Latest Updates
-
Ganesh Chaturthi Decoration Ideas: गणेश चतुर्थी पर ऐसे सजाएं बप्पा का दरबार, कम खर्च में ये आइडियाज आएंगे काम -
Hartalika Teej 2026: हरतालिका तीज पर हाथों में लगी मेहंदी का चाहती हैं डार्क कलर, तो आजमाएं ये 4 आसान टिप्स -
Modak Recipe: गणेश चतुर्थी पर बप्पा के लिए घर पर बनाएं उनके प्रिय उकडिचे मोदक, जानें इसकी आसान रेसिपी -
Hartalika Teej 2026: हरतालिका तीज का व्रत कब है? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और महत्व -
ना मूर्ति, ना पुजारी, सूर्यास्त के बाद एंट्री भी मना, जानिए फिल्म 'The Vvaan' वाले वन देवी मंदिर का रहस्य -
नेपाल में बाढ़ के बाद भूकंप, इंडोनेशिया में फटा ज्वालामुखी, क्या बाबा वेंगा की भविष्यवाणी हुई सच? -
Pithori Amavasya 2026: आज या कल, पिठोरी अमावस्या कब है? जानें सही तारीख, स्नान-दान का शुभ मुहूर्त और महत्व -
World Suicide Prevention Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व आत्महत्या रोकथाम दिवस? जानें इसका इतिहास और महत्व -
तांबे के बर्तन में पानी पीने से मिलेंगे ये 5 फायदे, डायजेशन के साथ इम्यूनिटी भी होगी मजबूत -
Ganesh Chaturthi 2026: कब है गणेश चतुर्थी? जानें तिथि, गणपति स्थापना का शुभ मुहूर्त और विसर्जन की तारीख
सेब के सिरके से भी ज्यादा पॉवरफुल है इस फल का सिरका, पीरियड क्रैम्पस और पिंपल की कर देता है छुट्टी
सेब के सिरके के बारे में आपने खूब सुना होगा, लेकिन क्या आपने कभी जामुन के सिरके के बारे में सुना है? जामुन सेहत के लिए बहुत ही लाभकारी माना जाता है। इसमें विटामिन्स, आयरन, फाइबर, पोटैशियम और कई पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो शरीर के लिए जरूरी होते हैं।
यह पाचन शक्ति को भी बेहतर बनाने में मदद करता है। डायबिटीज के रोगियों के लिए ये खूब फायदेमंद होता है। इसी तरह जामुन का सिरका भी सेहत को दुरुस्त रखने वाले गुणों से भरपूर होता है। इसमें एंटीबैक्टीरियल गुण पाए जाते हैं, जो कई तरह के संक्रमण से बचाते हैं। ऐसे ही कई गुणों से जामुन का सिरका भरपूर होता है। आइए जानते हैं, जामुन के सिरके से क्या फायदे मिलते हैं।

आइए जानते हैं जामुन सिरका के फायदे।
डायबिटीज में फायदेमंद
जामुन का सिरका डायबिटीज के मरीज के लिए फायदेमंद हो सकता है। इसमें मौजूद पॉलिफेनॉलिक तत्व डायबिटीज को मैनेज करने में मदद करता हैं। वही जामुन में फाइबर की मात्रा भी काफी होती है। जिस वजह से ये ब्लड शुगर के लेवल में अचानक वृद्धि को रोकने में मदद कर सकते हैं।
आयरन की कमी दूर करें
ऐसी महिलाएं जिन्हें पीरियड्स के दौरान हेवी ब्लीडिंग होती है। उन्हें जामुन का सिरका जरूर पीना चाहिए। जामुन का सिरका आयरन से भी भरपूर होता है। जिस वजह से ये हिमोग्लोबिन बढ़ाने में मदद कर सकता है।
कब्ज से बचाएं
जामुन के सिरके में एसिटिक एसिड और फाइबर की मात्रा पाई जाती है। जो पाचन को बेहतर बनाने में मदद कर सकता है। अगर आप एसिडिटी, गैस और कब्ज की समस्या से परेशान हैं तो आप जामुन का सिरका पी सकते हैं।
एंटीऑक्सीडेंट से होता है भरपूर
जामुन का सिरका विटामिन सी और एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर होता है। यह इम्यूनिटी को बढ़ाने में मदद कर सकता है। यह आपके शरीर को फ्री रेडिकल से होने वाले नुकसान से भी बचाने में मदद कर सकता है.
विटामिन सी का बेस्ट सोर्स
जामुन का सिरका त्वचा के लिए भी फायदेमंद होता है. इसमें एस्ट्रेंजेंट गुण पाया जाता है। जो पिंपल्स और मुंहासे का इलाज कर सकते हैं। इसमें मौजूद विटामिन सी स्किन पर चमक लाने में मदद कर सकते हैं।
वेटलॉस में हेल्पफुल
जामुन का सिरका वजन घटाने में भी मदद कर सकता है। दरअसल इसमें फाइबर की मात्रा होती है जिससे आपको भूख कम लगती है। ऐसे करके वजन घटाने को बढ़ावा मिल सकता है ये वसा और कार्बोहाइड्रेट को तोड़ने और उन्हें ऊर्जा में बदलने में मदद करता है। जिससे शरीर से फैट्स धीरे-धीरे कम होता है।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
