Latest Updates
-
इन 5 लोगों के लिए जहर है साबूदाना, व्रत में भूलकर भी न करें सेवन -
Sawan 2026 Last Somwar: सावन के आखिरी सोमवार पर करें ये खास उपाय, बरसेगी भोलेनाथ की कृपा -
दिल्ली-NCR में मूसलाधार बारिश का अलर्ट: 19 राज्यों में IMD की चेतावनी, घर से निकलने से पहले पढ़ें ये जरूरी गाइड -
Putrada Ekadashi Vrat Katha: पुत्रदा एकादशी पर जरूर करें इस व्रत कथा का पाठ, पूरी होगी संतान से जुड़ी हर कामना -
Putrada Ekadashi 2026 Wishes: विष्णु जी की भक्ति...इन संदेशों से अपनों को दें पुत्रदा एकादशी की शुभकामनाएं -
Putrada Ekadashi 2026: 23 या 24 अगस्त, कब है पुत्रदा एकादशी? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
कौन हैं क्रिकेटर मेधावी बिधूड़ी? ‘6-7’ सेलिब्रेशन के बाद इंटरनेट पर हुईं वायरल, खूबसूरती के दीवाने हुए फैंस -
दिल्ली में तेजी से बढ़ रहे स्वाइन फ्लू के मामले, जानें बच्चों में H1N1 के लक्षण और बचाव के उपाय -
53 की उम्र में दूल्हा बने अर्जुन रामपाल, गोवा में 14 साल छोटी गर्लफ्रेंड गैब्रिएला संग रचाई शादी -
IND vs SL 2nd Test: कोलंबो में सीरीज जीत की दहलीज पर भारत, बारिश और पिच का क्या है हाल?
Ahoi Ashtami 2024 : संतान की लंबी आयु के रखा हैं अहोई अष्टमी का व्रत, जानें क्या खाएं और क्या नहीं?
Ahoi Ashtami 2024 vrat me kya khana chaiye : अहोई अष्टमी व्रत में माताएं अपने बच्चों की लंबी उम्र, सुख-समृद्धि और कल्याण के लिए व्रत रखती हैं। अहोई अष्टमी के दिन तारे निकलने के बाद ही तारों को अर्घ्य देने के बाद ही पूजा करने के बाद अन्न का सेवन किया जाता है। अहोई अष्टमी व्रत के दौरान कई महिलाएं 12 से ज्यादा घंटे निर्जला उपवास रखती हैं।
इस व्रत के दौरान कुछ खास नियमों का पालन करना होता है, जैसे कि क्या खाना है और क्या नहीं खाना चाहिए?

अहोई अष्टमी व्रत में खाने योग्य चीजें
सात्विक भोजन: व्रत में केवल सात्विक भोजन ग्रहण करना चाहिए। प्याज, लहसुन, और मसालों से बचा जाता है।
साबूदाना: साबूदाने की खिचड़ी या साबूदाना वड़ा खा सकते हैं।
फलों का सेवन: फलाहार करना उचित होता है। केले, सेब, अंगूर आदि फल खा सकते हैं।
सिंघाड़े का आटा: सिंघाड़े के आटे से बने परांठे या पूड़ी खा सकते हैं।
कुट्टू का आटा: कुट्टू की पूड़ी, परांठे या पकौड़े बनाए जा सकते हैं।
दूध और दही: दूध, दही, और अन्य दुग्ध उत्पादों का सेवन कर सकते हैं।
सूखे मेवे: काजू, बादाम, किशमिश आदि खा सकते हैं।
आलू और शकरकंद: बिना मसालों के उबले आलू या शकरकंद खा सकते हैं।
सामक चावल: व्रत के दौरान सामक के चावल भी बनाए जा सकते हैं।
अहोई अष्टमी व्रत में न खाने योग्य चीजें
अनाज: गेहूं, चावल, बाजरा, मकई आदि का सेवन नहीं किया जाता।
मसाले: हल्दी, मिर्च, धनिया, गरम मसाले का उपयोग नहीं किया जाता।
नमक: साधारण नमक के बजाय सेंधा नमक का इस्तेमाल किया जाता है।
प्याज और लहसुन: इनका उपयोग पूर्णतः वर्जित है।
तेल-मसालेदार भोजन: भारी और मसालेदार भोजन से बचा जाता है।
व्रत में दिनभर उपवास रखा जाता है और शाम को अहोई माता की पूजा करने के बाद ही भोजन किया जाता है।
पानी पिएं
अहोई अष्टमी व्रत के दौरान कई महिलाएं 12 से ज्यादा घंटे निर्जला उपवास रखते है, उन्हें व्रत खोलने के तुरंत बाद पानी पीना चाहिए। पानी पीने से शरीर को हाइड्रेशन मिलता है साथ ही थकान और कमजोरी कम होती है।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications