Latest Updates
-
Putrada Ekadashi Vrat Katha: पुत्रदा एकादशी पर जरूर करें इस व्रत कथा का पाठ, पूरी होगी संतान से जुड़ी हर कामना -
Putrada Ekadashi 2026 Wishes: विष्णु जी की भक्ति...इन संदेशों से अपनों को दें पुत्रदा एकादशी की शुभकामनाएं -
Putrada Ekadashi 2026: 23 या 24 अगस्त, कब है पुत्रदा एकादशी? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
कौन हैं क्रिकेटर मेधावी बिधूड़ी? ‘6-7’ सेलिब्रेशन के बाद इंटरनेट पर हुईं वायरल, खूबसूरती के दीवाने हुए फैंस -
दिल्ली में तेजी से बढ़ रहे स्वाइन फ्लू के मामले, जानें बच्चों में H1N1 के लक्षण और बचाव के उपाय -
53 की उम्र में दूल्हा बने अर्जुन रामपाल, गोवा में 14 साल छोटी गर्लफ्रेंड गैब्रिएला संग रचाई शादी -
IND vs SL 2nd Test: कोलंबो में सीरीज जीत की दहलीज पर भारत, बारिश और पिच का क्या है हाल? -
Varalakshmi Vrat Katha: वरलक्ष्मी व्रत के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, धन से जुड़ी बाधाएं होंगी दूर -
Varalakshmi Vrat 2026 Wishes: मां लक्ष्मी का आशीर्वाद...वरलक्ष्मी व्रत पर प्रियजनों को भेजें ये शुभकामना संदेश -
Rakhi Gift Ideas For Sister: इस रक्षाबंधन बहन को दें ये 7 प्यार भरे तोहफे, देखते ही खुशी से झूम उठेगी
Ajwain Health Benefits: रसोई में रखा ये मसाला बन सकता है हेल्थ का हीरो, 6 बीमारियों की एक चुटकी दवा
Ajwain Benefits: हमारी रसोई में रखे मसालों में कई चमत्कारी गुण मौजूद होते हैं जिनके बारे में सब लोग नहीं जानते। आज हम छोटे-छोटे दानों यानी अजवाइन के बारे में बात करने जा रहे हैं जो खाने का स्वाद तो बढ़ाती ही है सेहत के लिए भी लाभकारी होती है। आयुर्वेद में भी बताया गया है कि यदि आप अजवाइन का सेवन करते हैं तो कई रोगों से छुटकारा पा सकते हैं।
आज हम आपको अजवाइन खाने का सही तरीका बताने जा रहे हैं। साथ ही उससे मिलने वाले फायदे और ये भी कि किन लोगों को अजवाइन नहीं खानी चाहिए।
अजवाइन और इसमें छिपे गुण
सबसे पहले ये जान लेते हैं कि अजवाइन एक ऐसा मसाला है जो सभी की रसोई में आसानी से मिल जाता है। इसका स्वाद थोड़ा तीखा सा होता है जो खाने के स्वाद को बढ़ाने के काम आता है। आयुर्वेद में भी बताया गया है कि अजवाइन सेहत के लिए काफी लाभकारी होती है। इसमें थायमोल नामक कंपाउंड पाया जाता है, जो एंटी-बैक्टीरियल, एंटी-इंफ्लेमेटरी और एंटीऑक्सीडेंट गुणों से भरपूर होता है। आइए जान लेते हैं अजवाइन खाने से क्या-क्या फायदे होते हैं।

1. पाचन के लिए रामबाण उपाय
अजवाइन गैस, अपच, एसिडिटी और पेट फूलने जैसी समस्याओं के लिए बहुत कारगर होती है। एक चुटकी अजवाइन और काला नमक मिलाकर खाने के बाद लेने से पाचन तंत्र मजबूत होता है। यह पेट में गैस नहीं बनने देती और भोजन को जल्दी पचाने में मदद करती है।

2. वजन घटाने में कैसे मददगार
अजवाइन मेटाबॉलिज्म को तेज करने में मदद करती है। अगर आप रोजाना सुबह खाली पेट अजवाइन पानी का सेवन करें, तो यह फैट को बर्न करने की प्रक्रिया को तेज करता है। इससे भूख भी नियंत्रित रहती है और वजन धीरे-धीरे कम होने लगता है।

3. सर्दी-खांसी और जुकाम में राहत
अजवाइन में एंटीबैक्टीरियल और एंटीफंगल गुण होते हैं, जो सांस की बीमारियों में राहत देते हैं। सर्दी या जुकाम होने पर अजवाइन को भूनकर रुमाल में बांधकर सूंघने से नाक खुलती है। अजवाइन और गुड़ मिलाकर खाएं तो गले की खराश भी दूर होती है।

4. पीरियड्स पेन में राहत देती है
महिलाओं को पीरियड्स के दौरान होने वाले पेट दर्द में अजवाइन बहुत राहत देती है। एक गिलास गर्म पानी में एक चम्मच अजवाइन डालकर उबालें और छानकर पी लें। इससे गर्भाशय की मांसपेशियों को आराम मिलता है और दर्द कम होता है।

5. दांत और मुंह की समस्याएं दूर करें
मुंह में बदबू, मसूड़ों की सूजन या दांतों में दर्द हो अजवाइन का पानी या उसका काढ़ा कुल्ला करने के लिए उपयोग करें। इसमें एंटीसेप्टिक गुण होते हैं जो मुंह के बैक्टीरिया को खत्म करते हैं।

6. डायबिटीज और कोलेस्ट्रॉल में भी उपयोगी
रिसर्च बताती है कि अजवाइन ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल करने में मदद कर सकती है। साथ ही यह खराब कोलेस्ट्रॉल (LDL) को घटाकर हृदय रोगों के खतरे को भी कम करती है।
कैसे करें अजवाइन का सेवन?
1. अजवाइन पानी बनाने के लिए 1 चम्मच अजवाइन को रातभर पानी में भिगो दें, सुबह छानकर पी लें।
2. भुनी हुई अजवाइन को खाने से भी लाभ मिलता है इसे आप भून लें और काला नमक मिलाकर खा सकते हैं।
3. अजवाइन चाय भी काफी लाभकारी होती है। इसे बनाने के लिए पानी में अजवाइन, तुलसी और अदरक मिलाएं और उबाल लें। आप चाहें तो हल्की चीनी मिला लें या गुण के साथ पिएं।
इन लोगों को करना चाहिए अजवाइन से परहेज
1. प्रेग्नेंट महिलाएं अजवाइन का सेवन अधिक मात्रा में न करें।
2. पेट में अल्सर या गैस्ट्रिक समस्या हो तो डॉक्टर से सलाह लें।
3. किसी भी दवा के साथ अजवाइन का सेवन करने से पहले चिकित्सक से बात करें।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications