Latest Updates
-
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि -
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट
मार्केट में बिक रहा है नकली Amul Ghee, कंपनी ने कंज्यूमर्स को किया सर्तक, बताया कैसे करें असली की पहचान
Fake Amul Ghee Identification : दिवाली जैसे त्योहारों के समय, जब मिठाइयों और पकवानों की मांग बढ़ जाती है, नकली उत्पादों की बिक्री भी बढ़ जाती है। फेस्टिव सीजन में सबसे ज्यादा मिलावट घी जब्त करने की खबरे सुनने को मिलती है। इस मिलावट को देखते हुए अमूल ने अपने ग्राहकों को चेतावनी जारी की है कि कुछ बेईमान एजेंट उनके नाम का इस्तेमाल करके नकली घी बेच रहे हैं।
खासकर ऐसे एक लीटर वाले रीफिल पैक में, जो अमूल तीन साल से नहीं बना रही है। अमूल ने लोगों से कहा है कि वे घी खरीदने से पहले पैकेजिंग की जांच जरूर कर लें। उसने यह भी बताया है कि असली और नकली अमूल घी की पहचान कैसे की जा सकती है।

नकली अमूल घी की पहचान
अमूल ने कहा है कि उन्होंने पिछले 3 सालों में एक लीटर के रिफिल पैक में कोई घी नहीं बनाया है। अगर आप इस प्रकार के पैक देख रहे हैं, तो यह निश्चित रूप से नकली हो सकता है। नकली घी में अमूल का नाम और लोगो हो सकता है, लेकिन इसकी गुणवत्ता और पैकिंग असली अमूल घी से भिन्न होगी। अमूल कंपनी ने कंज्यूमर्स को सर्तक करते हुए कहा है कि जब भी आप अमूल का घी खरीदें तो पहले उसकी पैकेजिंग चेक करें। ताकि आपको पता हो या असली है या नकली।
Issued in Public Interest by Amul pic.twitter.com/1dsJw4aTcW
— Amul.coop (@Amul_Coop) October 22, 2024
डुप्लीकेशन प्रूफ कार्टन पैक का इस्तेमाल
अमूल ने फेस्टिव सीजन में एडवाइजरी जारी कर कहा है कि उन्होंने नकली प्रोडक्ट्स से बचने के लिए पैकेजिंग के लिए डुप्लीकेशन प्रूफ कार्टन पैक का इस्तेमाल कर रहे हैं। यह नई पैकेजिंग एडवांस एसेप्टिक फिलिंग टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल करके अमूल की आईएसओ-सर्टिफाइड डेयरियों में बनाई जाती है। यह टेक्नोलॉजी प्रॉडक्ट की बेहतरीन क्वालिटी स्टैंडर्ड को मैंटेन रखती है।
शिकायत दर्ज कराने के लिए दिया टोल फ्री नम्बर
कंपनी ने उपभोक्ताओं से किसी भी सवाल या चिंता के लिए अमूल के टोल-फ्री नंबर 1800 258 3333 पर संपर्क करने का आग्रह किया है। इस प्रकार की जानकारी से उपभोक्ताओं को सही उत्पाद खरीदने में मदद मिलेगी और वे नकली घी या अन्य नकली उत्पादों से सुरक्षित रह सकेंगे।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
