Latest Updates
-
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि -
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट
Alka Yagnik ने हेडफोन और लाउड म्यूजिक को लेकर दी वॉर्निंग, जानें कितनी होनी चाहिए हेडफोन की आवाज
How Long Is It Safe To Wear Headphones : बॉलीवुड की मशहूर प्लेबैक सिंगर अलका याग्निक ने अपनी सुनने की क्षमता खो दी। सिंगर ने सोशल मीडिया के जरिए बताया कि वायरल अटैक के बाद 'सेंसरी न्यूररल नर्व हियरिंग लॉस' यानी बहरेपन का पता चला है। उन्होंने लोगों को हेडफोन पर तेज आवाज में गाने सुनने को लेकर भी सलाह भी दी है।
विशेषज्ञ भी मानते हैं कि हेडफोन लगाकर ज्यादा तेज आवाज से सुनने की क्षमता पर असर पड़ता है। ऐसे में सवाल उठता है कि तो हेडफोन लगाकर गाने सुनने के लिए कितनी आवाज रखनी चाहिए और कितना शोर आपको बहरा बना सकता है।

कितना शोर कानों के लिए सही?
हेडफोन या ईयरफोन्स से 85 डेसीबेल या इससे ज्यादा आवाज पर गाने सुनने से आपके सुनने की क्षमता पर असर पड़ सकता है। इसी तरह एक्सपर्ट्स मानते हैं कि ईयरफोन्स को 60 प्रतिशत की वॉल्यूम पर ही इस्तेमाल करना चाहिए। इससे ज्यादा वॉल्यूम घातक साबित हो सकता है।
एक्सपर्ट के मुताबिक 115 डेसीबेल की आवाज से कान का पर्दा फट सकता है। इसलिए हमेशा 85 डेसीबेल के नीचे ही हेडफोन की आवाज रखें।
ईयर इंफेक्शन का भी खतरा
हेडफोन या इयर प्लग के नियमित इस्तेमाल से आपके कानो मे जर्म्स ज्यादा पनपने लगते हैं और मैल जमा होने लगता है। जो आपके कानों के इंफेक्शन का खतरा भी पैदा करता है।
लाउड म्यूजिक सुनने से बचें
लगातार लाउड म्यूजिक के बीच रहने से कान को नुकसान पहुंचता है। इससे सुनने की क्षमता घटने लगती है। लगातार शोर की वजह से आपके कानों की सुनने वाली तंत्रिका को नुकसान पहुंचता है।
इतनी देर ही सुने आवाज
एक समय में अधिकतम 15-20 मिनट से ज्यादा ईयरफोन, बड्स या हेडफोन इस्तेमाल करने से बचना चाहिए। थोड़ी देर कानों को आराम देने के बाद आप चाहें तो आप कुछ समय बाद फिर से ईयरफोन्स का इस्तेमाल कर सकते हैं। लगातार हेडफोन का इस्तेमाल आपको बहरा बना सकता है।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
