Latest Updates
-
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि -
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट
हार्ट अटैक आने से पहले ही AI कर देगा आपको अलर्ट, जानें कैसे करेगा काम
AI Could Predict Heart Attack Risk : भारत में 25 से 45 कम आयु वर्ग के युवाओं में भी हार्ट अटैक के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं, जो एक गंभीर चिंता का विषय बनता जा रहा है। बता दें कि दिल का दौरा या हार्ट अटैक आमतौर पर बिना किसी चेतावनी या संकेत के आता है।
ऐसे में किसी को हार्ट अटैक कब होगा इस बात का अनुमान लगा पाना बहुत ही मुश्किल काम है। हालांकि अब भविष्य में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के जरिए हार्ट अटैक का पता लगाना संभव हो सकता है। आइए जानते हैं इसके बारे में..

AI से कर पाएंगे हार्ट अटैक पहचान
ब्रिटिश हार्ट फाउंडेशन और नेशनल इंस्टीट्यूट फॉर हेल्थ एंड केयर रिसर्च द्वारा फंडेड एडिनबर्ग यूनिवर्सिटी में किए गए एक नए शोध के अनुसार AI का इस्तेमाल कर एक एल्गोरिदम तैयार किया गया है और ऐसा कहा जा रहा है कि जल्द एआई की मदद से डॉक्टर्स पहले ही तेजी और सटीक तरीके से हार्ट अटैक के बारे में पहचान कर पाएंगे। बता दें कि Code-ACS Algorithm नाम का ये एल्गोरिदम कितना प्रभावी है इस बात को जानने के लिए दुनियाभर के 6 देशों में 10 हजार 286 मरीजों के साथ परीक्षण किया गया है।
टेस्टिंग के दौरान शोधकर्ताओं ने पाया कि वर्तमान में टेस्टिंग मेथड की तुलना में CoDE ACS 99.6 प्रतिशत सटीकता के साथ हार्ट अटैक की पहचान करने में सक्षम है। सीधा और साफ शब्दों में इसका मतलब है कि हार्ट अटैक का अगर अंदाजा पहले ही लगाया जा सकेगा कि किसी व्यक्ति को हार्ट अटैक आ सकता है या नहीं तो पहले ही मरीज का जान बचाया जा सकेगा। इससे अस्पताल में हार्ट अटैक से भर्ती होने वाले मरीजों के भी संख्या में गिरावट आ सकती है।
पैर पसार रहा है AI
बता दें कि एआई का इस्तेमाल केवल कोडिंग और आईटी क्षेत्र में ही नहीं, अब दूसरे सेक्टर्स में भी अपने पैर पसार रहा है। ऐसे सीधे-सीधे एआई हर सेक्टर में कब्जा कर रहा है। इसी तरह मेडिकल के क्षेत्र में भी यह काफी मददगार साबित हो रहा है।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
