Latest Updates
-
Pitru Paksha 2026: पितृ पक्ष का पहला दिन आज या कल? जानें किस दिन किस पितर का करें श्राद्ध -
World Contraception Day 2026: गर्भनिरोधक गोलियां कैसे काम करती हैं? जानें इसके फायदे और नुकसान -
Pitru Paksha 2026: बेटा न हो तो क्या बेटी कर सकती है श्राद्ध और पिंडदान? अनिरुद्धाचार्य जी महाराज ने दिया जवाब -
World Lung Day 2026: शरीर में दिखें ये 7 लक्षण तो समझ जानें आपके फेफड़े हो रहे हैं खराब -
Anant Chaturdashi 2026: अनंत सूत्र में 14 गांठें ही क्यों बांधी जाती हैं? जानें इसका धार्मिक महत्व -
Mushtaq Khan Family: 'वेलकम' फेम मुश्ताक खान ने दुनिया को कहा अलविदा, जानिए एक्टर के परिवार में कौन-कौन? -
डायबिटीज में चावल और रोटी खाने का सही समय क्या है? जानें कब खाने से नहीं बढ़ेगा ब्लड शुगर -
Anant Chaturdashi Vrat Katha: अनंत चतुर्दशी के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, दूर हो जाएंगे सारे कष्ट -
Anant Chaturdashi 2026 Wishes: श्री हरि का आशीष...इन संदेशों के साथ अपनों को दें अनंत चतुर्दशी की शुभकामनाएं -
Hurun India Rich List 2026: ये हैं भारत के टॉप 10 सबसे अमीर लोग, जानिए किसके पास है कितनी दौलत
हार्ट अटैक नहीं, एसिड रिफ्लक्स बना 'पंचायत' फेम आसिफ खान के अस्पताल जाने की वजह , जानें दोनों में क्या फर्क
Difference Between Acid Reflux vs Heart Attack: वेब सीरीज 'पंचायत' से घर-घर में पहचान बना चुके एक्टर आसिफ खान को हाल ही में अस्पताल में भर्ती किया गया था। बताया जा रहा था कि उन्हें हार्ट अटैक आया है, इस खबर ने उनके फैंस के बीच हलचल मचा दी। अब आसिफ खान ठीक हैं और अस्पताल से डिस्चार्ज हो चुके हैं। उन्होंने अपनी बीमारी के बारे में खुद बताते हुए कहा कि उन्हें हार्ट अटैक नहीं आया था बल्कि एसिड रिफ्लक्स की वजह से हॉस्पिटल में एडमिट होना पड़ा।
अब सवाल ये उठता है कि आखिर एसिड रिफ्लक्स क्या होता है जिसे हार्ट अटैक समझ लिया जाता है। क्या आप जानते हैं हार्ट अटैक और एसिड रिफ्लक्स में क्या फर्क होता है? दरअसल दोनों के लक्षण काफी हद तक मिलते-जुलते हैं, लेकिन इलाज और गंभीरता के लिहाज से ये दोनों बिल्कुल अलग हैं। आइए जान लेते हैं कि हार्ट अटैक और एसिड रिफ्लक्स दोनों में क्या अंतर है?

क्या होता है एसिड रिफ्लक्स?
आसिफ खान ने खुद इस बारे में बताया कि उन्हें हार्ट अटैक नहीं आया था बल्कि एसिड रिफ्लक्स की वजह से वो अस्पताल में भर्ती हुए थे। आखिर एसिड रिफ्लक्स होता क्या है? दरअसल ये एक पाचन विकार है जिसमें पेट का अम्ल बार-बार ग्रासनली में वापस चला जाता है, जिससे जलन और बेचैनी होती है। यह 'प्रतिवाह', जिसे 'एसिड रिफ्लक्स' भी कहा जाता है। बता दें कि कमजोर डाइजेशन, ढीली मसल्स, गलत खानपान की वजह से एसिड रिफ्लक्स की समस्या होती है। इससे बचने के लिए सबसे अच्छा उपाय है कि मसालेदार भोजन से बचें, ओवरइटिंग न करें और समय पर भोजन करें।
एसिड रिफ्लक्स के क्या हैं लक्षण?
- सीने में जलन
- खट्टी डकार
- गले में जलन
- मुंह में कड़वाहट
- खासकर खाने के बाद
हार्ट अटैक से कितना अलग है एसिड रिफ्लक्स
पता हो कि एसिड रिफ्लक्स में पेट का एसिड अन्ननलिका में लौट आता है, जिससे जलन होती है और उल्टी, सीने में जलन और दर्द जैसी शिकायत होती है। वहीं हार्ट अटैक में हृदय की मांसपेशियों में रक्त प्रवाह रुक जाता है और हृदय को ऑक्सीजन नहीं मिलती। हार्ट अटैक में सीने में दबाव या भारीपन, बाएं हाथ, जबड़े या पीठ में दर्द, सांस फूलना, ठंडा पसीना और थकान जैसी लगती है। हालांकि दोनों ही बीमारियां गंभीर हैं लेकिन दोनों की तुलना की जाए तो हार्ट अटैक एसिड रिफ्लक्स से ज्यादा गंभीर है।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
