Latest Updates
-
Shardiya Navratri 2026 Day 8: नवरात्रि के आठवें दिन करें मां महागौरी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
Durga Ashtami 2026 Wishes: महागौरी की कृपा...इन संदेशों के साथ अपनों को दें दुर्गा अष्टमी की शुभकामनाएं -
सिर्फ गांठ ही नहीं, ये 5 संकेत भी हो सकते हैं ब्रेस्ट कैंसर का लक्षण, साधारण समझकर इग्नोर करने की न करें भूल -
Maha Navami 2026: 19 या 20 अक्तूबर, महानवमी कब है? जानें तिथि, हवन और कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त -
SRH की मालकिन काव्या मारन की शादी हुई तय! कौन है दुल्हा, कब और कहां होगी वेडिंग, जानिए पूरी डिटेल्स -
Ashtami Kab Hai: 18 या 19 अक्टूबर, कब है अष्टमी? जानें सही तारीख, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और पारण का समय -
Shardiya Navratri 2026 Day 7: नवरात्रि के सातवें दिन करें मां कालरात्रि की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग, आरती -
Navratri Day 7 Wishes: मां कालरात्रि का आशीर्वाद...इन संदेशों के साथ अपनों को भेजें महासप्तमी की शुभकामनाएं -
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी
चेहरे पर तो खूब लगाया होगा ऐलोवेरा कभी इसकी सब्जी खाई है? देसी ग्वारपाठा की रेसिपी जानें
Aloe Vera or Gawarpatha Ki Sabzi : एलोवेरा पेट की बीमारियों के लिये और जोड़ों के दर्द के लिये बहुत फायदेमन्द है ही, ये शरीर में प्रतिरोधक शक्ति भी बढ़ाता है। स्थानीय भाषा में ऐलोवेरा को ग्वारपाठा कहा जाता है।
कई जगहों पर ऐलोवेरा के लड्डू, हलवा और सब्जी बनाकर सेवन करते हैं, ताकि इसके ज्यादा ज्यादा लाभ शरीर को मिले। आइए जानते हैं इसकी रेसिपी और इसे खाने के फायदे।

आवश्यक सामग्री -
एलोवेरा - 2 पत्तियां
हींग - 1 पिंच
जीरा - 1/2 छोटी चम्मच
तेल - 1-2 टेबल स्पून
हल्दी - 1/2 छोटी चम्मच
धनिया पाउडर - 1 छोटी चम्मच
अमचूर - 1/2 छोटी चम्मच
नमक - 1 छोटी चम्मच या स्वादानुसार
हरी मिर्च - 1 बारीक कटी हुई
विधि : ऐलोवेरा की सब्जी बनाने के लिए सबसे पहले एलोवेरा की पत्तियों से काटें निकाल लें।
- अब एलोवेरा की पत्तियों को मीडियम आकार में चौकोर काट लें।
- इसके बाद एक कड़ाही में 3 कप पानी डालें, इसमें चुटकीभर हल्दी और नमक मिला लें। फिर अच्छी तरह से उबलने दें।
- अब इसमें एलोवेरा के टुकड़े डालें, 10 मिनट तक पकाएं।
- इसके बाद एलोवेरा को एक बर्तन में निकाल लें, पानी अलग कर लें। एलोवेरा को अच्छी तरह से धोएं। इससे एलोवेरा की कड़वाहट निकल जाएगी।
- अब एक कड़ाही में तेल गर्म करें, इसमें जीरा, हींग, हरी मिर्च, हल्दी और लाल मिर्च पाउडर डालकर भून लें।
फिर एलोवेरा डालें और अच्छी तरह से मसाले के साथ मिक्स कर लें।
- 2-3 मिनट बाद इसमें नमक और अमचूर पाउडर डाल दें।
तैयार एलोवेरा की सब्जी को आप रोटी आदि के साथ ले सकते हैं।
एलोवेरा की सब्जी को खाने से आपको हो सकते हैं ये फायदे
- एलोवेरा की सब्जी विटामिन ई से भरपूर होती है। ये स्किन को हेल्दी और हाइड्रेट रखने में मददगार साबित होता है। साथ ही इसके सेवन से स्किन संबंधी कई समस्याएं भी दूर होती है।
- एलोवेरा की सब्जी विटामिन ई से भरपूर होती है, जो बालों को घना और मजबूत बनाने में मदद करता है और हेयरफॉल कम करता है।
- एलोवेरा की सब्जी का सेवन करने से पाचन तंत्र मजबूत होता है और कब्ज, अपच, एसिडिटी जैसी समस्याओं से छुटकारा मिलता है।
- आजकल पाइल्स यानि बवासीर की समस्या में एलोवेरा की सब्जी खाने से इससे निजात मिलता है।
- एलोवेरा की सब्जी में काफी कम कैलोरी पाई जाती है, जो वजन को कम करने में मददगार साबित होता है।
ये बातें ध्यान में रखें
- ये सब्जी साधारण सब्जी नहीं है, ये मेडिशनल सब्जी है, इसे कम मात्रा में खाया जाता है।
- एलोवेरा को प्रेगनेंट महिला को न खिलायें, ये उनके लिए नुकसानदायक साबित हो सकता है।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
