Latest Updates
-
Hartalika Teej 2026: हरतालिका तीज पर हाथों में लगी मेहंदी का चाहती हैं डार्क कलर, तो आजमाएं ये 4 आसान टिप्स -
Modak Recipe: गणेश चतुर्थी पर बप्पा के लिए घर पर बनाएं उनके प्रिय उकडिचे मोदक, जानें इसकी आसान रेसिपी -
Hartalika Teej 2026: हरतालिका तीज का व्रत कब है? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और महत्व -
ना मूर्ति, ना पुजारी, सूर्यास्त के बाद एंट्री भी मना, जानिए फिल्म 'The Vvaan' वाले वन देवी मंदिर का रहस्य -
नेपाल में बाढ़ के बाद भूकंप, इंडोनेशिया में फटा ज्वालामुखी, क्या बाबा वेंगा की भविष्यवाणी हुई सच? -
Pithori Amavasya 2026: आज या कल, पिठोरी अमावस्या कब है? जानें सही तारीख, स्नान-दान का शुभ मुहूर्त और महत्व -
World Suicide Prevention Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व आत्महत्या रोकथाम दिवस? जानें इसका इतिहास और महत्व -
तांबे के बर्तन में पानी पीने से मिलेंगे ये 5 फायदे, डायजेशन के साथ इम्यूनिटी भी होगी मजबूत -
Ganesh Chaturthi 2026: कब है गणेश चतुर्थी? जानें तिथि, गणपति स्थापना का शुभ मुहूर्त और विसर्जन की तारीख -
कौन हैं 'हनुमान अंश' की 21 साल की प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर? विदेश की नौकरी छोड़ बनाई ब्लॉकबस्टर फिल्म
AirPods यूजर्स सावधान! क्या आप भी कर रहे हैं ये मिस्टेक? मेकअप आर्टिस्ट ने खोई सुनने की क्षमता
AirPods Side Effects: एयरपॉड्स आज के समय में हर किसी की लाइफ का अहम हिस्सा बन गए हैं। बच्चों से लेकर बुजुर्ग तक घंटों इनका इस्तेमाल कर रहे हैं। काम के दौरान कॉल से लेकर वर्कआउट तक ये लोगों के कानों में लगे रहते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि इनका लंबे समय तक इस्तेमाल करना खतरनाक साबित हो सकता है। लंबे समय तक एयरपॉड्स इस्तेमाल करने से आप बहरे भी हो सकते हैं।
ये हम नहीं कह रहे हैं बल्कि मेकअप आर्टिस्ट आरूषि ओसवाल ने अपना दर्दनाक किस्सा शेयर किया जिन्होंने सुनने की क्षमता ही खो दी थी। मेकअप आर्टिस्ट आरुषि ओसवाल ने अपने फॉलोअर्स को एक गंभीर इंस्टाग्राम पोस्ट में इस वास्तविकता की याद दिलाई।

जानें क्या है पूरा मामला?
फेमस मेकअप आर्टिस्ट और ओसेग्लो इंडिया की सह-संस्थापक आरुषि ने खुलासा किया कि लगातार आठ घंटे तक एयरपॉड्स पहनने के बाद उनके बाएं कान की सुनने की क्षमता 45% कम हो गई। उन्होंने बताया कि उनका दिन एक सामान्य दिन की तरह शुरू हुआ और फिर अनुभव उनके अस्पताल में एडमिट होने में बदल गया। डॉक्टरों ने उन्हें बताया कि उनके ठीक होने का एकमात्र तरीका सीधे उनके कान पर स्टेरॉयड इंजेक्शन लगाना था, जो एक बेहद दर्दनाक प्रक्रिया थी।
ठीक होने में लगा एक हफ्ता
आरुषि ने बताया कि उन्हें पूरी तरह ठीक होने में पूरा एक हफ्ता लगा। आरुषि ने अपने इस दर्दनाक किस्से को शेयर करते हुए लोगों से अपील की कि वो हेडफोन का कम से कम इस्तेमाल करें। हो सके तो बिल्कुल भी न करें। उन्होंने अपने फॉलोअर्स को चेतावनी देते हुए कहा कि वे इस बात का ध्यान रखें कि वे कितनी देर तक इयरफोन या हेडफोन का इस्तेमाल करते हैं।

एक्सपर्ट ने भी दी चेतावनी
आरुषि ओसवाल ने की इस गंभीर समस्या को देखते हुए विशेषज्ञों ने चेतावनी दी है कि एयरफोन और हेडफोन का बहुत ज्यादा इस्तेमाल करने से शोर के कारण सुनने की क्षमता कम हो सकती है (NIHL)। विश्व स्वास्थ्य संगठन सुनने की आवाज को 70 dB से कम रखने और एक बार में हेडफोन का इस्तेमाल 60 मिनट से ज्यादा न करने की सलाह देता है। हालांकि, आरुषि की तरह कई उपयोगकर्ता खुद को लंबे समय तक AirPods पहने हुए पाते हैं जिस वजह से उन्हें कान से सुनने संबंधी समस्या हो सकती है।
एयरफोन का इस्तेमाल करते समय रखें इन बातों का ध्यान
1. धीरे और सीमित समय के लिए इस्तेमाल करें।
2. एक बार में 60 मिनट से ज्यादा न पहनें।
3. 60% से ज्यादा वॉल्यूम न रखें (60/60 रूल)।
4. बहुत तेज आवाज में गाने या कॉल सुनना कानों की नसों को नुकसान पहुंचा सकता है।
5. एयरफोन की नियमित सफाई जरूरी है, इन्हें हफ्ते में 1-2 बार साफ करें।
6. गंदे एयरफोन से कानों में बैक्टीरियल इंफेक्शन हो सकता है।

7. सोते समय या व्यायाम के दौरान न पहनें, सोते समय एयरफोन का इस्तेमाल करने से कानों पर दबाव पड़ सकता है।
8. एक्सरसाइज करते समय वायरलेस ईयरफोन गिरने या कान में फंसने का जोखिम होता है।
9. किसी और के एयर फोन न पहनें न दें इससे बैक्टीरिया का ट्रांसफर हो सकता है।
10. घटिया क्वालिटी के एयरफोन से इलेक्ट्रिक शॉक या लाउड साउंड से नुकसान हो सकता है।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
