Latest Updates
-
Shardiya Navratri 2026 Day 8: नवरात्रि के आठवें दिन करें मां महागौरी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
Durga Ashtami 2026 Wishes: महागौरी की कृपा...इन संदेशों के साथ अपनों को दें दुर्गा अष्टमी की शुभकामनाएं -
सिर्फ गांठ ही नहीं, ये 5 संकेत भी हो सकते हैं ब्रेस्ट कैंसर का लक्षण, साधारण समझकर इग्नोर करने की न करें भूल -
Maha Navami 2026: 19 या 20 अक्तूबर, महानवमी कब है? जानें तिथि, हवन और कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त -
SRH की मालकिन काव्या मारन की शादी हुई तय! कौन है दुल्हा, कब और कहां होगी वेडिंग, जानिए पूरी डिटेल्स -
Ashtami Kab Hai: 18 या 19 अक्टूबर, कब है अष्टमी? जानें सही तारीख, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और पारण का समय -
Shardiya Navratri 2026 Day 7: नवरात्रि के सातवें दिन करें मां कालरात्रि की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग, आरती -
Navratri Day 7 Wishes: मां कालरात्रि का आशीर्वाद...इन संदेशों के साथ अपनों को भेजें महासप्तमी की शुभकामनाएं -
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी
इन 5 लोगों को भूलकर भी नहीं खाना चाहिए आंवला, वरना पहुंच सकते हैं अस्पताल
Amla Side Effects: आंवला यानी इंडियन गूसबेरी को आयुर्वेद में अमृत फल माना जाता है। विटामिन C, एंटीऑक्सीडेंट और कई पोषक तत्वों से भरपूर आंवला इम्यूनिटी बढ़ाने, बालों और त्वचा को स्वस्थ रखने और पाचन सुधारने में मदद करता है। यही वजह है कि बहुत से लोग रोजाना आंवले का जूस, मुरब्बा, चूर्ण या कच्चा आंवला खाना पसंद करते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि हर व्यक्ति के लिए आंवला फायदेमंद नहीं होता? कुछ बीमारियों और स्वास्थ्य स्थितियों में इसका सेवन नुकसान पहुंचा सकता है। कई बार जरूरत से ज्यादा आंवला खाने से शरीर में गंभीर समस्याएं भी हो सकती हैं। इसलिए आंवला खाने से पहले यह जानना बेहद जरूरी है कि किन लोगों को इससे दूरी बनाकर रखनी चाहिए।

किन लोगों को नहीं खाना चाहिए आंवला?
1. लो ब्लड शुगर वाले मरीज
आंवला ब्लड शुगर लेवल को कम करने में मदद करता है। यही कारण है कि डायबिटीज मरीजों को इसे सीमित मात्रा में खाने की सलाह दी जाती है। लेकिन जिन लोगों का शुगर लेवल पहले से कम रहता है, उनके लिए आंवला खतरनाक साबित हो सकता है।
2. किडनी स्टोन के मरीज
जिन लोगों को किडनी में स्टोन की समस्या है उन्हें भी आंवला खाने से परहेज करना चाहिए। दरअसल, आंवले में विटामिन C की मात्रा काफी अधिक होती है। जरूरत से ज्यादा विटामिन C शरीर में ऑक्सालेट बढ़ा सकता है, जिससे किडनी स्टोन बनने का खतरा बढ़ सकता है। अगर किसी को पहले से पथरी की समस्या है, तो डॉक्टर की सलाह के बिना ज्यादा आंवला खाने से बचना चाहिए।
3. लो ब्लड प्रेशर वाले लोग
आंवला ब्लड प्रेशर कम करने में भी मदद कर सकता है। ऐसे में जिन लोगों का BP पहले से लो रहता है, उनके लिए इसका अधिक सेवन नुकसानदायक हो सकता है। अगर आप बिना डॉक्टर की सलाह के आंवला का सेवन करते हैं को आपको खकान, कमजोरी, और चक्कर आने जैसी समस्या का सामना करना पड़ सकता है।

4. एसिडिटी और पेट की समस्या वाले लोग
जिन लोगों को पेट संबंधी समस्याएं हैं या एसिडिटी से परेशान रहते हैं उन्हें भी आंवना खाने से परहेज करना चाहिए। दरअसल, आंवला स्वाद में खट्टा होता है और इसमें एसिडिक गुण पाए जाते हैं। खाली पेट ज्यादा मात्रा में आंवला खाने से कुछ लोगों में एसिडिटी, पेट व छाती में जलन, गैस बनने और पेट दर्द जैसी समस्या हो सकती है।
5. ब्लड थिनर दवा लेने वाले मरीज
जो लोग खून पतला करने वाली दवाएं (Blood Thinners) लेते हैं, उन्हें आंवले का सेवन सीमित मात्रा में करना चाहिए। बता दें कि आंवला शरीर में ब्लड क्लॉटिंग को प्रभावित कर सकता है, जिससे ब्लीडिंग का खतरा, चोट लगने पर ज्यादा खून बहना, सर्जरी के दौरान समस्या हो सकती है।
ज्यादा आंवला खाने से क्या नुकसान हो सकते हैं?
डिहाइड्रेशन हो सकता है।
पेट खराब होने जैसी समस्या हो सकती है।
बार-बार पेशाब आना।
त्वचा में ड्राइनेस।
कब्ज होना।
एसिडिटी होना।
ब्लड शुगर अचानक गिरना।
आंवला खाने का सही तरीका क्या है?
हर किसी को आंवला खाने से पहले ये जरूर जान लेना चाहिए कि इसे खाने का सही तरीका क्या है? एक्सपर्ट के अनुसार, रोज 1-2 आंवला खाना पर्याप्त माना जाता है। इस बात का ध्यान रखें कि खाली पेट ज्यादा मात्रा में सेवन न करें, अगर आंवला का जूस पी रहे हैं तो पीते समय उसमें पानी मिलाएं।
किन लोगों के लिए फायदेमंद है आंवला?
इम्यूनिटी बढ़ाता है
जिन लोगों को अपनी इम्यूनिटी बढ़ानी है उनके लिए आंवला बहुत लाभकारी है। इसे रोजाना सीमित मात्रा में खाने से ऊर्जा मिलती है और बीमारियों से लड़ने की शक्ति भी मिलती है।
बालों को मजबूत बनाता है
आंवला में मौजूद पोषक तत्व खासतौर पर विटामिन सी बालों के लिए बहुत लाभकारी है। रोजाना आंवला का सेवन करने से बाल मजबूत, लंबे और काले होते हैं। साथ ही हेयर फॉल की समस्या भी दूर होती है।
त्वचा को ग्लोइंग बनाता है
आंवला में विटामिन सी की प्रचूर मात्रा होती है जो स्किन के लिए बहुत अच्छा है। अगर आप ग्लोइंग स्किन चाहते हैं तो आंवला को अपनी डाइट का हिस्सा जरूर बनाएं। इससे आपको बेदाग और दमकती हुई स्किन मिलेगी।
आंखों की सेहत के लिए अच्छा माना जाता है
आंवला आंखों की सेहत के लिए भी काफी अच्छा माना जाता है। इसमें मौजूद पोषक तत्व आंखों की रौशनी को बढ़ाने में मदद करते हैं। अगर आप चाहते हैं कि आपको मोटा सा चश्मा न लगे तो समय रहते आंवले को अपनी डाइड में शामिल कर लें।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
