Latest Updates
-
पुरूषों को स्पर्म काउंट बढ़ाने के लिए खानी चाहिए ये 7 चीजें, फर्टिलिटी में होगा सुधार -
घर में अचानक कॉकरोच निकलना शुभ या अशुभ? जानें ज्योतिष और वास्तु के संकेत -
40 की उम्र में भी नजर आएंगी 20 की, हेल्दी और ग्लोइंग स्किन के लिए डाइट में शामिल करें ये 7 फूड्स -
September Travel Destinations: सितंबर में घूमने के लिए बेस्ट हैं ये भारत की ये 7 खूबसूरत जगहें, मिलेगा यादगार -
World Photography Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व फोटोग्राफी दिवस? जानें इस दिन का इतिहास, महत्व और थीम -
5 साल से तालाब में रह रहे इकबाल की मदद के लिए आगे आए अनंत अंबानी, इलाज के लिए मुंबई एयरलिफ्ट कराया -
इन 5 लोगों को भूलकर भी नहीं करना चाहिए मशरूम का सेवन, सेहत को हो सकता है गंभीर नुकसान -
Special Marriage Act क्या है? सोनाक्षी-जहीर इकबाल समेत इन बॉलीवुड कपल्स ने बिना धर्म बदले की शादी -
किन्नौर कैलाश के दर्शन के बाद बदल गई हिमांशी खुराना की जिंदगी, एक्ट्रेस ने बताया क्यों इतनी खास है यह जगह -
Raksha Bandhan 2026: कब है रक्षाबंधन? जानें तिथि, राखी बांधने का शुभ मुहूर्त, भद्रा का समय और महत्व
Right Way to Eat Anjeer: इस तरह से अगर आप खाएंगे अंजीर, शरीर को मिलेगा दोगुने फायदे
Right Way to Eat Anjeer: सर्दियों के मौसम में दूध के साथ अंजीर का सेवन शरीर को न सिर्फ अंदर से गर्म करने में मदद करता है बल्कि अंदर से मजबूत भी बना सकता है। अंजीर में एंटीऑक्सीडेंट्स के अलावा पॉलीफेनोल्स और डाइटरी फाइबर भी पाया जाता है, यही वजह है कि इसे सर्दियों के लिए सुपरफूड माना जाता है। लेकिन अंजीर के फायदों का सही लाभ उठाने के लिए जरूरी है कि आप इसका सेवन सही तरीके से करें। आइए जानते हैं अंजीर खाने का सही तरीका।

यह है अंजीर खाने का सही तरीका
इसको रात में भिगोकर सुबह खाली पेट इसका सेवन करना आपको ज्यादा फायदे दिला सकता है। इसके लिए रात को सोने से पहले एक बर्तन में पानी लें और उसमें अंजीर को भिगोकर रख दें। अब सुबह खाली पेट अंजीर को खा लें। लगभर महीनेभर इस तरह से अंजीर का सेवन करने से आपके स्वास्थ्य में कई तरह के अंतर दिखाई देंगे।
अंजीर खाने के फायदे
अंजीर में फ्लेवोनोइड्स और पॉलीफेनोल पाए जाते हैं जो आपको फ्री- रैडिकल डैमेज से आपको बचा सकते हैं।
अंजीर में हेल्दी फैट पाया जाता है, जैसे ओमेगा-3 और ओमेगा -6 ये दोनों ही हार्ट के लिए बहुत फायदेमंद होते हैं।
अंजीर में कैल्शियम भी भरपूर मात्रा में पाया जाता है, इसलिए इसका सेवन हड्डियों को मजबूत बनाए रखने में भी मदद कर सकता है। फाइबर से भरपूर अंजीर का सेवन आपके डाइजेशन को भी बेहतर बनाने में मदद कर सकता है।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications