Latest Updates
-
Telangana Formation Day Quotes: गर्व से कहो जय तेलंगाना! अपनों को भेजें दिल को छू लेने वाले बधाई संदेश -
Indore Street Style Poha Recipe: घर पर बनाएं इंदौर जैसा चटपटा और खिला-खिला पोहा -
5th Bada Mangal 2026: पांचवे बड़े मंगल पर करें पंचमुखी हनुमत कवच का पाठ, बजरंगबली दूर करेंगे सभी संकट -
Aaj Ka Rashifal 02 June 2026: मंगलवार को इन राशियों पर होगी धनवर्षा, बजरंगबली की कृपा से दूर होंगे सारे कष्ट -
No Bitterness Trick Karela Sabzi Recipe: अब घर पर बनाएं बिना कड़वाहट वाली चटपटी सब्जी -
घर में क्लेश और बार-बार होने वाली बीमारियों के पीछे हो सकती है बुरी नजर, दूर करने के लिए अपनाएं ये वास्तु उपाय -
Bihari Style Crunchy Chivda Namkeen Recipe: चाय के साथ लें कुरकुरे स्नैक का मजा -
Telangana Formation Day: 2 जून को जन्मा था तेलंगाना; जानें कैसे संघर्षों से लिखी नए राज्य की कहानी -
IRCTC vs RailOne: टिकट बुक करने के लिए कौन सा ऐप है सुपरफास्ट? पीक ऑवर्स में भरोसेमंद कौन? -
कुछ मिनटों के लिए धरती पर छा जाएगा अंधेरा, जानें कब लगेगा सदी का सबसे लंबा सूर्य ग्रहण?
Fresh vs Frozen Peas : फ्रोजन या फ्रेश मटर दोनों में से क्या खाना है हेल्दी, जानें फायदे और नुकसान
Fresh peas vs Frozen peas : मटर पनीर, मटर पुलाव, मटर आलू और मटर गोभी... सुनते ही मुंह में पानी आ गया ना! मटर खाने में ही इतने टेस्टी लगते हैं कि पूरे सालभर इन्हें खाने का मन करता है लेकिन मटर सर्दियों की सब्जी है। इसलिए कई लोग गर्मियों में इसका मजा उठाने के लिए फ्रोजन मटर को खाते हैं। लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि फ्रोजन मटर हेल्दी भी होते हैं या नही?
हरी मटर पोषक तत्वों से भरपूर होती है और यूएसडीए के अनुसार, 100 ग्राम हरी मटर में 66 प्रतिशत विटामिन सी, आठ प्रतिशत आयरन, 10 प्रतिशत विटामिन बी 6, 20 प्रतिशत आहार फाइबर और आपके दैनिक मूल्य का 10 प्रतिशत प्रोटीन होता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि ताजा मटर की तुलना में फ्रोजन मटर बेहतर होते हैं? हैरान हो गए? हालांकि हम इस बात से सहमत हैं कि ताजा मटर ज्यादा हेल्दी और खाने में कुरकुरे होते हैं।

लेकिन सच्चाई यह है कि जमे हुए मटर पोषक तत्वों के मामले में आगे होते हैं, अब आप सोच रहे होंगे कि कैसे? आइए जानते हैं-
ताजा मटर खाने के फायदे
फली से निकलने वाली मटर ताजी होती है और फ्रोजन के मुकाबले सेहत के लिए ज्यादा अच्छी मानी जाती है।
ताजी मटर को खाने से शरीर में प्रोटीन की मात्रा ज्यादा होती है। इस मटर को आपको 3 से 4 दिन के अंदर ही इस्तेमाल करके खत्म करना होगा नहीं तो मटर के दाने खराब हो जाएंगे। ज्यादा समय के लिए आप ताजी मटर को स्टोर करके रखेंगे तो उसका टेस्ट बदल जाएगा।
फ्रोजन मटर खाने के फायदे
ताजा मटर तोड़ने के एक या दो दिन के अंदर अपने अधिकांश पोषक तत्व खो देते हैं। लेकिन जब जमे हुए होते हैं, तो मटर में आवश्यक विटामिन और खनिज बरकरार रखते हैं। ज्यादातर फ्रेश मटर को बाज़ार तक ले जाने के लिए शुरुआती चरण में ही तोड़ लिया जाता है। इससे मटर अच्छे से पक्के ही नहीं होते है, जिससे उन्हें पचाना मुश्किल हो जाता है। यह शरीर के मेटाबॉलिज्म को और बाधित कर सकता है।
फ्रोजन मटर खाने के नुकसान
पैकेड फ्रोजन मटर में अक्सर प्रिजरवेटिव्स का इस्तेमाल किया जाता है, जो उन्हें ज्यादा स्टार्चयुक्त और कम पौष्टिक बना देते हैं। इससे वजन बढ़ने का खतरा भी रहता है। फ्रोजन मटर का लाभ उठाने के लिए उनको सही से स्टोर और इस्तेमाल करना जरूरी है। आपको उन्हें अपनी डिश में डालने से ठीक पहले डीफ़्रॉस्ट करना होगा। अगर ये ठीक से नही किया गया तो मटर कई पाचन समस्याओं का कारण बन सकते हैं।

लंबी शेल्फ लाइफ के लिए ठीक से करें स्टोर
ताजी मटर को तीन-चार दिन से ज्यादा नहीं रखा जा सकता। उसके बाद ये खराब होने लगते हैं। दूसरी ओर, अगर मटर को फ्रोजन करके ठीक से स्टोर किया जाए तो ये लगभग छह से आठ महीने तक अच्छे रहते हैं। अगर ठीक से न रखा जाए तो फ्रोजन मटर आसानी से खराब हो सकते हैं। इसलिए आपको इस बात का ज्यादा ध्यान रखना होगा कि आप मटर को अच्छे से स्टोर करें।
यह है मटर को फ्रोज करने का सही तरीका
- अगर आप सालभर के लिए मटर को स्टोर करना चाहते तो सही तरीका जान लें नहीं तो मटर के दाने खराब भी हो सकते हैं।
- जिन मटर को आप स्टोर करने के लिए खरीद रहे हैं उनके ताजे दाने ही इस्तेमाल करें, आप अगर छिलके के साथ स्टोर करना चाहते हैं तो पेपर बैग में मटर को रख सकते हैं।
- मटर को स्टोर करते समय मोटे मटर के दानों को, छोटे मटर से अलग रखें क्योंकि छोटे मटर कच्चे होने के कारण जल्दी खराब हो जाते हैं।
- अगर आप मटर पर जमने वाली बर्फ से उसे बचाना चाहते हैं तो मटर के दानों पर तेल लगाकर रखिए, इससे मटर पर बर्फ नहीं जमेगी।
आप मटर को उबालकर भी ताजा रख सकते हैं। ताजी मटर को एक या दो दिन फ्रेश रखने के लिए बॉइल करना सबसे सेफ ऑप्शन माना जाता है।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications