Latest Updates
-
सिर्फ गांठ ही नहीं, ये 5 संकेत भी हो सकते हैं ब्रेस्ट कैंसर का लक्षण, साधारण समझकर इग्नोर करने की न करें भूल -
Maha Navami 2026: 19 या 20 अक्तूबर, महानवमी कब है? जानें तिथि, हवन और कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त -
SRH की मालकिन काव्या मारन की शादी हुई तय! कौन है दुल्हा, कब और कहां होगी वेडिंग, जानिए पूरी डिटेल्स -
Ashtami Kab Hai: 18 या 19 अक्टूबर, कब है अष्टमी? जानें सही तारीख, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और पारण का समय -
Shardiya Navratri 2026 Day 7: नवरात्रि के सातवें दिन करें मां कालरात्रि की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग, आरती -
Navratri Day 7 Wishes: मां कालरात्रि का आशीर्वाद...इन संदेशों के साथ अपनों को भेजें महासप्तमी की शुभकामनाएं -
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी -
Imran Khan Net Worth: भारत छोड़ने के आदेश के बाद इमरान खान की संपत्ति का क्या होगा? जानें कितनी है नेटवर्थ -
ग्रेटर नोएडा के इस गांव में आज भी होती है रावण की पूजा, दशहरे पर दहन बल्कि शोक मनाते हैं लोग
Imposter Syndrome: इस अजीबो-गरीब बीमारी से गुजर रही हैं अनन्या पांडे, खुद को भी पहचान नहीं पाती हैं
Ananya Panday Suffering From Imposter Syndrome : हाल ही में एक्ट्रेस अनन्या पांडे ने एक इंटरव्यू में खुलासा किया कि वह इम्पोस्टर सिंड्रोम से जूझ रही हैं। इस मानसिक स्थिति के कारण अनन्या को कई बार खुद को पहचानने में कठिनाई होती है। उन्होंने बताया, "कभी-कभी मुझे लगता है कि मेरा नाम वास्तव में मेरा नहीं है, और मुझे तीसरे व्यक्ति जैसा महसूस होता है। जब मैं खुद को किसी पोस्टर में देखती हूं, तो लगता है कि यह मैं नहीं हूं। अपनी फिल्में देखते वक्त भी मैं भूल जाती हूं कि स्क्रीन पर जो दिख रहा है, वो मैं ही हूं। मैं खुद की सबसे बड़ी आलोचक हूं, और मुझे कभी भी खुद को देखकर बेहतरीन महसूस नहीं होता है।
अनन्या पांडे इस समस्या से जूझने वाली अकेली अभिनेत्री नहीं हैं। इससे पहले, अभिनेत्री सान्या मल्होत्रा भी इम्पोस्टर सिंड्रोम का सामना कर चुकी हैं। दोनों अभिनेत्रियों ने इस मानसिक संघर्ष के बारे में खुलकर बात की है, जो फिल्म इंडस्ट्री के कई कलाकारों के लिए एक चुनौती बनकर सामने आता है। आइए जानते है कि आखिर ये अजीबो गरीब बीमारी क्या है और इसके लक्षण?

क्या है इम्पोस्टर सिंड्रोम?
इम्पोस्टर सिंड्रोम एक मानसिक स्थिति है, जिसमें व्यक्ति अपने टैलेंट, पॉपुलैरिटी और सक्सेस पर संदेह करने लगता है और दूसरों को खुद से बेहतर और सफल मानने लगता है। यह समस्या इंफीरियर कॉम्प्लेक्स कॉम्प्लेक्स या सेल्फ कॉन्फिडेंस से जुड़ी होती है, जिसमें व्यक्ति खुद को न केवल अयोग्य महसूस करता है, बल्कि यह भी सोचता है कि वह इस सफलता का हकदार नहीं है।
इस सिंड्रोम में व्यक्ति यह मानने लगता है कि जो कुछ उसने हासिल किया है, वह उसकी काबिलियत नहीं बल्कि किस्मत या इतेफाक से मिला हैं। उसे डर लगता है कि एक दिन उसकी काबिलियत पर लोग सवाल करने लगेंगे।
इम्पोस्टर सिंड्रोम के लक्षण (Impostor Syndrome Symptoms)
- व्यक्ति को अपनी योग्यता और सफलता पर संदेह होता है।
- किसी की प्रशंसा मिलने पर असहज महसूस करना या उसे स्वीकार करने में कठिनाई होना।
- व्यक्ति को यह लगता है कि वह अपने काम या जीवन की जिम्मेदारियों के लिए सक्षम नहीं है।
- कई बार इस सोच में पड़ जाना कि उनसे ज्यादा प्रतिभा दूसरों के पास हैं।
- इससे जूझ रहे व्यक्ति को लगता है कि लोग उसकी सच्चाई जान जाएंगे और वह फेल हो जाएगा।
- वह लोगों से मिलने वाली तारीफ को आलोचना समझते हैं।
इंपोस्टर सिंड्रोम से बचने के तरीके
- दूसरे से तुलना करना बंद करें।
- सोच सकारात्मक रखें।
- दोस्तों से अपने मन की बातें शेयर करें।
- अपनी स्किल्स को इम्प्रूव करने में ध्यान दें।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
