Latest Updates
-
Shardiya Navratri 2026 Day 7: नवरात्रि के सातवें दिन करें मां कालरात्रि की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग व आरत -
Navratri Day 7 Wishes: मां कालरात्रि का आशीर्वाद...इन संदेशों के साथ अपनों को भेजें महासप्तमी की शुभकामनाएं -
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी -
Imran Khan Net Worth: भारत छोड़ने के आदेश के बाद इमरान खान की संपत्ति का क्या होगा? जानें कितनी है नेटवर्थ -
ग्रेटर नोएडा के इस गांव में आज भी होती है रावण की पूजा, दशहरे पर दहन बल्कि शोक मनाते हैं लोग -
Shardiya Navratri 2026 Day 6: नवरात्रि के छठे दिन करें मां कात्यायनी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
National Boss Day 2026 Wishes: कभी गाइड करते...बॉस डे पर अपने बॉस का दिल से कहें शुक्रिया, भेजें ये खास संदेश -
क्रिएटिनिन क्या होता है? जानें स्वस्थ किडनी के लिए क्रिएटिनिन का नॉर्मल लेवल कितना होना चाहिए -
Durga Puja Pandals in Delhi NCR: ये हैं दिल्ली-एनसीआर के टॉप 10 दुर्गा पूजा पंडाल, इस नवरात्रि जरूर करें दर्शन
सर्दियों में ज्यादा हीटर का इस्तेमाल कर सकता है आपको बीमार, इन बातों को रखें ध्यान
सर्दियों में हीटर का इस्तेमाल ठंड से राहत तो देता है, लेकिन ठंड से बचाने वाला यह हीटर आपकी सेहत के लिए हानिकारक हो सकता है। लंबे समय तक उपयोग से स्वास्थ्य और पर्यावरण पर नकारात्मक प्रभाव पड़ सकते हैं।
इसके अलावा, बिजली की खपत बढ़ने के साथ ही आग लगने और अन्य दुर्घटनाओं का खतरा भी रहता है। आइए जानते हैं ज्यादा हीटर से रहने से क्या-क्या परेशानी हो सकती हैं?

हीटर के इस्तेमाल से होने वाली समस्याएं
1. त्वचा और आंखों में सूखापन
हीटर के कारण कमरे की नमी (ह्यूमिडिटी) कम हो जाती है, जिससे त्वचा और आंखों में सूखापन महसूस होता है। यह समस्या लंबे समय तक हीटर के संपर्क में रहने से और बढ़ सकती है।
2. सांस लेने में तकलीफ
हीटर से निकलने वाली गर्मी हवा को सूखा बना देती है, जिससे अस्थमा या एलर्जी के मरीजों को सांस लेने में दिक्कत हो सकती है। इलेक्ट्रिक हीटर कार्बन मोनोऑक्साइड का उत्पादन नहीं करता, लेकिन खराब वेंटिलेशन वाले कमरों में गैस या कैरोसिन हीटर से यह खतरनाक हो सकता है।
3. डिहाइड्रेशन
हीटर के कारण शरीर की नमी तेजी से खत्म होती है, जिससे डिहाइड्रेशन हो सकता है। बच्चों और बुजुर्गों को इस स्थिति से अधिक खतरा रहता है।
4. सिरदर्द और थकान
अत्यधिक गर्म और सूखी हवा में रहने से सिरदर्द और थकावट की समस्या हो सकती है। लंबे समय तक बंद कमरे में हीटर चलाने से ऑक्सीजन की कमी भी महसूस हो सकती है।
5. आग का खतरा
अगर हीटर का सही तरीके से उपयोग न किया जाए, तो यह आग लगने का कारण बन सकता है। कपड़े या अन्य ज्वलनशील चीजों को हीटर के पास रखने से जोखिम बढ़ता है।
सावधानियां और बचाव
नमी बनाए रखें : कमरे में हीटर के साथ ह्यूमिडिफायर का उपयोग करें। बर्तन में पानी भरकर कमरे में रखें, जिससे नमी बनी रहे।
वेंटिलेशन का ध्यान रखें : कमरे में उचित वेंटिलेशन सुनिश्चित करें, खासकर गैस हीटर का उपयोग करते समय। दरवाजे या खिड़की को थोड़ा खुला रखें।
हीटर का सीमित उपयोग करें : हीटर को पूरे दिन चलाने की बजाय केवल जरूरत के समय ही चलाएं। सोते समय हीटर को बंद कर दें या टाइमर का उपयोग करें।
त्वचा की देखभाल : मॉइश्चराइजर का नियमित उपयोग करें। पर्याप्त मात्रा में पानी पीते रहें।
इन बातों का रखें ध्यान
- हीटर और ब्लोअर के पास पानी या ज्वलनशील वस्तुएं न रखें।
- हीटर से कम से कम 1-2 फीट की दूरी रखें।
- बच्चों और पालतू जानवरों को हीटर से दूर रखें।
- हीटर का इस्तेमाल करते समय इन सावधानियों का पालन करके आप सर्दियों में ठंड से राहत पाने के साथ-साथ स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं से बच सकते हैं।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
