Latest Updates
-
रात में लाइट जलाकर सोते हैं? आपकी ये आदत दिल पर पड़ सकती है भारी, रिसर्च में हुआ बड़ा खुलासा -
Bank Holidays October 2026: अक्टूबर में 16 दिन बंद रहेंगे बैंक, यहां देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट -
Pitru Paksha 2026 Food Rules: पितृपक्ष में क्या खाएं और क्या न खाएं? जानें खानपान से जुड़े जरूरी नियम -
Tanya Mishra: कौन हैं तान्या मिश्रा? अचानक कैसे बनीं देश की नई 'नेशनल क्रश', इंटरनेट पर तस्वीरें हो रहीं वायरल -
Pitru Paksha 2026: पितृ पक्ष में पति-पत्नी को शारीरिक संबंध बनाने चाहिए या नहीं? जानें क्या कहते हैं शास्त्र -
World Rabies Day 2026: कुत्ते के अलावा किन जानवरों के काटने से हो सकता है रेबीज? जानें लक्षण और बचाव के उपाय -
Google Birthday 2026: क्या आप जानते हैं 27 सितंबर को ही क्यों बर्थडे मनाता है गूगल? वजह जानकर चौंक जाएंगे आप -
Pitru Paksha 2026: पितृ पक्ष का पहला दिन आज या कल? जानें किस दिन किस पितर का करें श्राद्ध -
World Contraception Day 2026: गर्भनिरोधक गोलियां कैसे काम करती हैं? जानें इसके फायदे और नुकसान -
Pitru Paksha 2026: बेटा न हो तो क्या बेटी कर सकती है श्राद्ध और पिंडदान? अनिरुद्धाचार्य जी महाराज ने दिया जवाब
Cabbage Juice: टॉनिक से कम नहीं है पत्ता गोभी का जूस,1 गिलास पीने से कटेगी 10 बीमारियां, ऐसे बनाकर पीएं
Health Benefits Of Cabbage Juice: पत्ता गोभी का जूस न केवल स्वास्थ्य के लिए अच्छा है बल्कि त्वचा और बालों के लिए भी अद्भुत तरीके से काम करता है। इससे कोई फर्क नहीं पड़ता कि आपकी त्वचा कितनी क्षतिग्रस्त है या आपके बालों की कंडीशन कितनी बुरी हो चुकी है, आप इसके उपचार गुणों के लिए पूरी तरह से गोभी के रस पर निर्भर हो सकते हैं।
यह हमारे इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाने में मदद करता है, इसमें पोटेशियम की अच्छी मात्रा होती है जो रक्तचाप को मैंटेन करने के साथ ही एजिंग को स्लो करता है और बालों को मजबूत बनाता है, बालों का गिरना कम करता है। आइए जानते हैं इसके फायदे।

इम्यूनिटी बढ़ाए
हरी सब्जी होने के कारण पत्तागोभी के रस में खनिज की मात्रा अधिक होती है। जैसे कि यह त्वचा को मजबूत बनाने में मदद करता है, और विटामिन सी की इसकी खुराक प्रतिरक्षा को बढ़ाती है। पत्ता गोभी के जूस में एंटी-ऑक्सीडेंट और विटामिन शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को बूस्ट करते हैं।
त्वचा को डीटॉक्सिफ़ाई करता है
हरी गोभी दोनों ही सिलिकॉन और सल्फर जैसे ब्यूटी मिनरल्स से भरपूर हैं। सल्फर विशेष रूप से हर कोशिका में मौजूद होता है क्योंकि यह पोषण को खींचने और स्किन सेल्स से टॉक्सिक पदार्थ को हटाने के लिए जिम्मेदार होता है। इसे ऑस्मोसिस कहा जाता है। क्लीयर स्किन के लिए आपको अच्छे ऑस्मोसिस की आवश्यकता है। ये स्किन को डिटॉक्सिफाई करने में मदद करता है, और चेहरे से डलनेस को दूर करके चमकदार लुक देता है।
एंटी-कैंसर
पत्ता गोभी में एंटी-कैंसर गुण पाए जाते हैं। इसमें मौजूद सल्फोराफेन शरीर में कैंसर कोशिकाओं को विकसित होने से रोकता है। इसका नियमित रूप से सेवन करने से कैंसर का खतरा कम होता है।
आंखों के लिए हेल्दी
आंख के लिए पत्ता गोभी का जूस पीना बहुत फायदेमंद होता है। इसमें मौजूद पोषक तत्व आंख की रोशनी बढ़ाते हैं। नियमित रूप से इसका सेवन करने से आपको मोतियाबिंद की समस्या में बहुत फायदा मिलता है।
ये है बनाने का तरीका
सबसे पहले पत्तागोभी को काट कर अच्छे से साफ पानी में धो लें।
फिर एक ब्लेंडर में पत्तागोभी और थोड़ा पानी डालकर अच्छे से ब्लेंड कर लें।
इसके बाद इसे एक छलनी की मदद से छान लें।
छाने हुए जूस में आप चाहे तो स्वाद के लिए शहद और नींबू मिला सकते हैं।
जूस में काला नमक का इस्तेमाल भी किया जा सकता है।
जूस बनकर तैयार है सर्व करें।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
