Latest Updates
-
नुसरत भरूचा की रीढ़ की हड्डी में हुआ फ्रैक्चर, एयरलिफ्ट कर बाली से लाई गईं मुंबई, वीडियो देख फैंस हुए परेशान -
Jitiya Vrat 2026: जितिया व्रत में पानी पी सकते हैं या नहीं? जानें जरूरी नियम और पारण का समय -
Jitiya Vrat Katha: जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत में जरूर करें इस कथा का पाठ, पूरे साल सुरक्षित रहेगी संतान -
Jitiya Vrat 2026 Wishes: संतान की लंबी उम्र...जितिया व्रत के अवसर पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि -
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन
पेट से लेकर आपके दिल तक को लाभ पहुंचा सकता है इसबगोल
इसबगोल जिसे साइलियम की भूसी भी कहा जाता है, सेहत के लिए बेहद लाभदायी मानी गई है। इसमें मौजूद घुलनशील फाइबर आपके पाचन और हार्ट हेल्थ दोनों को लाभ पहुंचा सकता है।
यह एक नेचुरल लेक्सेटिव के रूप में काम करती है और इसलिए कब्ज से जुड़े लोगों के लिए बेहद अच्छा माना गया है। इतना ही नहीं, इससे कोलेस्ट्रॉल के स्तर को भी कम करने में मदद मिलती है। एक कूलेंट होने के कारण यह आपकी सेहत पर भी पॉजिटिव असर डालता है। तो चलिए आज इस लेख में हम आपको इसबगोल या फिर साइलियम की भूसी से मिलने वाले कुछ बेहतरीन हेल्थ बेनिफिट्स के बारे में बता रहे हैं-

कब्ज का करे इलाज
इसबगोल में सॉल्यूबल और इनसॉल्यूबल दोनों तरह के फाइबर पाए जाते हैं और इसलिए जब इसे लिया जाता है तो इससे स्टूल में एक बल्क एड होता है। इस तरह इसबगोल एक नेचुरल लेक्सेटिव के रूप में काम करता है और कब्ज से मुक्ति मिलती है।
इसबगोल में मौजूद जिलेटिनस पदार्थ पानी में भिगोने पर एक जेल बनाता है, जेल के लेक्सेटिव गुण बैक्टीरिया और हानिकारक विषाक्त पदार्थों को अवशोषित कर लेते हैं। साथ ही, यह पेट की दीवार के अंदर के ल्यूबिक्रेशन को बढ़ाता है और कब्ज को ठीक करने में मदद मिलती है। कब्ज से राहत पाने के लिए एक चम्मच ईसबगोल को गर्म पानी या दूध में मिलाकर कुछ हफ्तों तक खाली पेट पीएं।
गट हेल्थ को बेहतर बनाए
इसबगोल एक नेचुरल शक्तिशाली डिटॉक्सिफायर है जो गैस्ट्रोइंटेस्टाइनल दीवार को साफ करने और सभी अवांछित टॉक्सिन्स को हटाने में मददगार होता है। इसलिए, इसके सेवन से गट हेल्थ पर सकारात्मक प्रभाव पड़ता है। इसबगोल का नियमित सेवन एक पाचन उत्तेजक के रूप में कार्य करता है और पेट के अल्सर, एसिडिटी, कोलाइटिस और अन्य पाचन समस्याओं से तुरंत राहत देता है।
कोलेस्ट्रॉल लेवल को करे मैनेज
इसबगोल फैट्स और पित्त अम्लों को बांधता है जो शरीर से कोलेस्ट्रॉल के उत्सर्जन की अनुमति देता है। इसबगोल पित्त अम्ल संश्लेषण को बढ़ाता है और एलडीएल बैड कोलेस्ट्रॉल को कम करता है और एचडीएल अर्थात् अच्छे कोलेस्ट्रॉल को बढ़ाता है। इसके अलावा, यह भोजन से कोलेस्ट्रॉल और ट्राइग्लिसराइड्स के अवशोषण को भी नियंत्रित करता है। इसलिए, जब इसबगोल का सेवन किया जाता है तो इससे हार्ट रोग के जोखिम को कम करता है।
ब्लड शुगर को करे नियंत्रित
डाइटरी फाइबर का एक अच्छा स्त्रोत होने के कारण हय ग्लूकोज के अवशोषण को धीमा करने में मदद करता है। यही कारण है कि इसबगोल को ब्लड शुगर लेवल मेंटेन करने के लिए अच्छा उपाय माना जाता है। अगर किसी व्यक्ति को डायबिटीज की समस्या है या फिर वह ब्लड शुगर स्पाइक को कम करना चाहता है तो ऐसे में उसे इसबगोल का सेवन अवश्य करना चाहिए।
वजन को घटाने में मददगार
आपको शायद पता ना हो, लेकिन इसबगोल एक नेचुरल होम रेमिडी के रूप में काम करती है और आपके वजन को कम करने में मददगार होती है। इसबगोल भूख को नियंत्रित कर सकती है और सिस्टम को डिटॉक्सीफाई कर सकता है। इसमें मौजूद डायटरी फाइबर के कारण आपको फूड क्रेविंग्स को कम करने में मदद मिलती है, साथ ही साथ आपके भीतर तृप्ति की भावना बढ़ती है। जिससे शरीर का वजन और बॉडी मास इंडेक्स कम होता है। इसबगोल कैलोरी की मात्रा कम करने और वजन घटाने को बढ़ावा देने में मदद करता है।
शक्तिशाली प्री-बायोटिक
प्री-बायोटिक्स गट में हेल्दी बैक्टीरिया के लिए भोजन और पोषण का एक स्रोत हैं। इसबगोल को अपने शक्तिशाली प्रीबायोटिक गुणों के लिए जाना जाता है। जिसके कारण जब इसका सेवन किया जाता है तो इससे गट हेल्थ के साथ-साथ इम्यून हेल्थ पर भी सकारात्मक प्रभाव पड़ता है। इसबगोल शरीर को संक्रमण से लड़ने, सूजन को कम करने और ओवर ऑल हेल्थ को बेहतर बनाने में मदद करता है।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
