Latest Updates
-
Varalakshmi Vrat Katha: वरलक्ष्मी व्रत के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, धन से जुड़ी बाधाएं होंगी दूर -
Varalakshmi Vrat 2026 Wishes: मां लक्ष्मी का आशीर्वाद...वरलक्ष्मी व्रत पर प्रियजनों को भेजें ये शुभकामना संदेश -
Rakhi Gift Ideas For Sister: इस रक्षाबंधन बहन को दें ये 7 प्यार भरे तोहफे, देखते ही खुशी से झूम उठेगी -
World Mosquito Day 2026: मच्छरों के काटने से हो सकती हैं ये खतरनाक बीमारियां, बचाव के लिए अपनाएं ये घरेलू उपाय -
पुरूषों को स्पर्म काउंट बढ़ाने के लिए खानी चाहिए ये 7 चीजें, फर्टिलिटी में होगा सुधार -
घर में अचानक कॉकरोच निकलना शुभ या अशुभ? जानें ज्योतिष और वास्तु के संकेत -
40 की उम्र में भी नजर आएंगी 20 की, हेल्दी और ग्लोइंग स्किन के लिए डाइट में शामिल करें ये 7 फूड्स -
September Travel Destinations: सितंबर में घूमने के लिए बेस्ट हैं ये भारत की ये 7 खूबसूरत जगहें, मिलेगा यादगार -
World Photography Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व फोटोग्राफी दिवस? जानें इस दिन का इतिहास, महत्व और थीम -
5 साल से तालाब में रह रहे इकबाल की मदद के लिए आगे आए अनंत अंबानी, इलाज के लिए मुंबई एयरलिफ्ट कराया
Alert! नॉनस्टिक बर्तन से फैल रहा है एक नया फ्लू, इसकी चपेट में 250 लोग, जानें लक्षण और बचाव
What is Teflon flu reported in the US : कभी आपने सोचा है कि किचन में नॉनस्टिक पैन में खाना पकाते समय पैन से निकलने वाला धुंआ आपको आपको बीमार भी कर सकता है। जी हां, ये सुनने में थोड़ा सा अटपा लगे लेकिन अमेरिका में ऐसे ही खाना पकाते हुए लोग नॉनस्टिक बर्तनों के धुंए से एक खतरनाक बीमारी के गिरफ्त में आ गए हैं।
डेलीमेल और वॉशिंगटन पोस्ट की रिपोर्ट के मुताबिक अमेरिका में टेफ्लॉन फ्लू जिसे पॉलिमर फ्यूम फीवर भी कहा जाता है, वो अभी तक 250 से ज्यादा अमेरिकन को अस्पताल पहुंचा चुका है। अगर आप भी नॉन स्टिक बर्तन यूज करते हैं, तो आपको भी इस बारे में पता होना चाहिए।

टेफ्लॉन फ्लू की वजह
'टेफ्लॉन फ्लू', जिसे पॉलिमर फ्यूम फीवर के नाम से भी जाना जाता है। नॉनस्टिक बर्तनों को ज्यादा गर्म करने पर इनसे निकलने वाला धुआं शरीर में जाकर टेफ्लॉन फ्लू की वजह बनता है। इसके अलावा नॉनस्टिक पैन खास तौर पर पॉलीटेट्राफ्लुओरोएथिलीन (PTFE) से बनी पैन, जिसे आमतौर पर टेफ्लॉन के नाम से जाना जाता है, पैन को 500°F (260°C) से ज़्यादा तापमान पर गर्म किया जाता है, या खरोंचने पर इसमें मौजूद टेफ्लॉन निकल जाता है, जो खाना पकाते हुए धुएं में मिल जाता है। इस धुएं में परफ्लुओरोऑक्टेनोइक एसिड (PFOA) और अन्य फ्लोरिनेटेड यौगिक जैसे टॉक्सिक केमिकल होते हैं। जो सांस के ज़रिए शरीर में जाकर आपको बीमार कर सकता है।
टेफ्लॉन फ्लू के लक्षण
टेफ्लॉन फ्लू का शिकार होने पर लोगों में यह लक्षण देखे जाते हैं।
- तेज बुखार
- ठंड लगने
- खांसी
- सीने में दर्द और जकड़न
- सिरदर्द, चक्कर आना
- थकान, मितली
- उल्टी
- जोड़ों में दर्द और सांस लेने में परेशानी जैसे लक्षण देखने को मिलते हैं।
बचने के तरीके
इस फ्लू से बचने के लिए इन बातों का ध्यान रखें।
- पहला नॉनस्टिक पैन को ज्यादा गर्म करने से बचें।
- दूसरा बर्तन को गैस पर रखने से पहले इसमें थोड़ा सा तेल या घी डाल दें।
- खाना पकाने के दौरान वेंटिलेशन का ध्यान रखें, एग्जॉस्ट फैन का इस्तेमाल करे या खिड़कियां खोलकर खाना पकाएं ताकि धुंआ न फैले।
- अगर आपके नॉनस्टिक पैन पर खरोंच आ गई हैं, तो तुरंत बदल लें।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications