Latest Updates
-
Somvar Vrat Katha: सोमवार व्रत के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, भगवान शिव पूरी करेंगे हर मनोकामना -
Aaj Ka Rashifal, 20 April 2026: मालव्य योग से चमकेंगे इन राशियों के सितारे, जानें आज का भाग्यफल -
Birthday Wishes for Boss: बॉस के बर्थडे पर भेजें ये खास और सम्मानजनक शुभकामनाएं, बोलें 'हैप्पी बर्थडे' -
पुरानी कब्ज और बवासीर से पाना है छुटकारा, तो इस पौधे की जड़ का करें इस्तेमाल -
वजन कम करने के लिए रोटी या चावल क्या है बेस्ट? करना है वेट लॉस तो जान लें ये 5 बातें -
दीपिका पादुकोण ने शेयर की सेकंड प्रेगनेंसी की गुड न्यूज, 40 की उम्र में मां बनना है सेफ -
Chardham Yatra करने से पहले पढ़ लें ये 5 बड़े नियम, इन लोगों को नहीं मिलेगी यात्रा की अनुमति -
Akshaya Tritiya 2026: अक्षय तृतीया पर 10 रुपये के नमक का ये टोटका, रातों-रात बदल देगा आपकी किस्मत -
Akshaya Tritiya Wishes: घर की लक्ष्मी को इन खूबसूरत संदेशों के जरिए कहें 'हैप्पी अक्षय तृतीया' -
Akshaya Tritiya Vrat Katha: अक्षय तृतीया के दिन जरूर पढ़ें यह कथा, मिलेगा मां लक्ष्मी का आशीर्वाद
अमरनाथ यात्रा 2023 : 1 जुलाई से शुरु, जानें चढ़ाई से पहले किन बातों का ध्यान रखें, कौन सावधानी बरतें
Amarnath Yatra Tips 2023 : 1 जुलाई से अमरनाथ यात्रा शुरु होने वाली हैं। अमरनाथ गुफा दुनिया भर में स्थित भगवान शिव के प्रमुख तीर्थ स्थलों में से एक है। यह गुफा साल भर भारी बर्फबारी से ढकी रहती है।
गर्मियों में जब बर्फ पिघलने लगती है तो इसे तीर्थयात्रियों के लिए कुछ समय के लिए खोल दिया जाता है। अमरनाथ को तीर्थों का तीर्थ भी कहा जाता है, क्योंकि यहीं पर भगवान शिव ने अपनी पत्नी पार्वती को जीवन का रहस्य बताया था।

देशभर से यहां हर साल लाखों श्रृद्धालु कड़ी चुनौतियों का सामना करते हुए भी बाबा बर्फानी के दर्शन करने पहुंचते हैं।62 दिनों तक चलने वाली अमरनाथ यात्रा पर जाने से पहले श्रद्धालुओं को किन बातों का ध्यान रखना है और यात्रा पर जाते समय किन चीजों का ध्यान रखना चाहिए, आइए जानते हैं।
कितनी उम्र के लोग जा सकते हैं?
13 से लेकर 70 साल तक की आयु के लोग अपना रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं।
कौन नहीं जा सकता है?
- 6 हफ्ते से ज्यादा की प्रेग्नेंट महिलाएं।
- 13 साल से कम उम्र के बच्चे।
- 75 साल से ज्यादा उम्र के बुजुर्ग।
- किसी गंभीर बीमारी के पेशेंट

चढ़ाई करने से पहले कैसे तैयारी करें?
अमरनाथ यात्रा की चढ़ाई सबसे ज्यादा टफ मानी जाती है। यात्रा शुरू होने में अभी लगभग 2 महीनों का समय है। खुद को इस दुर्गम चढ़ाई में चढ़ने के लिए इन टिप्स के जरिए मैंटेन करें-
- फेंफड़ों को मजबूत बनाने वाले योग जैसे प्राणायाम और एक्सरसाइज जरूर करें।
- सुबह-शाम 5-5 गुब्बारे मुंह से फुलाएं।
- हर रोज 4 से 5 किलोमीटर वॉक करें।
- जॉगिंग कर सकते हैं तो रोजाना 30 मिनट करें।
- डिहाइड्रेशन-सिरदर्द न हो, हर रोज 5 लीटर पानी पिएं।
- अमरनाथ यात्रा काफी मुश्किल होती है। यात्रा के दोनों मार्ग बालटाल और पहलगाम से पैदल जाने वालों को कई जगह चलने में परेशानी आती है।
- इन रास्तों पर जगह-जगह बर्फ गिरने, टेम्प्रेचर में लगातार कमी आने से चढ़ाई में कभी भी किसी की भी तबीयत बिगड़ सकती है।
- ऑक्सीजन लेवल कम होने पर तुरंत मेडिकल हेल्प न मिलने से हार्ट अटैक आने का भी रिस्क रहता है। इससे बचने के लिए इन बातों का ध्यान रखें।
हाई एल्टीट्यूड सिकनेस से बचने के टिप्स
- महिलाएं सलवार-कमीज, पैंट-शर्ट या फिर ट्रैक सूट पहनें।
- चप्पल पहनकर ट्रैकिंग न करें। फीते वाले ट्रैकिंग शूज पहनें।
- वाटरप्रूफ बैग में एक्स्ट्रा कपड़े और खाने की चीजें रखें।
- पानी की बोतल, स्नैक्स जैसे- भुने चने, ड्राई फ्रूटस, टॉफी, चॉकलेट साथ रखें।
- एक छोटा ऑक्सीजन सिलेंडर अपने साथ रखें।
- मॉइश्चराइजर क्रीम और वैसलीन साथ रखें।
- ट्रेकिंग के दौरान हर समय अपने ग्रुप के साथ ही रहें।
- रुक-रुक कर आराम करते हुए धीरे-धीरे चढ़ाई करें।
- शॉर्टकट रास्ते से जाने की कोशिश न करें।
- किसी साथी के खो जाने की स्थिति में इसकी सूचना तुरंत पुलिस को दें।
- आपका सामान लेकर चल रहे कुली के आसपास ही रहें।
नोट: हाई एल्टीट्यूड सिकनेस या कोई भी परेशानी होने पर तुरंत हर 2 किलोमीटर पर स्थित चिकित्सा सुविधा यानी मेडिकल हेल्प सेंटर पर जाएं।
टोल फ्री नंबर है
रजिस्ट्रेशन से जुड़ी कोई भी जानकारी के लिए ये टोल फ्री नम्बर है।
टोल फ्री नंबर- 18001807198
आप 18001807199 पर कॉल कर सकते हैं।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications











