Latest Updates
-
Shardiya Navratri 2026 Day 8: नवरात्रि के आठवें दिन करें मां महागौरी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
Durga Ashtami 2026 Wishes: महागौरी की कृपा...इन संदेशों के साथ अपनों को दें दुर्गा अष्टमी की शुभकामनाएं -
सिर्फ गांठ ही नहीं, ये 5 संकेत भी हो सकते हैं ब्रेस्ट कैंसर का लक्षण, साधारण समझकर इग्नोर करने की न करें भूल -
Maha Navami 2026: 19 या 20 अक्तूबर, महानवमी कब है? जानें तिथि, हवन और कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त -
SRH की मालकिन काव्या मारन की शादी हुई तय! कौन है दुल्हा, कब और कहां होगी वेडिंग, जानिए पूरी डिटेल्स -
Ashtami Kab Hai: 18 या 19 अक्टूबर, कब है अष्टमी? जानें सही तारीख, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और पारण का समय -
Shardiya Navratri 2026 Day 7: नवरात्रि के सातवें दिन करें मां कालरात्रि की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग, आरती -
Navratri Day 7 Wishes: मां कालरात्रि का आशीर्वाद...इन संदेशों के साथ अपनों को भेजें महासप्तमी की शुभकामनाएं -
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी
अमरनाथ यात्रा के लंगर में होगा पौष्टिक भोजन, इन जंक फूड्स पर है पूरी तरह बैन
1 जुलाई से शुरू होने वाली श्री अमरनाथ यात्रा से पहले श्री अमरनाथ श्राइन बोर्ड ( SASB ) ने मंदिर के दो रास्तों पर तीर्थयात्रियों के लिए 'लंगर' में अनुमत और प्रतिबंधित भोजन, खाद्य पदार्थों की एक लिस्ट जारी की है।
इस लंगर में तीर्थयात्रियों के स्वास्थ्य को देखते हुए सिर्फ अनुमति प्राप्त वस्तुओं को ही पवित्र गुफा मंदिर के दोनों मार्गों में परोसने की अनुमति दी जाएगी। श्राइन बोर्ड की ओर से लंगर संगठनों को गुफा मंदिर के रास्ते में तीर्थयात्रियों को केवल पौष्टिक और हेल्दी भोजन परोसने के लिए ही कहा गया है।

अनहेल्दी और जंक फूड को बांटने या परोसने की अनुमति नहीं है। जिसके बाद अमरनाथ यात्रियों के लिए गुफा लगभग 120 लंगरों में सिर्फ पौष्टिक भोजन ही परोसा जाएगा। अधिकारियों के अनुसार यात्रा के लिए आए तीर्थयात्रियों के स्वास्थ्य पर ध्यान केंद्रित करते हुए ये फैसला लिया गया है। ऐसे में आइए जानते हैं जारी की गई लिस्ट के अनुसार यात्रा के दौरान किस तरह के खाद्य पदार्थों पर पूरी तरह पबंदी है और किसे बांटने की अनुमति दी गई है।
यात्रा के दौरान इन खाद्य पदार्थों की अनुमति
श्री अमरनाथ श्राइन बोर्ड ने अमरनाथ यात्रा के दौरान सभी लंगर संगठनों, खाद्य स्टालों, दुकानों और अन्य प्रतिष्ठानों के लिए एक फूड मेनू जारी की है, जिसमें अनुमत और प्रतिबंधित दोनों तरह के खाद्य पदार्थों की लिस्ट शामिल है। अनुमत मेनू के भोजन में अनाज, दालें, हरी सब्जियां, आलू, साग, सोया चंक्स, बेसन करी, सादी दाल, हरी सलाद, फल, अंकुरित अनाज, सादा चावल, जीरा चावल, खिचड़ी और सोयाबीन चावल, रोटी / फुल्का शामिल है।
इसके अलावा दाल रोटी, मिस्सी रोटी, मक्के की रोटी ( बिना तेल/मक्खन के ), तंदूरी रोटी, ब्रेड/कुलचा/डबल रोटी, रस्क, चॉकलेट, बिस्कुट, भुना हुआ चना और गुड़, सांभर, इडली, उत्तपम, पोहा, वेजिटेबल सैंडविच (बटर के बिना ), ब्रेड जैम, वेजिटेबल मोमोज, हर्बल टी, कॉफी, लो फैट दही, शरबत, लेमन स्क्वैश/पानी, लो फैट दूध, फलों का रस, सब्जियों का सूप, मिनरल पानी, ग्लूकोज, खीर (चावल / साबुदाना), दलिया, अंजीर, किशमिश, खुबानी, अन्य ड्राई फ्रूट्स, शहद, उबली हुई मिठाई, भुना हुआ पापड़, खाखरा, तिल का लड्डू, ढोकला, रेवेरी, मुरमरा, सूखा पेठा, आंवला मुरब्बा, फल मुरब्बा और हरा नारियल।
ये फूड्स हैं बैन
इस साल अमरनाथ यात्रा के दौरान जंक फूड और अनहेल्दी फूड्स पर पूरी तरह से प्रतिबंध लगाएं गए हैं। इस लिस्ट में नॉन वेज फूड, शराब, तंबाकू, गुटका, पान मसाला, धूम्रपान, अन्य नशीले पदार्थ, फ्राइड राइस, पूरी, छोले भटूरा, पिज्जा, बर्गर, भरवां परांठा, डोसा और पूरी शामिल हैं।
इतना ही नहीं इसके साथ मक्खन, क्रीम आधारित खाद्य पदार्थ, अचार, चटनी, तले हुए पापड़, चाउमीन और अन्य सभी तला हुआ / फास्ट फूड, कोल्ड ड्रिंक, हलवा, जलेबी, गुलाब जामुन, लड्डू खोया बर्फी, रसगुल्ला और अन्य सभी हलवाई आइटम, कुरकुरे स्नैक्स, चिप्स, मठरी, नमकीन, पकौड़ा, समोसा, तले हुए सूखे मेवे और अन्य सभी फ्राइड आइटम भी बैन है।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
