Latest Updates
-
कर्नाटक में 18-25 साल के 7 हजार से ज्यादा छात्र HIV पॉजिटिव, अब सभी कॉलेजों में टेस्टिंग होगी अनिवार्य -
Sawan 2026: सावन में शिवलिंग की पूजा के दौरान भूलकर भी न करें ये 7 गलतियां, नाराज हो सकते हैं भगवान शिव -
गुरु पूर्णिमा के अवसर पर करिश्मा तन्ना के घर गूंजी किलकारी, इस शुभ दिन जन्मे बच्चों के लिए चुनें ये खास नाम -
30 जुलाई या 2 अगस्त, फ्रेंडशिप डे कब है? जानें International Friendship Day और Friendship Day में फर्क -
Happy Sawan 2026 Wishes: ...इन संदेशों के जरिए अपने प्रियजनों को दें सावन की शुभकामनाएं -
कांवड़ यात्रा की शुरुआत कैसे हुई? जानिए कौन था पहला कांवड़िया, जिसने सबसे पहले चढ़ाया था शिवलिंग पर जल -
कलौंजी के तेल से बनाएं बालों को लंबा और घना, जानें इसे घर पर बनाने का तरीका -
देव आनंद के बेटे सुनील आनंद का हार्ट अटैक से निधन, जिस अस्पताल में पिता ने ली थी अंतिम सांस वहीं तोड़ा दम -
Guru Purnima 2026 Speech: गुरु पूर्णिमा पर दें ये सरल और दमदार भाषण, तालियों से गूंज उठेगा पूरा हॉल -
Guru Purnima 2026 Wishes: गुरु से ही ज्ञान...गुरु पूर्णिमा पर अपने गुरुजनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश
'ऑस्ट्रेलियाज नेक्स्ट टॉप मॉडल' स्टार का निधन, 4 साल से इस दिमागी बीमारी से जंग लड़ रही थीं लूसी मार्कोविक
फैशन की दुनिया में बेहद कम उम्र में अपनी पहचान बनाने वाली ऑस्ट्रेलियन मॉडल लूसी मार्कोविक अब इस दुनिया में नहीं रहीं। महज 27 साल की उम्र में उन्होंने दुनिया को अलविदा कह दिया। उन्होंने 2015 में प्रसारित हुए लोकप्रिय रियलिटी शो 'ऑस्ट्रेलियाज नेक्स्ट टॉप मॉडल' के नौवें सीजन में हिस्सा लिया था और रनर-अप रहीं। टीनएज में ही उन्होंने वर्साचे जैसे लग्ज़री ब्रांड्स और मैरी क्लेयर व वोग जैसी हाई-प्रोफाइल मैगजीन के लिए काम किया था।
लूसी का निधन 10 अप्रैल को हुआ। उनके माता-पिता ने इस दुखद समाचार की पुष्टि इंस्टाग्राम स्टोरी के ज़रिए की। लूसी पिछले चार सालों से एक गंभीर ब्रेन कंडीशन - Arteriovenous Malformations (AVM) से जूझ रही थीं, लेकिन उन्होंने इस बीमारी के बारे में हाल ही में सार्वजनिक रूप से बताया था। तीन हफ्ते पहले ही उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर कर जानकारी दी थी कि उनकी ब्रेन सर्जरी होने वाली है।

क्या है AVM बीमारी?
Arteriovenous Malformations (AVM) एक दुर्लभ लेकिन खतरनाक स्थिति है जिसमें मस्तिष्क की धमनियाँ (arteries) और नसें (veins) आपस में उलझकर असामान्य रूप से जुड़ जाती हैं। यह कनेक्शन सामान्य रक्त प्रवाह को प्रभावित करता है और दिमाग की कोशिकाओं को पर्याप्त ऑक्सीजन नहीं मिल पाती। अगर समय रहते इसका इलाज न हो, तो यह ब्रेन डैमेज, स्ट्रोक या यहां तक कि मृत्यु का कारण बन सकता है।
AVM के लक्षण क्या होते हैं?
AVM के लक्षण उसकी स्थिति (location) और आकार (size) पर निर्भर करते हैं। लूसी मार्कोविक ने बताया था कि उनकी AVM संरचना गोल्फ बॉल जितनी बड़ी हो गई थी और उन्हें दौरे पड़ने लगे थे। मस्तिष्क में AVM होने पर मुख्य लक्षण निम्नलिखित हो सकते हैं:
- लगातार या तेज़ सिरदर्द, जो कभी-कभी माइग्रेन जैसा लगता है
- मिर्गी के दौरे (seizures)
- शरीर के किसी हिस्से में कमजोरी या सुन्नता
- बोलने या समझने में परेशानी
- संतुलन में गड़बड़ी या चक्कर आना
- दृष्टि में बदलाव या समस्याएं
अगर AVM फट जाए तो ब्रेन हेमरेज हो सकता है, जो जानलेवा स्थिति बन सकती है, यदि AVM शरीर के अन्य हिस्सों में होता है, तो इसके लक्षण अलग हो सकते हैं, जैसे:
- सूजन
- त्वचा के नीचे उभरी हुई नसें
- प्रभावित हिस्से की त्वचा का रंग बदल जाना (लाल या नीला दिखना)
- मांसपेशियों में दर्द या कमजोरी
चार साल तक छुपाई बीमारी
लूसी की हिम्मत और जज़्बा इस बात से जाहिर होता है कि उन्होंने बीमारी को चार साल तक छुपाए रखा और अपने करियर पर फोकस बनाए रखा। उन्होंने हॉस्पिटल बेड से इंस्टाग्राम पर अपनी फोटो शेयर करते हुए लिखा था कि "लाइफ एक जर्नी है और मैं अपने अगले चैप्टर के लिए तैयार हूं।" उनकी यह पोस्ट अब बेहद भावुक कर देने वाली लगती है।
लूसी मार्कोविक की इस असमय मृत्यु ने फैशन और मॉडलिंग इंडस्ट्री को झकझोर कर रख दिया है। उनके फैंस और सहयोगियों में शोक की लहर है। यह दुखद घटना इस बात की याद दिलाती है कि ग्लैमर की चमक के पीछे भी कई बार गंभीर संघर्ष छिपे होते हैं।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications