Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
दिल्ली में बढ़ रहे हेपेटाइटिस ए के मामले, AIIMS ने जारी की एडवाइजरी, इनसे परहेज करने की दी सलाह
दिल्ली में मानसून के बीच हेपेटाइटिस ए के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। अचानक से इसके मरीजों की संख्या में इजाफा हुआ है। जिसके कारण स्वास्थ्य अधिकारियों और लोगों में चिंता बढ़ गई हैं। फिलहाल सिर्फ दिल्ली ही नहीं बल्कि महाराष्ट्र और राजस्थान में भी हेपेटाइटिस ए वायरस के मामले सामने आए हैं। इस वायरस की वजह से लिवर इंफेक्शन हो जाता है।
इस वायरस के बढ़ते हुए मामलों को देखते हुए दिल्ली के ऑल इंडिया इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंस (AIIMS) ने लोगों को दूषित खान-पान से दूर रहने की सलाह दी है। एम्स के डॉक्टरों के मुताबिक हेपेटाइटिस ए फैलने से अस्पताल में मरीजों की संख्या भी बढ़ रही है। आमतौर पर हेपेटाइटिस की बीमारी खराब और दूषित खान-पान के जरिए ही फैलती है।

हेपेटाइटिस के वजह से लिवर में आता है सूजन
विशेषज्ञों के अनुसार हेपेटाइटिस बीमारी के कारण लिवर में सूजन के साथ-साथ इंफेक्शन हो सकते हैं। यह बीमारी इतनी खतरनाक होती है कि यह लिवर के साथ-साथ दिमाग, किडनी और दिमाग को भी बुरी तरह से प्रभावित करती है।
एम्स ने दी सलाह
एम्स के डॉक्टरों ने हेपेटाइटिस ए के बढ़ते मामलों को देख एडवाइजरी जारी कर कहा है कि लोगों को दूषित भोजन और गंदा पानी पीने के सेवन न करने की सलाह दी है। एम्स के डिपार्टमेंट ऑफ गैस्ट्रोएंटेरोलॉजी के प्रोफेसर डॉ. शालिमार ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान कहा कि हेपेटाइटिस ए के मामलों में ज्यादातर युवा शामिल हैं, जिनकी उम्र 18 से 25 साल के बीच है। एम्स के गैस्ट्रोएंटेरोलॉजी डिपार्टमेंट द्वारा की गई स्टडी के मुताबिक हेपेटाइटिस ए और ई के मामले मिलकर 30 प्रतिशत तक एक्यूट लिवर फेलियर का कारण बन रहा है।
हेपेटाइटिस ए के लक्षण
- मरीज को कमजोरी और थकावट होने लगती है।
- मरीज को भूख कम लगने की समस्या हो सकती है।
- पेट में दर्द होने के अलावा पेट के निचले हिस्से में दर्द होता है।
- हल्का बुखार
- पेशाब का रंग गाढ़ा हो सकता है।
- मरीज को जोड़ों में दर्द होना
- वजन घटना
- उल्टी आने जैसी समस्या होना।
हेपेटाइटिस ए से बचने के तरीके
- हेपेटइटिस ए से बचने के लिए आपको दूषित पानी पीने से बचना चाहिए।
- बारिश में आपको सामान्य पानी पीने के बजाय उबला हुआ पानी पीना चाहिए। बाहर जाते हुए भी भरोसेमंद ब्रांड का बोतलबंद पानी पिए या फिर उबला पानी साथ में लेकर चलें।
- गंदगी से बचना चाहिए बाहर का खाने से बचे और खाने से पहले हाथ को साबुन से धोना चाहिए।
- इससे बचने के लिए आपको किसी वस्तु को छूने के बाद हाथों को धोना है।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
