Latest Updates
-
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी -
Imran Khan Net Worth: भारत छोड़ने के आदेश के बाद इमरान खान की संपत्ति का क्या होगा? जानें कितनी है नेटवर्थ -
ग्रेटर नोएडा के इस गांव में आज भी होती है रावण की पूजा, दशहरे पर दहन बल्कि शोक मनाते हैं लोग -
Shardiya Navratri 2026 Day 6: नवरात्रि के छठे दिन करें मां कात्यायनी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
National Boss Day 2026 Wishes: कभी गाइड करते...बॉस डे पर अपने बॉस का दिल से कहें शुक्रिया, भेजें ये खास संदेश -
क्रिएटिनिन क्या होता है? जानें स्वस्थ किडनी के लिए क्रिएटिनिन का नॉर्मल लेवल कितना होना चाहिए -
Durga Puja Pandals in Delhi NCR: ये हैं दिल्ली-एनसीआर के टॉप 10 दुर्गा पूजा पंडाल, इस नवरात्रि जरूर करें दर्शन -
बारिश में बाल झड़ना कैसे रोकें: कारण, देखभाल और जरूरी पोषक तत्व -
Ashtami Navami 2026 Date: अष्टमी और नवमी कब है? जानें सही तिथि, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और महत्व
Amarnath Yatra To Begin On July 1: अमरनाथ यात्रा के लिए मेडिकल सर्टिफिकेट कैसे मिलेगा, जानें पूरा प्रोसेस
अमरनाथ यात्रा की 2023 की यात्रा के लिए ऑनलाइन-ऑफलाइन रजिस्ट्रेशन शुरू हो चुका है। 1 जुलाई, 2023 से शुरु होने वाली ये यात्रा 62 दिन तक चलेगी यानी 31 अगस्त को समाप्त होगी। इस यात्रा का हिस्सा बनने के लिए सबसे जरुरी चीज है आपका मेडिकल फिटनेस सर्टिफिकेट।
यह पवित्र स्थल जम्मू-कश्मीर की राजधानी श्रीनगर से 141 किलोमीटर दूर समुद्र तल से 12,756 फीट की ऊंचाई पर लादार घाटी में स्थित है। यात्रा के दौरान बर्फीले और पहाड़ी रास्तों से गुजरना पड़ता है। मौसम बिगड़ने या ऑक्सीजन की कमी के वजह से हर साल कई यात्रियों की तबीयत खराब होने के मामले सामने आते हैं।
इस वजह से अमरनाथ श्राइन बोर्ड प्रत्येक श्रद्धालु को रजिस्ट्रेशन फॉर्म के साथ मेडिकल फिटनेस सर्टिफिकेट को भी अनिवार्य कर दिया है। आइए जानते हैं मेडिकल सर्टिफिकेट के लिए क्या करें?

कौन कर सकता है यात्रा
अमरनाथ यात्रा के लिए 13 से 70 साल तक की उम्र के लोग अपना रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं। वहीं किसी भी तरह की स्वास्थ्य समस्या से जूझ रहे लोग और छह हफ्ते से अधिक गर्भवती महिलाओं को अमरनाथ यात्रा करने की अनुमति नहीं दी गई है।
ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन प्रोसेस
Step 1: सबसे पहले www.jksasb.nic.in श्री अमरनाथजी श्राइन बोर्ड (SASB) की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
Step 2: ऑनलाइन सेवा टैब के तहत "रजिस्टर" बटन पर क्लिक करें।
Step 3: आवश्यक फ़ील्ड को पूरा करें और "सबमिट करें" दबाएं।
Step 4: आवेदन प्रक्रिया के बाद मोबाइल उपकरणों की पुष्टि के साथ एक अधिसूचना जारी की जाएगी। आपके द्वारा दर्ज किए गए मोबाइल नंबर पर प्राप्त ओटीपी की जांच करें।
Step 5: नामांकन शुल्क जमा करें।
Step 6: अपना पंजीकरण पूरा करने के बाद यात्रा परमिट डाउनलोड करें।
ऑफलाइन रजिस्ट्रेशन प्रोसेस
अमरनाथ यात्रा के लिए ऑफलाइन रजिस्ट्रेशन पजाब नैशनल बैंक की 316 ब्रांच, यस बैंक की 37 ब्रांच, जम्मू-कश्मीर बैंक की 90 ब्रांच और SBI बैंक की 99 ब्रांच समेत देश भर की 542 बैंक शाखाओं में आप कहीं भी करवा सकते हैं। इन सभी बैंक शाखाओं की लिस्ट श्री अमरनाथ यात्रा श्राइन बोर्ड की वेबसाइट http://jkasb.nic.in पर मौजूद है। आप ज्यादा जानकारी के लिए यात्री टोल फ्री नंबर 18001807198 या 18001807199 पर कॉल भी कर सकते हैं।
मेडिकल फॉर्म कैसे मिलेगा?
अपने नजदीकी बैंक की शाखा से अमरनाथ यात्रा के लिए मेडिकल फॉर्म प्राप्त कर सकते हैं। फॉर्म में अपना विवरण भरने के बाद, जल्द से जल्द अमरनाथ यात्रा 2023 मेडिकल फॉर्म चिकित्सक और स्थानीय स्वास्थ्य केंद्र से हस्ताक्षरित करवाएं। ध्यान रहें, मेडिकल फॉर्म वेरिफाई करवाते वक्त आपका मेडिकल चेकअप होगा इस दौरान आपका स्वस्थ होना बेहद जरुरी है। ऊंचाई पर सांस लेना मुश्किल हो सकता है, इसलिए सुनिश्चित करें कि आप श्री अमरनाथ यात्रा के ट्रेक को पूरा करने के लिए शारीरिक रूप से काफी मजबूत हैं।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
