Latest Updates
-
Shardiya Navratri 2026 Day 8: नवरात्रि के आठवें दिन करें मां महागौरी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
Durga Ashtami 2026 Wishes: महागौरी की कृपा...इन संदेशों के साथ अपनों को दें दुर्गा अष्टमी की शुभकामनाएं -
सिर्फ गांठ ही नहीं, ये 5 संकेत भी हो सकते हैं ब्रेस्ट कैंसर का लक्षण, साधारण समझकर इग्नोर करने की न करें भूल -
Maha Navami 2026: 19 या 20 अक्तूबर, महानवमी कब है? जानें तिथि, हवन और कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त -
SRH की मालकिन काव्या मारन की शादी हुई तय! कौन है दुल्हा, कब और कहां होगी वेडिंग, जानिए पूरी डिटेल्स -
Ashtami Kab Hai: 18 या 19 अक्टूबर, कब है अष्टमी? जानें सही तारीख, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और पारण का समय -
Shardiya Navratri 2026 Day 7: नवरात्रि के सातवें दिन करें मां कालरात्रि की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग, आरती -
Navratri Day 7 Wishes: मां कालरात्रि का आशीर्वाद...इन संदेशों के साथ अपनों को भेजें महासप्तमी की शुभकामनाएं -
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी
गोवा के बाद अब इस राज्य में भी शादी से पहले अनिवार्य होगा HIV टेस्ट, जानें वजह
मेघालय सरकार HIV/AIDS की बढ़ती चुनौती को देखते हुए एक अहम फैसला लेने की तैयारी में है। अब राज्य में शादी से पहले सभी लोगों के लिए HIV/AIDS टेस्ट को अनिवार्य किया जा सकता है, ठीक उसी तरह जैसे गोवा सरकार ने अपने यहां यह नियम पहले से लागू कर रखा है। यह जानकारी राज्य की स्वास्थ्य मंत्री माजेल एंपरीन लिंगदोह ने शुक्रवार, 25 जुलाई 2025 को दी। आइए जानते हैं इस तरह का नियम लाने की पीछे की मुख्य वजह और एचआईवी कैसे फैलता है?

मेघालय में क्यों उठाई गई यह मांग?
राज्य की स्वास्थ्य मंत्री ने बताया कि मेघालय एड्स कंट्रोल सोसायटी (MACS) की हालिया रिपोर्ट में HIV/AIDS की स्थिति को चिंताजनक बताया गया है। इस रिपोर्ट के मुताबिक, राज्य के कुछ जिलों में HIV पॉजिटिव मामलों की संख्या तेजी से बढ़ रही है। खासतौर पर ईस्ट खासी हिल्स जिले में 2024 में 3,432 लोग HIV संक्रमित पाए गए, जो कि 2023 के मुकाबले दोगुनी संख्या है। इन मरीजों में से केवल 1,581 ही लोग एंटी-रेट्रोवायरल थेरेपी (ART) ले रहे हैं।
मंत्री ने बताया कि जैंतिया हिल्स जैसे इलाके में सबसे अधिक HIV संक्रमण के मामले सामने आए हैं। इसके अलावा, MACS के मुताबिक राज्य में HIV फैलने की सबसे बड़ी वजह असुरक्षित यौन संबंध है। इस चिंताजनक स्थिति को देखते हुए सरकार अब राज्यभर में जागरूकता अभियान चलाने और HIV की रोकथाम के लिए सख्त नीति लागू करने की तैयारी कर रही है।
क्या है HIV और AIDS?
HIV यानी ह्यूमन इम्यूनो डेफिशिएंसी वायरस एक ऐसा वायरस है जो शरीर की प्रतिरक्षा प्रणाली (इम्यून सिस्टम) को कमजोर कर देता है। जब यह वायरस लंबे समय तक शरीर में मौजूद रहता है और व्यक्ति को इलाज नहीं मिलता, तो यह AIDS यानी एक्वायर्ड इम्यूनो डेफिशिएंसी सिंड्रोम में बदल जाता है। इस स्थिति में व्यक्ति का शरीर सामान्य बीमारियों और संक्रमणों से लड़ने की क्षमता खो देता है, जिससे वह कई गंभीर बीमारियों का शिकार हो सकता है।
कैसे फैलता है HIV?
HIV/AIDS संक्रमण फैलने के कई प्रमुख कारण हैं:
- असुरक्षित यौन संबंध बनाना
- संक्रमित सुई या इंजेक्शन का उपयोग
- संक्रमित खून चढ़ाया जाना
- संक्रमित मां से बच्चे को जन्म के दौरान या स्तनपान से संक्रमण होना
यह वायरस सामान्य संपर्क, जैसे कि हाथ मिलाना, गले लगाना या एक साथ खाना खाने से नहीं फैलता। लेकिन क्योंकि शुरुआत में इसके लक्षण नहीं दिखते, इसलिए कई बार लोग अनजाने में दूसरों को संक्रमित कर सकते हैं।
शादी से पहले HIV टेस्ट क्यों जरूरी है?
HIV/AIDS की जांच अगर समय रहते हो जाए, तो न सिर्फ इसका इलाज संभव है, बल्कि इसके फैलाव को भी रोका जा सकता है। शादी से पहले HIV टेस्ट कराना इसलिए जरूरी है:
साझेदार की सुरक्षा: अगर किसी एक पार्टनर को पहले से HIV है और दूसरे को इसकी जानकारी नहीं है, तो संक्रमित होने का खतरा बना रहता है। टेस्ट से यह स्थिति साफ हो सकती है।
समय पर इलाज: अगर किसी को संक्रमण है, तो उसकी समय रहते पहचान कर इलाज शुरू किया जा सकता है। इससे व्यक्ति की सेहत बेहतर बनी रहती है।
संतान की सुरक्षा: HIV संक्रमित मां से बच्चे को भी यह वायरस लग सकता है, लेकिन अगर पहले से पता चल जाए और सही इलाज हो, तो इसे रोका जा सकता है।
वैवाहिक जीवन में पारदर्शिता: शादी से पहले स्वास्थ्य की पारदर्शिता और जानकारी विश्वास को मजबूत करती है और जीवनभर की जिम्मेदारी को सुरक्षित बनाती है।
क्या HIV/AIDS का इलाज संभव है?
HIV/AIDS का फिलहाल कोई स्थायी इलाज नहीं है, लेकिन दवाओं की मदद से इसे कंट्रोल किया जा सकता है। Anti-Retroviral Therapy (ART) की मदद से संक्रमित व्यक्ति लंबे समय तक सामान्य जीवन जी सकता है और दूसरों को संक्रमण फैलने से रोका जा सकता है।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
