Latest Updates
-
DHT: क्या है डायरेक्ट हेयर ट्रांसप्लांटेशन? जानें बालों की रिग्रोथ के लिए कितनी कारगर है यह तकनीक -
Captain Smit Machchhar: कैप्टन 'स्मित मच्छर' के सरनेम का क्या है मतलब? जानें इसके पीछे की दिलचस्प कहानी -
नुसरत भरूचा की रीढ़ की हड्डी में हुआ फ्रैक्चर, एयरलिफ्ट कर बाली से लाई गईं मुंबई, वीडियो देख फैंस हुए परेशान -
Jitiya Vrat 2026: जितिया व्रत में पानी पी सकते हैं या नहीं? जानें जरूरी नियम और पारण का समय -
Jitiya Vrat Katha: जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत में जरूर करें इस कथा का पाठ, पूरे साल सुरक्षित रहेगी संतान -
Jitiya Vrat 2026 Wishes: संतान की लंबी उम्र...जितिया व्रत के अवसर पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि -
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम
डॉक्टर प्रियंका सहरावत ने बताया प्रदूषण से बचने के लिए कौन सा मास्क लगाएं? जानें मास्क पहनने का सही तरीका
Best Mask For Air Pollution: दिल्ली-एनसीआर में इन दिनों प्रदूषण चरम पर है। आसमान धुंध और धुंए की चादर से ढका है और कई इलाकों में एयर क्वालिटी इंडेक्स का लेवल 600 तक पहुंच गया है, जो सेहत के लिए बेहद खतरनाक लेवल माना जाता है। वायु प्रदूषण हमारे स्वास्थ्य को बुरी तरह प्रभावित करता है। दूषित हवा न सिर्फ फेफड़ों को, बल्कि शरीर के कई अंगों को खराब कर रही है। ऐसे में, कई डॉक्टर लोगों को सलाह दे रहे हैं कि जहां तक संभव हो घर से बाहर कम निकलें और यदि निकलते हैं, तो मॉस्क लगाकर निकलें। प्रदूषण से बचने के लिए लोग मास्क का इस्तेमाल तो कर रहे हैं, लेकिन सवाल यह है कि कौन सा मास्क सबसे सही है? इस विषय पर जानी-मानी न्यूरोलॉजिस्ट डॉ प्रियंका सहरावत ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है। आइए, जानते हैं कि प्रदूषण से बचने के लिए कौन सा मास्क सबसे बेहतर है -
सर्जिकल मास्क या कपड़े के मास्क नहीं है पर्याप्त
कई लोग प्रदूषण से बचने के लिए सर्जिकल मास्क या कपड़े के मास्क का इस्तेमाल कर रहे हैं। सर्जिकल या कपड़े के मास्क बड़े कणों को तो रोक लेते हैं, लेकिन PM2.5 जैसे बेहद छोटे और खतरनाक कण आसानी से इनके घुस जाते हैं। ऐसे में, वायु प्रदूषण खतरनाक लेवल पर हो, तो ये मास्क पर्याप्त सुरक्षा नहीं देते हैं।

प्रदूषण से बचने के लिए करें N95 / KN95 / N99 मास्क का उपयोग
डॉ प्रियंका सहरावत ने वीडियो में बताया कि N95, KN95 या N99 मास्क सबसे बेहतर ऑप्शन हैं, क्योंकि ये सिर्फ बड़े कण ही नहीं, बल्कि छोटे और खतरनाक कणों को भी रोकने में सक्षम हैं। ये मास्क हवा में मौजूद 95 प्रतिशत सूक्ष्म कणों PM2.5, धुआं और फाइन पार्टिकल्स को फिल्टर कर सकते हैं। लेकिन ये तभी असरदार होते हैं, जब इन्हें सही फिट के साथ पहना जाए।
मास्क पहनते समय किन बातों का रखें ध्यान?
मास्क पहनते समय हमेशा अपनी नाक और मुंह दोनों को पूरी तरह ढकें।
मास्क का उपयोग न होने पर उसे साफ और सुरक्षित जगह पर रखें, ताकि वह संक्रमित न हो।
मास्क कभी भी गले में, ठुड्डी पर, कलाई पर या किसी अस्वच्छ जगह पर न लटकाएं।
मास्क को केवल डोरी या स्ट्रैप पकड़कर ही उतारें।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
