Latest Updates
-
कर्नाटक में 18-25 साल के 7 हजार से ज्यादा छात्र HIV पॉजिटिव, अब सभी कॉलेजों में टेस्टिंग होगी अनिवार्य -
Sawan 2026: सावन में शिवलिंग की पूजा के दौरान भूलकर भी न करें ये 7 गलतियां, नाराज हो सकते हैं भगवान शिव -
गुरु पूर्णिमा के अवसर पर करिश्मा तन्ना के घर गूंजी किलकारी, इस शुभ दिन जन्मे बच्चों के लिए चुनें ये खास नाम -
30 जुलाई या 2 अगस्त, फ्रेंडशिप डे कब है? जानें International Friendship Day और Friendship Day में फर्क -
Happy Sawan 2026 Wishes: ...इन संदेशों के जरिए अपने प्रियजनों को दें सावन की शुभकामनाएं -
कांवड़ यात्रा की शुरुआत कैसे हुई? जानिए कौन था पहला कांवड़िया, जिसने सबसे पहले चढ़ाया था शिवलिंग पर जल -
कलौंजी के तेल से बनाएं बालों को लंबा और घना, जानें इसे घर पर बनाने का तरीका -
देव आनंद के बेटे सुनील आनंद का हार्ट अटैक से निधन, जिस अस्पताल में पिता ने ली थी अंतिम सांस वहीं तोड़ा दम -
Guru Purnima 2026 Speech: गुरु पूर्णिमा पर दें ये सरल और दमदार भाषण, तालियों से गूंज उठेगा पूरा हॉल -
Guru Purnima 2026 Wishes: गुरु से ही ज्ञान...गुरु पूर्णिमा पर अपने गुरुजनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश
काफी हद तक एक जैसे दिखते हैं सेब और नाशपाती, जानें दोनों में फर्क और खाने के फायदे
Apple vs Pear : फलों में सबसे ज्यादा ताकतवर फल सेब होता है। लेकिन ऐसा भी जरूरी नहीं है कि आप हमेशा सिर्फ सेब को ही डाइट में शामिल करें। डॉक्टर्स सीजनल फल और सब्जियों को खाने की सलाह देते हैं। ऐसा ही फल है नाशपाती जो पोषक तत्वों से भरपूर है। बारिश के दिनों में यह फल मार्केट में खूब बिकता हैं।
हालांकि नाशपाती दिखने में काफी हद तक सेब की भांति ही नजर आता हैं। लेकिन पोषक तत्वों में और स्वाद में दोनों में काफी अंतर हैं। आइए जानते हैं दोनों में से कौनसा फल ज्यादा पौष्टिक हैं।

विटामिन सी
नाशपाती में विटामिन सी की मात्रा सेब से भी ज्यादा पाई जाती है। इसलिए मानसून में इम्यूनिटी को मजबूत बनाए रखने के लिए इस सीजनल फलों को अपनी डाइट में जरूर शामिल करें।
फाइबर
सेब में खूब फाइबर पाया जाता है। खासकर इसमें पैक्टिन फाइबर पाया जाता है, जो पाचन तंत्र को कंट्रोल रखता है और पेट को भरा हुआ रखता है। वहीं नाशपाती को फाइबर का पावरहाउस कहा जाता है। नाशपाती में सेब की तुलना में थोड़ा ज़्यादा फाइबर होता है। नाशपाती में विटामिन सी और के के साथ-साथ पोटैशियम भी भरपूर मात्रा में होता है, जो स्वस्थ रक्तचाप को बनाए रखने में मदद करता है।
दोनों ही एंटीऑक्सीडेंट से होते हैं भरपूर
सेब और नाशपाती दोनों में कैलोरी कम और फाइबर अधिक होता है, दोनों ही वजन कम करने के लिए बेहतर हैं। इनमें कई तरह के विटामिन और खनिज भी होते हैं जो अच्छे स्वास्थ्य के लिए ज़रूरी हैं। दोनों में ही भरपूर एंटीऑक्सीडेंट होते हैं जो कैंसर, हृदय रोग और मधुमेह जैसी पुरानी बीमारियों से बचाने में मदद करते हैं।
सेब या नाशपाती कौनसा फल है ज्यादा बेहतर
अगर हम दोनों फलों की बात करें तो आप बता देते हैं कि दोनों ही फल सेहत के मामले में बराबर के हैं। दोनों ही फलों में पौष्टिक तत्वों की भरमार है। ऐसे में आप दोनों ही फल खा सकते हैं लेकिन नाशपाती बारिश के मौसम में देखने को मिलता है तो इस मौसम में आप इस फल पर ज्यादा फोकस कर सकते हैं।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications