Latest Updates
-
World Suicide Prevention Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व आत्महत्या रोकथाम दिवस? जानें इसका इतिहास और महत्व -
तांबे के बर्तन में पानी पीने से मिलेंगे ये 5 फायदे, डायजेशन के साथ इम्यूनिटी भी होगी मजबूत -
Ganesh Chaturthi 2026: कब है गणेश चतुर्थी? जानें तिथि, गणपति स्थापना का शुभ मुहूर्त और विसर्जन की तारीख -
कौन हैं 'हनुमान अंश' की 21 साल की प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर? विदेश की नौकरी छोड़ बनाई ब्लॉकबस्टर फिल्म -
दुआ के दूसरे बर्थडे पर दीपिका-रणवीर ने कराया मैटरनिटी फोटोशूट, बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए शेयर की तस्वीरें -
Laddu Gopal Chatthi 2026: 9 या 10 सितंबर, कब है लड्डू गोपाल की छठी? नोट करें सही तिथि, पूजा विधि और भोग -
Krishna Chhathi 2026 Wishes: माखन-मिश्री का भोग...कृष्ण जी की छठी पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
वायरल बुखार, खांसी-जुकाम और इंफेक्शन से बचने के लिए करें ये 5 योगासन, इम्यूनिटी होगी बूस्ट -
‘बबीता सिंह रिपोर्टिंग’ के बाद निमिषा सजयन ने ऐसे घटाया 14 किलो वजन, एक्ट्रेस ने शेयर की वेट लॉस जर्नी -
Paryushana Mahaparva 2026: आज से शुरू हुआ हुआ पर्युषण महापर्व, जानें आठ दिनों का महत्व और नियम
ठंड में पालक मेथी तो खूब खाई होंगी, कभी रॉकेट का साग खाया है? जाने इस सब्जी की खूबियां
Arugula leaves or Rocket Leaves health benefits: हरी सब्जियों में जिस तरह पालक, साग, बथुआ होता है, उसी तरह अरुगुला भी एक सेहतमंद हरी पत्तेदार सब्जी है। हो सकता है अब तक आपने इसका नाम न सुना हो, लेकिन अरुगुला आपकी हेल्थ के लिए काफी अच्छा माना जाता है। अरुगुला में सेहत के लिए फायदेमंद कई गुण होते हैं। आप इसे सब्जी, सलाद या किसी भी तरह की डिश के रूप में सेवन कर सकते हैं।
अरुगुला को रॉकेट, रुकोला, सफेद मिर्च, रोक्वेट या तारामीरा भी कहा जाता है। सरसों की तरह ही ये अपने चटपटे स्वाद और स्वास्थ्य लाभों के लिए खूब पसंद की जाती है। हालांकि अभी यह लोगों के बीच में कम प्रचलित हैं। वैज्ञानिक रूप से एरुका वेसिकेरिया के रूप में जाना जाने वाला अरुगुला क्रूसिफेरस ब्रैसिसेकी वेजी परिवार का हिस्सा है।

यह केल, पत्तागोभी और ब्रोकोली जैसी सब्जियों में शामिल हैं। इसकी पत्तियां बेहद मुलायम और तेज होती है। आप इसे साग के तौर पर खा सकते हैं, लेकिन ये सलाद के रूप में सबसे ज्यादा लोकप्रिय है। इसकी स्मूदी भी बनती है और पास्ता में भी इसे डाला जाता है। इससे खाने का स्वाद बढ़ता है।
वजन करे कंट्रोल
आजकल हर कोई अपने वजन को लेकर परेशान रहता है। जो काफी मुश्किल काम भी है। अरुगुला उस मुश्किल काम को आसान करने में आपकी मदद करेगा। इस सब्जी में काफी कम कैलोरी और फाइबर की मात्रा अधिक होती है। जिसकी वजह से इसके सेवन के बाद भूख कंट्रोल होती है। इसी वजह से वजन नहीं बढ़ता।
एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर
अरुगुला एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर होता है, जो पुरानी बीमारियों में भी आराम दिलाता है। इससे शरीर को कई पोषक तत्व भी मिलते हैं, जो इसे बेहद खास बनाते हैं। इसमें विटामिन के भरपूर मात्रा में पाया जाता है।
कैल्शियम के मामले में आगे
कैल्शियम की उच्च मात्रा के कारण अरुगुला का सेवन हड्डियों के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने में मदद कर सकता है। इससे डायबिटीज में भी सुधार हो सकता है।

रक्तचाप को रखता है नियंत्रित
अरुगुला ब्लड प्रेशर को नियंत्रित करने में मदद करता है। खासकर जिन लोगों के हाई बीपी की समस्या रहती है, उन्हें इसका सेवन करना चाहिए। इसके सेवन से शरीर को मजबूती मिलती है। यदि आप कोई एक्सरसाइज कर रहे हैं तो भी इसका सेवन कर सकते हैं, क्योंकि इससे भी शरीर को स्ट्रेंथ मिलती है।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
