Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
एनिमल एक्टर रणबीर कपूर को हैं ये बीमारी, इसलिए बीवी आलिया की यह आदत हैं नापसंद, जाने लक्षण और इलाज
animal actor ranbir kapoor suffering from ocd : रणबीर कपूर इन दिनों एनिमल मूवी के वजह से चर्चा में छाए हुए हैं। मूवी के ट्रेलर में रणबीर का लुक और परफॉर्मेंस देखकर ऑडियंस मूवी को देखने के लिए बेताब है। इन दिनों रणबीर के सोशल मीडिया में खूब इंटरव्यू वायरल हो रहे हैं। उनमें से एक इंटरव्यू में जब रणबीर से यह पूछा गया कि आलिया भट्ट की वह कौन सी आदत है जिसे वह बर्दाश्त करते हैं, तो इस पर उनका जवाब था, 'उसकी बाथरूम हैबिट्स- किसी जगह पर तौलिया, तो किसी जगह पर मेकअप रिमूवर फेक देना।
मुझे OCD (ऑब्सेसिव कंपल्सिव डिसऑर्डर) है, तो वह जब भी बाथरूम से बाहर आती है, मुझे हर जगह पूरी गड़बड़ नजर देती है। मुझे उसकी बस यही आदत बर्दाश्त करनी पड़ती है।'

हमारे आस-पास ऐसे कई लोग हैं, जो OCD से लड़ रहे हैं। आपको वैसे मालूम होना चाहिए OCD सिर्फ सफाई पसंदगी से जुड़ी बीमारी नहीं है। दरअसल यह एक ओसीडी एक गंभीर मानसिक बीमारी है। एक्सपर्ट्स के मुताबिक, ओसीडी का खुद ही इलाज करना मुश्किल होता है, डॉक्टर की सलाह लेना ही सबसे अच्छा तरीका होता है।
मानसिक बीमारी है ओसीडी
नेशनल हेल्थ पोर्टल ऑफ इंडिया के मुताबिक, प्रति 100 लोगों में से 2-3 लोगों को पूरे जीवन में ओसीडी होती है। यह बीमारी पुरुषों और महिलाओं को बराबर प्रभावित करती है। एनएचपी के मुताबिक, इस बीमारी की शुरुआत आमतौर पर 20 साल की उम्र में हो जाती है। हालांकि, यह दो साल के बच्चे से लेकर किसी भी उम्र के व्यक्ति को हो सकती है। "ओसीडी एक बीमारी होती है। ये इंसान की नॉर्मल लाइफ को प्रभावित करती है। साथ ही रिलेशनशिप और प्रोडक्टविटी पर असर डालती है।
लक्षण
जब यह बीमारी बढ़ने लगती है तो व्यक्ति अपना रुटीन कार्य न करके केवल उसी एक कार्य में ही उलझा रहता है, जिससे उसे परेशानी महसूस होती है। काम पूरा न हो जाएं। तब तक बेचैनी और घबराहट महसूस होती रहेगी। किसी भी चीज को बार-बार दोहराना, मूड पर असर पड़ना, प्रोडक्टिविटी कम होना।
क्या है OCD?
"ओसीडी बीमारी में दो कम्पोनेंट्स होते हैं। ऑब्सेशन (सनक) और कंपल्शन (मजबूरी)। ऑब्सेशन में कोई सोच, कोई आइडिया होता है जो इंसान के मन में बार-बार आता है। इस पर कंट्रोल नहीं होता है। कई बार ऑब्सेशन होता है तो व्यवहार में कंपल्शन भी आ जाता है।
ओसीडी में व्यक्ति एचआईवी जैसी बीमारियों से डरता है या उसे एनवायरमेंट को खराब करने वाली चीजें, जैसे- रेडिएशन और घर में मौजूद कैमिकल्स और धूल को लेकर चिंता बनी रहती है। कुछ मामलों में चीजों को फेकने या रखने को लेकर फैसला नहीं कर पाते हैं या किसी भी चीज को खोने का डर। इसके अलावा किसी भी गंभीर बीमारी की चपेट में आने का डर लकी या अनलकी नंबर और रंगों लेकर अंधविश्वास करना यह भी ओसीडी ऑब्सेशन है।
ओसीडी से जुड़े कंपल्शन
इसमें एक ही तरीके से बार-बार हाथों को धोना, हद से ज्यादा देर तक नहाना, दांत साफ करना या सफाई से जुड़ी चीजों को करते रहना शामिल है यह जानने के लिए कि आप खुद को या किसी और को नुकसान तो नहीं पहुंचा रहे। जैसे शरीर के कुछ हिस्सों को बार-बार चैक करना। बार-बार किसी चीज को पढ़ना-लिखना या किसी भी बॉडी मूवमेंट्स को दोहराते रहना।
ये सेलेब भी है ओसीडी के शिकार
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस मेंटल बीमारी से दीपिका पादुकोण, आयुष्मान खुराना, विद्या बालन, फरहान अख्तर, अजय देवगन, सनी लियोन, अली फजल और प्रिटी जिंटा समेत कई बड़े सेलेब्स जूझ चुके हैं।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
