Latest Updates
-
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके -
Pitru Paksha 2026: गया जी के इस मंदिर में जिंदा लोग खुद करते हैं अपना पिंडदान, बेहद अनोखी है मान्यता
रोज खाएं एक आंवला और रहें 5 बड़ी बीमारियों से दूर, जानें खाने का सही तरीका
Benefits of Eating Amla Daily: भारत की धरती पर आंवला (Indian Gooseberry) को 'आयुर्वेद का अमृतफल' कहा गया है। छोटा सा यह फल जितना खट्टा होता है, उतना ही सेहत के लिए मीठा वरदान भी है। आंवले में विटामिन C की मात्रा किसी भी अन्य फल से कई गुना अधिक होती है, जो शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत बनाती है। अगर आप रोजाना सिर्फ एक आंवला खाने की आदत डाल लें, तो आप कई गंभीर बीमारियों से स्वाभाविक रूप से दूर रह सकते हैं। आंवला सिर्फ एक फल नहीं, बल्कि सेहत का खजाना है। यह शरीर को भीतर से मजबूत बनाता है और कई बीमारियों से प्राकृतिक सुरक्षा प्रदान करता है।
अगर आप भी फिट और स्वस्थ रहना चाहते हैं, तो आज से ही हर दिन एक आंवला खाने की आदत शुरू करें । ये छोटी सी आदत, बड़ी सेहत का राज बन सकती है। आइए जान लेते हैं कि रोजाना एक आंवला खाने से आप कौन-कौन सी बीमारियों से दूर रह सकते हैं।

इम्यूनिटी बूस्टर और संक्रमण से रक्षा
आंवले में मौजूद विटामिन C, एंटीऑक्सिडेंट्स और फ्लेवोनॉयड्स शरीर की इम्यूनिटी को मजबूत करते हैं, जिससे सर्दी-जुकाम और मौसमी संक्रमणों से बचाव होता है। अगर आप रोजाना एक आंवला खाते हैं तो इससे आपकी इम्यूनिटी मजबूत होगी और रोग आपसे दूर रहेंगे। खासतौर पर सर्दी के मौसम में आंवला खाने से सर्दी-जुकाम जैसी बीमारी दूर रहती है।
डायबिटीज और ब्लड शुगर नियंत्रण में सहायक
गलत खानपान और बिगड़ी हुई लाइफस्टाइल की वजह से हर तीसरे घर में शुगर और डायबिटीज के रोगी मिल रहे हैं। डायबिटीज का कोई स्थाई इलाज नहीं है बस खानपान में ध्यान देने से इसे कंट्रोल किया जा सकता है। ऐसे में नियमित रूप से आंवला खाने से ब्लड शुगर लेवल नियंत्रित रहता है, क्योंकि इसमें फाइबर और क्रोमियम पाया जाता है जो इंसुलिन को संतुलित रखता है।
बालों और त्वचा के लिए चमत्कारी फल
आंवले में 6 किलो संतरे जितना विटामिन सी होता है और 4 किलो अमरूद जितना विटामिन ए होता है। ये दोनों ही विटामिन्स हमारी स्किन और बालों के लिए बहुत जरूरी हैं। अगर आप भी चमकती हुई बेदाग त्वचा चाहते हैं तो डेली एक आंवला खाना शुरू कर दें। आंवला खाने से बाल झड़ना रुकता है, बाल मजबूत और चमकदार बनते हैं। साथ ही यह स्किन को ग्लोइंग और झुर्रियों से मुक्त रखता है।
पाचन तंत्र को रखे दुरुस्त
आंवला पेट के लिए बेहद लाभकारी है। यह गैस, कब्ज और एसिडिटी जैसी समस्याओं को दूर करता है और पाचन तंत्र को दुरुस्त रखता है। अगर आपको पेट संबंधी परेशानी है तो आज से ही एक आंवला खाना शुरू कर दीजिए।
यौन शक्ति को बढ़ाता है
आंवला का एक और गुण है जो कम ही लोगों को पता है। जी हां, डॉ मनीष आचार्य ने बताया कि रोजाना एक आंवला खाने से यौन शक्ति बढ़ती है।
आंवला खाने का सही तरीका
- सुबह खाली पेट एक ताजा आंवला खाना सबसे फायदेमंद माना जाता है।
- अगर ताजा आंवला उपलब्ध न हो तो इसका जूस या चूर्ण भी सेवन किया जा सकता है।
- आप आंवले को शहद, गुड़ या गर्म पानी के साथ मिलाकर भी खा सकते हैं।
- दिन में 1 से अधिक आंवला खाने की जरूरत नहीं होती नियमित सेवन ही काफी है।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
