर्कता जरूरी होगी। फिलहाल स्थिति कंट्रोल में है और घबराने की जरूरत नहीं है, लेकिन सावधानी बरतनी बेहद जरूरी है।
कोरोना वायरस के सामान्य लक्षण
कोविड संक्रमण के सामान्य लक्षणों में बुखार, सूखी खांसी, थकान, गले में खराश, सांस लेने में दिक्कत, सिरदर्द, स्वाद या गंध का चले जाना, मांसपेशियों में दर्द, नाक बहना या बंद होना शामिल हैं।
गंभीर लक्षणों में शामिल हैं:
- सांस लेने में अत्यधिक तकलीफ
- सीने में दर्द या दबाव
- मानसिक भ्रम या असामान्य नींद
- होंठ या चेहरे का नीला पड़ना
- कोविड से बचाव के उपाय
- सार्वजनिक स्थानों पर मास्क जरूर पहनें।
- हाथों को साबुन-पानी या सैनिटाइजर से बार-बार धोएं।
- से बचें और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करें।
- बूस्टर डोज जरूर लगवाएं।
- बुखार या अन्य लक्षण दिखने पर तुरंत टेस्ट कराएं।
- घर और दफ्तर में अच्छी वेंटिलेशन व्यवस्था रखें।
- इम्यूनिटी बढ़ाने के लिए संतुलित आहार लें और पर्याप्त नींद पूरी करें।
- बीमार महसूस होने पर घर में ही रहें और दूसरों से दूरी बनाएं।
अंत में, फिलहाल कोरोना को लेकर डरने की नहीं, बल्कि समझदारी और सतर्कता बरतने की जरूरत है। स्वास्थ्य नियमों का पालन करके हम खुद को और दूसरों को सुरक्षित रख सकते हैं।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
