Latest Updates
-
Varalakshmi Vrat Katha: वरलक्ष्मी व्रत के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, धन से जुड़ी बाधाएं होंगी दूर -
Varalakshmi Vrat 2026 Wishes: मां लक्ष्मी का आशीर्वाद...वरलक्ष्मी व्रत पर प्रियजनों को भेजें ये शुभकामना संदेश -
Rakhi Gift Ideas For Sister: इस रक्षाबंधन बहन को दें ये 7 प्यार भरे तोहफे, देखते ही खुशी से झूम उठेगी -
World Mosquito Day 2026: मच्छरों के काटने से हो सकती हैं ये खतरनाक बीमारियां, बचाव के लिए अपनाएं ये घरेलू उपाय -
पुरूषों को स्पर्म काउंट बढ़ाने के लिए खानी चाहिए ये 7 चीजें, फर्टिलिटी में होगा सुधार -
घर में अचानक कॉकरोच निकलना शुभ या अशुभ? जानें ज्योतिष और वास्तु के संकेत -
40 की उम्र में भी नजर आएंगी 20 की, हेल्दी और ग्लोइंग स्किन के लिए डाइट में शामिल करें ये 7 फूड्स -
September Travel Destinations: सितंबर में घूमने के लिए बेस्ट हैं ये भारत की ये 7 खूबसूरत जगहें, मिलेगा यादगार -
World Photography Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व फोटोग्राफी दिवस? जानें इस दिन का इतिहास, महत्व और थीम -
5 साल से तालाब में रह रहे इकबाल की मदद के लिए आगे आए अनंत अंबानी, इलाज के लिए मुंबई एयरलिफ्ट कराया
Dengue Ke Upay: गोबर, नीम और कपूर.. ये चीजें कर देंगी मच्छरों की छुट्टी, 30 मिनट में घर कर देंगे खाली
dengue ke upay: हर साल हजारों लोग डेंगू की चपेट में आते हैं, जिसमें से कई लोगों की मौत भी हो जाती है। हल्की-फुल्की बारिश और मौसम में नमी आते ही मच्छरों की फौज पनप उठती है।
2 मिनट दरवाजा खुलते ही सैंकड़ों मच्छर घर की तरफ रुख कर लेते हैं और जब काटना शुरू करते हैं तो लगता है जैसे शामत आ गई है। CDC के अनुसार, डेंगू के मच्छर सबसे ज्यादा सुबह सूर्योदय के 2 घंटे बाद और सूर्यास्त से पहले तक एक्टिव रहते हैं। इसके अलावा यह रात के समय उजाले वाले जगह पर भी मौजूद होते हैं।

दिन के समय लगभग सारे ही घर खूले रहते हैं, जिससे इन्हें आसानी से अपना शिकार मिल जाता है। यहां हम आपको आयुर्वेदिक सुझाए गए उपायों को आपके साथ शेयर कर रहे हैं, जो आपको मच्छरों से बचाने में मदद करेगा।

कपूर
इस उपाय के लिए आपको एक कटोरी पानी में थोड़ा सा कपूर डालकर कमरे के किसी कोने में रख दें. वहीं आप कपूर को घर के कोनों पर जला सकते हैं. ऐसे में कपूर से निकलने वाली खुशबू से मच्छर तुरंत भाग जाएंगे. हालांकि, कपूर जलाने से पहले सभी दरवाजे बंद कर दें। लगभग 30 मिनट के बाद मच्छर दूर हो जाएंगे

गोबर की धूप
चरक संहिता में चिकित्सा भाग में गाय के गोबर से निर्मित धूप बत्ती का महत्व बताया गया है। पूजा के समय गोबर के कंडे को धूप में इस्तेमाल करने से घर में छिपे डेंगू के मच्छर भाग जाते हैं। यह मच्छर भगाने के साथ साथ रोगी को ज्वर मुक्त करने में भी समर्थ है। गृहणियां अपने घर पर यह आसान तरीका इस्तेमाल कर सकती हैं।

नीम की पत्तियां
नीम के इस्तेमाल से घर में मच्छरों को दूर कर सकते हैं। ऐसे में आप अपने घर पर नीम का पौधा लगा सकते हैं। नीम के पौधे की गंध मच्छरों को भगाने में मदद करता है। लेकिन ध्यान रहे आप नीम का पौधा ऐसी जगह पर लगाएं जहां पर धूप भी आती हो और आप उसका अच्छे से ध्यान भी रख सकें, जिससे नीम का पौधा मरे नहीं। इससे अलग खुशबू पूरे घर में फैल सके। इसके अलावा डेंगू को रोकने के लिए सूखे नीम के पत्तों को जलाकर घर में इसका धुंआ करने से भी मच्छर भाग जाते हैं।
हल्दी के साथ नीम की पत्तियां
घर के अंदर से मच्छरों का को भगाने के लिए आप नीम के पत्तों के साथ हल्दी की जड़ों को जला लें। ध्यान रखें कि पत्तों और हल्दी की गांठों को जलाने के लिए ऐसे बर्तन का इस्तेमाल कर सकें, जिसका आप आसानी से पकड़कर पूरे घर में घुमा सकें। जलाने पर जब धुआं निकलने लगे, तो इसे पूरे घर में घुमा दें।
लहसुन
मच्छरों को घर में घुसने से रोकने के लिए लहसुन का इस्तेमाल करें। लहसुन की खुशबू से मच्छर दूर भाग जाते हैं। इसके लिए आप लहसुन को पीस लें और पानी में डालकर उबाल लें। अब इस पानी को घर के हर कोने में छिड़क दें। इससे बाहर से मच्छर घर के अंदर नहीं आएंगे।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications