Latest Updates
-
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि -
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट
तेज बोलने और जल्दी खाने की है आदत, तो आपको भी हो सकती हैं रणबीर कपूर की ये रेयर बीमारी, जानें लक्षण
Ranbir Kapoor Disease : बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर की गिनती बॉलीवुड के गुड लुकिंग एक्टर्स में होती है। इन दिनों वो अपनी आने वाली फिल्म एनिमल की वजह से चर्चाओं में हैं। रणबीर बचपन से ही एक बीमारी से जूझ रहे हैं। उनकी यह बीमारी काफी दुलर्भ है।
यही कारण है कि रणबीर खाना जल्दी-जल्दी खाते हैं और तेज बातें करते हैं। कई बार फिल्मों में भी आपने गौर किया होगा कि रणबीर कपूर के डायलॉग्स काफी तेज हो जाते हैं। रणबीर कपूर जिस बीमारी से जूझ रहे हैं उसका नाम नेजल सेप्टम है।
इस बीमारी में सांस लेने में परेशानी, खर्राटे आना और साइनस की समस्या होती है। आइए जानते हैं रणबीर कपूर की इस बीमारी के बारें में सबकुछ...

क्या है नेजल सेप्टम
यह नाक के पर्दे या झिल्ली से जुड़ी समस्या है। यह नाक मार्ग के बीचों बीच पतली दीवार (नाक के पट) है, जो दोनों नाक के बीच स्थित होता है। डेविएटेड सेप्टम में यह सरक कर एक तरफ विस्थापित हो जाता है। नाक के भीतर दो मार्ग होते हैं, जिन्हें नेज़ल कैविटी कहते है। इन दोनों मार्ग के बीच से एक हड्डी गुजरती है जिसे नेज़ल सेप्टम कहते हैं। जब सेप्टम अपने जगह से खिसक जाती है तो इस स्थिति को नाक का टेढ़ा या डेविएटेड नेजल सेप्टम होना कहते हैं। इसका इलाज सिर्फ सर्जरी से किया जा सकता है लेकिन रणबीर को सर्जरी नहीं करवानी थी।
नेजल सेप्टम का इलाज
रणबीर कपूर की बीमारी नेजल सेप्टम का इलाज सर्जरी से संभव है। सेप्टोप्लास्टी सर्जरी की मदद से नाक के नेजल सेप्टम को सही किया जा सकता है लेकिन रणबीर कपूर ने इलाज करवाने से इनकार कर दिया है। साल 2009 में जब एक फिल्म डायरेक्टर ने उन्हें सर्जरी करवाने की सलाह दी तो रणबीर ने मना कर दिया और कहा कि वे टेढ़ी नाक से ही काफी खुश हैं।
नेजल सेप्टम से नुकसान
रणबीर कपूर जिस रेयर बीमारी नेजल सेप्टम से जूझ रहे हैं, उसके कुछ साइड इफेक्ट्स भी देखने को मिलते हैं। इसमें चेहरे में सूजन, नाक में दर्, सिरदर्द, आंखों के आसपास सूजन और दर्द जैसी समस्याएं हो सकती हैं। आमतौर पर ये समस्याएं एक-दो दिन में समाप्त हो जाती है लेकिन कई बार सूजन महीनों तक बना रहता है। जो सिर्फ सर्जरी से ही ठीक हो सकता है।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
