Latest Updates
-
Sawan 2026: सावन में शिवलिंग की पूजा के दौरान भूलकर भी न करें ये 7 गलतियां, नाराज हो सकते हैं भगवान शिव -
गुरु पूर्णिमा के अवसर पर करिश्मा तन्ना के घर गूंजी किलकारी, इस शुभ दिन जन्मे बच्चों के लिए चुनें ये खास नाम -
30 जुलाई या 2 अगस्त, फ्रेंडशिप डे कब है? जानें International Friendship Day और Friendship Day में फर्क -
Happy Sawan 2026 Wishes: ...इन संदेशों के जरिए अपने प्रियजनों को दें सावन की शुभकामनाएं -
कांवड़ यात्रा की शुरुआत कैसे हुई? जानिए कौन था पहला कांवड़िया, जिसने सबसे पहले चढ़ाया था शिवलिंग पर जल -
कलौंजी के तेल से बनाएं बालों को लंबा और घना, जानें इसे घर पर बनाने का तरीका -
देव आनंद के बेटे सुनील आनंद का हार्ट अटैक से निधन, जिस अस्पताल में पिता ने ली थी अंतिम सांस वहीं तोड़ा दम -
Guru Purnima 2026 Speech: गुरु पूर्णिमा पर दें ये सरल और दमदार भाषण, तालियों से गूंज उठेगा पूरा हॉल -
Guru Purnima 2026 Wishes: गुरु से ही ज्ञान...गुरु पूर्णिमा पर अपने गुरुजनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
World Nature Conservation Day 2026: क्यों मनाते हैं विश्व प्रकृति संरक्षण दिवस? जानें इसका इतिहास और महत्व
शराब के साथ भूलकर भी न करें इन 5 चीजों का सेवन, वरना पहुंच सकते हैं अस्पताल
Foods To Avoid With Alcohol: शराब पीना सेहत के लिए हानिकारक है , लेकिन फिर भी भारत ही नहीं बल्कि दुनियाभर में बहुत से लोग इसका सेवन करते हैं। शराब के साथ कुछ न कुछ खाने का चलन भी आम है, जिसे हम आमतौर पर "चखना" कहते हैं। हालांकि, शराब के साथ क्या खाना चाहिए और क्या नहीं, इस बात का ध्यान रखना बेहद जरूरी है। कई बार हम स्वाद के चक्कर में ऐसी चीजें खा लेते हैं जो हमें पसंद तो होती हैं, लेकिन शराब के साथ उनका मेल शरीर के लिए नुकसानदायक साबित हो सकता है। तो आइए, जानते हैं कि शराब के साथ किन चीजों का सेवन नहीं करना चाहिए -

नमकीन
अक्सर लोग शराब के साथ नमकीन चीजें खाना पसंद करते हैं। बाजार में मिलने वाली नमकीन आमतौर पर काफी मसालेदार होती है और उसमें तेल भी ज्यादा होता है। नमकीन, भुजिया जैसी चीजों में सोडियम की मात्रा भी काफी अधिक पाई जाती है, जो पाचन तंत्र के लिए ठीक नहीं मानी जाती। जब इन चीजों को शराब के साथ खाया जाता है, तो इसका असर और भी ज्यादा हो सकता है। शराब शरीर में पानी की कमी करती है, और नमकीन खाने से प्यास और बढ़ जाती है। ऐसे में डिहाइड्रेशन की समस्या बढ़ सकती है और तबीयत बिगड़ने का खतरा भी रहता है।
सैंडविच या ब्रेड पकौड़ा
कुछ लोग शराब के साथ ब्रेड से बनी चीजें जैसे सैंडविच या ब्रेड पकौड़ा खाना पसंद करते हैं। लेकिन ऐसा करने से गैस, भारीपन और बदहजमी की समस्या हो सकती है। खासकर जब ब्रेड को शराब के साथ खाया जाता है, तो उसका असर शरीर पर ज्यादा पड़ सकता है। ब्रेड में यीस्ट होता है, जिसे कुछ लोगों के लिए पचाना मुश्किल हो सकता है। इससे पेट में असहजता महसूस हो सकती है और पाचन संबंधी दिक्कतें बढ़ सकती हैं। इसलिए शराब के साथ हल्का और आसानी से पचने वाला खाना चुनना बेहतर माना जाता है।
पिज्जा या बर्गर
कई लोगों को शराब के साथ पिज्जा या बर्गर खाना अच्छा लगता है। पिज्जा से पेट भी भर जाता है और यह स्नैक का काम भी कर देता है। लेकिन शराब के साथ मैदे से बनी चीजें खाना पेट के लिए हानिकारक है। ऐसा करने से एसिडिटी और एसिड रिफ्लक्स की समस्या हो सकती है। पिज्जा में अक्सर टमाटर की सॉस होती है, जो खट्टी होती है। जब इसे शराब के साथ लिया जाता है तो गैस, जलन और हार्टबर्न की परेशानी बढ़ सकती है।
मूंगफली
कुछ लोग ड्रिंक के साथ राजमा, छोले या अलग-अलग तरह की बींस खाना पसंद करते हैं, लेकिन यह कॉम्बिनेशन पेट के लिए भारी पड़ सकता है। खासतौर पर, रेड वाइन के साथ दाल या बींस नहीं खानी चाहिए। रेड वाइन में टैनिन होता है, जबकि दाल और छोले में आयरन भरपूर मात्रा में पाया जाता है। दोनों साथ लेने पर शरीर में आयरन का सही तरह से अवशोषण नहीं हो पाता। साथ ही, ये चीजें पेट में गैस, भारीपन और असहजता भी पैदा कर सकती हैं।
चॉकलेट
शराब के साथ चॉकलेट या ज्यादा मीठी चीजें खाने से बचना चाहिए। कुछ लोग यह सोचकर चॉकलेट खा लेते हैं कि इससे नशा जल्दी चढ़ेगा, लेकिन ऐसा करना सेहत के लिए ठीक नहीं है। चॉकलेट में कैफीन और काफी मात्रा में शुगर होती है। जब इसे शराब के साथ लिया जाता है तो पेट में जलन, गैस या अन्य पाचन संबंधी दिक्कतें हो सकती हैं। साथ ही, यह नशे के असर को भी तेज कर सकता है, जिससे शरीर पर अतिरिक्त दबाव पड़ता है।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications