Latest Updates
-
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि -
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट
Benefits of Guava Leaves: अमरूद के पत्ते खाने के 7 चमत्कारी फायदे, हर मर्ज का है रामबाण इलाज
Benefits of Guava Leaves: अमरूद एक ऐसा फल है जो खाने में बहुत ही स्वादिष्ट लगता है। ये विटामिन सी का अच्छा सोर्स है जो स्किन के लिए भी काफी लाभकारी होता है। आपने वो कहावत तो सुनी होगी की 'आम के आम गुठलियों के दाम'। ऐसा ही कुछ अमरूद के साथ है जिसके पत्ते फल से भी ज्यादा लाभकारी होते हैं। जी हां, उससे कई सारे चमत्कारी औषधीय गुण होते हैं।
आयुर्वेद में अमरूद के पत्तों का इस्तेमाल कई बीमारियों को जड़ से खत्म करने के लिए किया जाता है। चाहे पेट की समस्या हो, डायबिटीज हो या बालों का झड़ना, अमरूद के पत्ते हर जगह काम आते हैं। आइए जान लेते हैं अमरूद के पत्तों के 7 चमत्कारी फायदे।
1. डायबिटीज कंट्रोल में रखे
अमरूद के पत्तों में मौजूद पॉलीफेनॉल्स और एंटीऑक्सीडेंट्स ब्लड शुगर को कंट्रोल करने में मदद करते हैं। ये इंसुलिन की क्रिया को बेहतर बनाते हैं। डायबिटीज के मरीजों के अमरूद के पत्ते बहुत ही ज्यादा लाभकारी होते हैं। सुबह खाली पेट कोमल से अमरूद के पत्ते खाने से काफी फायदा मिलता है।

2. वजन घटाने में सहायक
आज के समय में मोटापा एक बड़ी समस्या बनकर सामने आ रही है। अगर आप भी इस समस्या से जूझ रहे हैं तो अमरूद के पत्तों का सेवन शुरू कर दें। बता दें कि अमरूद के पत्ते फैट को बर्न करने में मदद करते हैं और मेटाबॉलिज्म को तेज करते हैं। गुनगुने पानी में उबालकर इसका सेवन करने से वजन घटाने में सहायता मिलती है।
3. बालों के झड़ने से राहत
गर्मियों के मौसम में बाल झड़ने की समस्या बहुत बढ़ जाती है। खासकर महिलाओं को इस समस्या का सामना करना पड़ता है। जिन लोगों के बाल झड़ रहे हैं उनके लिए भी अमरूद के पत्ते बहुत काम के हैं। इन पत्तों का पेस्ट या उबला हुआ पानी सिर की त्वचा पर लगाने से बालों की जड़ें मजबूत होती हैं और बालों का झड़ना कम होता है।
4. पेट की समस्याओं का रामबाण इलाज
अमरूद की पत्तियां गैस, कब्ज, डायरिया और एसिडिटी जैसी समस्याओं में बेहद कारगर हैं। इनमें मौजूद एंटी-बैक्टीरियल गुण पाचन को बेहतर बनाते हैं। जिन लोगों को पेट की समस्या होती है उनके लिए अमरूद के पत्ते अमृत के समान हैं। खाली पेट अमरूद के पत्ते खाने से पेट की समस्या से निजात मिलती है।

5. सर्दी-जुकाम और गले की खराश में राहत
मौसम बदलते ही सर्दी-जुकाम की समस्या शुरू हो जाती है। कई बार दवाइयां खाने से भी राहत नहीं मिलती है। ऐसे में अमरूद के पत्ते बहुत ही ज्यादा लाभकारी होते हैं। इन पत्तों को उबालकर उसका काढ़ा पीने से सर्दी-जुकाम और गले की खराश में काफी आराम मिलता है।

6. त्वचा को बनाएं ग्लोइंग
कम ही लोगों को पता होगा कि अमरूद के पत्तों का सेवन करने से स्किन ग्लोइंग बनती है। इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स और एंटी-बैक्टीरियल गुण त्वचा के दाग-धब्बों, मुंहासों और इंफेक्शन से बचाते हैं। चेहरा साफ और ग्लोइंग बनता है। आप अमरूद के पत्तों का मास्क बनाकर भी चेहरे पर अप्लाई कर सकते हैं।
7. दांत और मसूड़ों के लिए लाभकारी
अमरूद के पत्तों को चबाने या उससे कुल्ला करने से मसूड़ों की सूजन, दर्द और सांसों की बदबू से राहत मिलती है। जिन लोगों के मुंह से दुर्गंध आती है वो नियमित रूप से अमरूद के पत्तों का सेवन करते हैं तो सांसों से बदबू आनी बंद हो जाती है।
नोट: गर्भवती महिलाओं को डॉक्टर की सलाह से ही अमरूद के पत्तों का सेवन करना चाहिए।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
