Latest Updates
-
कौन हैं क्रिकेटर मेधावी बिधूड़ी? ‘6-7’ सेलिब्रेशन के बाद इंटरनेट पर हुईं वायरल, खूबसूरती के दीवाने हुए फैंस -
दिल्ली में तेजी से बढ़ रहे स्वाइन फ्लू के मामले, जानें बच्चों में H1N1 के लक्षण और बचाव के उपाय -
53 की उम्र में दूल्हा बने अर्जुन रामपाल, गोवा में 14 साल छोटी गर्लफ्रेंड गैब्रिएला संग रचाई शादी -
IND vs SL 2nd Test: कोलंबो में सीरीज जीत की दहलीज पर भारत, बारिश और पिच का क्या है हाल? -
Varalakshmi Vrat Katha: वरलक्ष्मी व्रत के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, धन से जुड़ी बाधाएं होंगी दूर -
Varalakshmi Vrat 2026 Wishes: मां लक्ष्मी का आशीर्वाद...वरलक्ष्मी व्रत पर प्रियजनों को भेजें ये शुभकामना संदेश -
Rakhi Gift Ideas For Sister: इस रक्षाबंधन बहन को दें ये 7 प्यार भरे तोहफे, देखते ही खुशी से झूम उठेगी -
World Mosquito Day 2026: मच्छरों के काटने से हो सकती हैं ये खतरनाक बीमारियां, बचाव के लिए अपनाएं ये घरेलू उपाय -
पुरूषों को स्पर्म काउंट बढ़ाने के लिए खानी चाहिए ये 7 चीजें, फर्टिलिटी में होगा सुधार -
घर में अचानक कॉकरोच निकलना शुभ या अशुभ? जानें ज्योतिष और वास्तु के संकेत
अनंत अंबानी के पर्सनली बुलाने पर भी शादी में नहीं आए अक्षय कुमार, इस वजह से घर में खुद को किया कैद
Akshay Kumar tests positive for Covid-19 : अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट के लिए 12 जुलाई को एक बड़ा दिन है क्योंकि वे जीवन भर के लिए एक दूसरे के साथ शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। इस भव्य शादी में देश-विदेश से शामिल होने के लिए कई मेहमानों ने शिरकत की है। लेकिन अक्षय कुमार इस शादी को अटैंड नहीं कर पाएंगे। इसका कारण यह है कि वो कोविड -19 के लिए पॉजिटिव पाए गए हैं। कुछ दिनों पहले अनंत ने खुद अक्षय के घर जाकर उन्हें पर्सनली इन्वाइट किया था।
लेकिन अब पता चला है कि अपनी नई फिल्म 'सरफिरा' के प्रमोशन के समय पर अचानक बीमार पड़ गए। रिपोर्ट के मुताबिक अक्षय के स्टाफ में से कोई कोविड पॉजिटिव हो गया था, जब अक्षय कुमार को पता चला, तो उन्होंने तुरंत अपना चेकअप करवाया। रिपोर्ट पॉजिटिव आई है जिसकी वजह से अक्षय कुमार खुद को अनंत अंबानी की शादी और प्रमोशन से दूर रख रहे हैं।

कुछ समय से फैल रहा है FLiRT वैरिएंट
पिछले कुछ समय से FLiRT कोरोना वैरिएंट फैल रहा है। FLiRT कोरोना वैरिएंट, जिनमें KP.2, JN.1.7, और KP.3 या LB.1 शामिल हैं का प्रकोप मचा हुआ है। FLiRT ओमिक्रॉन का ही एक सब वेरिएंट है। इसका मतलब है कि यह कोई नया वेरिएंट नहीं बल्कि ये पहले से ही मौजूद था। ओमिक्रॉन वेरिएंट बीते साल से भी ज्यादा समय से दुनियाभर में है। इसके नए वेरिएंट भी आते रहते हैं।
क्या खतरनाक है?
ओमिक्रॉन के किसी भी सब वेरिएंट से अभी तक लंग्स में इंफेक्शन के मामले नहीं देखे गए हैं। ऐसे में FLIRT वेरिएंट से भी किसी गंभीर खतरे की संभावना नजर नहीं आती है लेकिन फिर भी एक्सपर्ट सावधानी बरतने दी जाती है।
क्या हैं लक्षण
- बुखार
- शरीर में दर्द
- सिर दर्द
- गले में दर्द
- नाक बहना
- मांसपेशियों में दर्द
कैसे करें बचाव
- हाथ धोकर भोजन करें।
- फ्लू के लक्षण वाले व्यक्ति से दूरी बनाकर रखें।
- अगर बुखार या खांसी जुकाम जैसी कोई परेशानी है तो अस्पताल जाकर जांच कराएं।
- संक्रमित होने पर खुद को आइसालेटेड करें
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications