Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि -
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान
डायबिटीज की रामबाण दवा हैं 5 आयुर्वेदिक जड़ी-बूटियां, ब्लड शुगर को कर सकती हैं कम
How To Control Diabetes: गलत खानपान और खराब जीवनशैली के कारण डायबिटीज आज के समय में एक आम समस्या बन चुकी है। जहां पहले यह समस्या ज्यादातर बड़े-बुजुर्गों में देखने को मिलती थी। वहीं, आजकल युवा और बच्चे भी इसका तेजी से शिकार हो रहे हैं। डायबिटीज होने पर पैंक्रियाज में पर्याप्त मात्रा में इंसुलिन का उत्पादन नहीं हो पाता है, जिसके कारण ब्लड शुगर लेवल अनियंत्रित तरीके से बढ़ने लगता है। यदि समय रहते इसे कंट्रोल न किया जाए, तो यह बीमारी शरीर के कई प्रमुख अंगों को डैमेज कर सकती है। इसलिए डायबिटीज को कंट्रोल में रखना बहुत जरूरी होता है।
शरीर में ब्लड शुगर के स्तर को नियंत्रित करने के लिए आपको अपने खानपान और जीवनशैली में सुधार करना चाहिए। इसके अलावा, डायबिटीज रोगियों को डॉक्टर द्वारा बताई गई दवा का सेवन करना जरूरी होता है। इसके साथ ही, ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल करने के लिए आप अपनी डाइट में कुछ जड़ी-बूटियों को भी शामिल कर सकते हैं। हाल ही में आयुर्वेद एक्सपर्ट डॉ दीक्षा भवसार ने अपने इंस्टाग्राम पेज पर एक पोस्ट शेयर की है, जिसमें उन्होंने कुछ ऐसी जड़ी-बूटियों के बारे में बताया है, जो ब्लड शुगर को कम करने में मदद कर सकती हैं। तो आइए, जानते हैं शुगर में कौन-सी जड़ी-बूटियां खानी चाहिए (High Blood Sugar Ke Liye Herbs)?

विजयसार
डायबिटीज रोगियों के लिए विजयसार एक लाभकारी जड़ी-बूटी है। यह शरीर में बढ़े हुए कफ और फैट को कम करने में मदद करता है। साथ ही, यह शरीर में मौजूद टॉक्सिन्स को बाहर निकालकर मेटाबॉलिज़्म को बूस्ट करता है, जिससे ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल करने में मदद मिलती है। विजयसार अग्नाशय के स्वास्थ्य में सुधार करता है, जिससे डायबिटीज को कंट्रोल करने में मदद मिल सकती है। आप इसका सेवन आयुर्वेदिक एक्सपर्ट की सलाह पर कर सकते हैं।
गुड़मार
डायबिटीज रोगियों के लिए गुड़मार किसी वरदान से कम नहीं है। यह शरीर में अतिरिक्त मधु (शुगर) को खत्म करने का काम करती है, जो डायबिटीज का एक मुख्य कारण है। गुड़मार पाचन शक्ति को बढ़ाने, फैट को कम करने और मेटाबॉलिज़्म को बूस्ट करती है। गुड़मार का सेवन करने से ब्लड शुगर को कम करने में मदद मिलती है। इसलिए अगर आप डायबिटीज रोगी हैं, तो अपनी इसे अपनी डाइट में जरूर शामिल करें। नियमित रूप से इसका सेवन करने से डायबिटीज को कंट्रोल करने में मदद मिल सकती है।
कलौंजी
कलौंजी का इस्तेमाल आमतौर पर खाना बनाने में किया जाता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि यह स्वास्थ्य के लिए भी बेहद फायदेमंद होती है। यह स्वाद में थोड़ी कड़वी और तीखी होती है, जिससे यह स्वस्थ शुगर मेटाबॉलिज्म में मदद करती है। कई अध्ययनों से पता चला है कि कलौंजी इंसुलिन संवेदनशीलता में सुधार करने और अग्नाशय को स्वस्थ रखने में भी मदद करती है। इसके सेवन से शरीर में कफ को कम करने , फैट को कम करने और मेटाबॉलिज़्म को बूस्ट करने में मदद मिलती है, जिससे डायबिटीज को कंट्रोल करने में मदद मिलती है।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
