Latest Updates
-
Chaitra Navratri 2026: चैत्र नवरात्रि में क्या करें और क्या नहीं? जानें सभी जरूरी नियम -
हरीश राणा का आखिरी 22 सेकेंड का वीडियो वायरल, अंतिम विदाई देख रो पड़े लोग -
Chaitra Navratri 2026: चैत्र नवरात्रि से पहले घर ले आएं ये 5 चीजें, घर में बनी रहेगी सुख-समृद्धि -
बॉलीवुड एक्ट्रेस मधु मल्होत्रा का 72 की उम्र में निधन, 'सत्ते पे सत्ते' और 'हीरो' जैसी फिल्मों में किया था काम -
Chaitra Navratri 2026: नवरात्रि के पहले दिन कैसे करें घटस्थापना? जानें कलश स्थापना का शुभ मुहूर्त और पूरी विधि -
इन 5 लोगों को भूलकर भी नहीं खाना चाहिए खीरा, सेहत को फायदे के बजाय हो सकता है गंभीर नुकसान -
Gudi Padwa 2026: 19 या 20 मार्च कब है गुड़ी पड़वा? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और महत्व -
Phool Dei 2026 Wishes: 'फूलदेई छम्मा देई'... पहाड़ी स्टाइल में दें बधाई, भेजें ये कुमाऊंनी और गढ़वाली विशेज -
Papmochani Ekadashi Vrat Katha: पापमोचनी एकादशी पर पढ़ें ये व्रत कथा, सभी पापों का होगा नाश और मिलेगी मुक्ति -
Papmochani Ekadashi Wishes: विष्णु जी का आशीर्वाद मिले...पापमोचनी एकादशी पर प्रियजनों को दें ये शुभकामना संदेश
Kaale Gehu ke Fayde : बीपी और दिल की बीमारियों के लिए राम बाण हैं काला गेंहू , सामान्य गेंहू से कितना अलग
Black Wheat Benefits : गेंहू के बारे में तो हम सब जानते हैं लेकिन कभी आपने काले गेंहू यानी ब्लैक गेंहू के बारे में सुना है? काली मिट्टी में होने की वजह से इस गेंहू का रंग काला होता है। हालांकि पोषक तत्वों के मामले में यह अनाज काफी ताकतवर है।
इसकी फसल पकने के बाद काले गेंहू की बालियां वैसी ही हरी भरी होती हैं, जैसे सामान्य गेहूं की। फसल पकने के बाद गेहूं के दाने का रंग काला हो जाता है। यही रंग इस गेंहू की खासियत है।

काले गेहूं का रंग और स्वाद सामान्य गेहूं से थोड़ा अलग जरुर होता है, लेकिन पौष्टिकता के मामले में सामान्य गेंहू से ज्यादा ताकतवर होता हैं। आइए जानते हैं कि काला गेहूं, नॉर्मल गेंहू से अलग है और इसके क्या फायदे हैं?
काले गेंहू और नॉर्मल गेंहू में अंतर
काले गेहूं को अपनी नॉर्मल डाइट में शामिल करने से आप कई बीमारियों से बच सकते हैं। एंथोसायनिन नामक केमिकल की वजह से काले गेहूं का रंग काला होता है। काले गेहूं में सामान्य गेहूं की तुलना में 60 फीसदी तक ज्यादा आयरन मौजूद होता है। काले गेहूं की कीमत भी सामान्य गेहूं से ज्यादा होती है।
काले गेहूं के फायदे
आंखों की रोशनी बढ़ाएं : काले गेंहू में उच्च मात्रा में मौजूद एंथोसायनिन आंखों की रोशनी बढ़ाने में मदद करता है। इस गेंहू की रोटी नियमित रुप से खाने से आंखों की रोशनी तेज होती है।
हार्ट प्रॉब्लम में अच्छा : काले गेंहू का सेवन करने से दिल की बीमारियों के होने का खतरा कम होता है, इसमें मौजूद ट्राइग्लिसराइड और मैग्नीशियम शरीर में कोलेस्ट्राल का स्तर को सामान्य बनाए रखता है।
एंटी ग्लूकोज तत्व से भरपूर : काले गेहूं में सामान्य गेहूं के मुकाबले एंटी ग्लूकोज तत्व ज्यादा होते हैं। डायबिटीज मरीजों के लिए फायदेमंद होता है। इसकी रोटियों का सेवन करने से डायबिटीज नियंत्रित रहती है।
एनीमिया दूर भगाएं : काले गेहूं में प्रोटीन, मैग्नीशियम और लोहतत्व भरपूर मात्रा में होते है। ऐसे में अगर आप रोजमर्रा काले गेहूं का सेवन करते हैं, तो आपको एनीमिया की शिकायत नहीं होगी।
कब्ज से राहत : काले गेहूं की रोटी पाचन तंत्र के लिए फायदेमंद मानी जाती है। कब्ज से पीड़ित लोगों को अपने आहार में काली रोटी को शामिल करना चाहिए और इस रोटी को रोजाना खाना चाहिए।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications











