Latest Updates
-
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि -
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट
आयुष्मान भारत में 70+ उम्र वाले करवा सकते हैं इलाज, डिटेल में समझे पहले से कितनी अलग है ये स्कीम और फायदे
Ayushman Bharat PM-JAY: केंद्र सरकार ने राष्ट्रीय स्वास्थ्य नीति के तहत 2017 में शुरू की आयुष्मान भारत स्कीम देश के 40 प्रतिशत गरीब तबके के लोगों को हर साल 5 लाख रुपये तक की मुफ्त इलाज की सुविधा देती है। अब
केंद्र सरकार ने आयुष्मान भारत योजना को विस्तार देते हुए 70 साल से ऊपर के सभी बुजुर्गों को इस योजना मे जोड़ते हुए हर साल 5 लाख रुपए तक का इलाज मुफ्त की सुविधा दी है। भाजपा ने लोकसभा चुनाव के अपने घोषणापत्र में यह वादा किया था। अब 11 सितंबर (बुधवार) को मोदी कैबिनेट ने इस फैसले को मंजूरी दे दी है।
सरकार के मुताबिक, 6 करोड़ सीनियर सिटिजंस को इस योजना का लाभ मिलेगा। इसमें देश के करीब 4.5 करोड़ परिवार शामिल होंगे। आइए डिटेल में जानते हैं कि अब इस हेल्थ स्कीम में नया क्या है और किसे इसके अन्तर्गत कितना लाभ मिलेगा?

किस-किसको मिलेगा लाभ?
सरकार ने कहा कि 70 साल और उससे ज्यादा उम्र के सभी बुजुर्ग चाहे उनकी आर्थिक स्थिति कैसी भी हो, वे इस योजना का फायदा उठा सकेंगे। उनके लिए एक नया अलग कार्ड जारी किया जाएगा। इसके अलावा 70 वर्ष से अधिक आयु के ऐसे सीनियर सिटीजन जो पहले से ही केंद्र सरकार स्वास्थ्य योजना (सीजीएचएस), भूतपूर्व सैनिक अंशदायी स्वास्थ्य योजना (ईसीएचएस) और आयुष्मान केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल (सीएपीएफ) जैसी अन्य सार्वजनिक स्वास्थ्य बीमा योजनाओं का लाभ प्राप्त कर रहे हैं, या तो अपनी मौजूदा योजना चुन सकते हैं या एबी पीएमजेएवाई का विकल्प चुन सकते हैं।
कौन-कौन लोग बनवा सकते हैं आयुष्मान कार्ड?
- ग्रामीण क्षेत्र वाले
- अनुसूचित जाति या जनजाति और आदिवासी
- दिहाडी मजदूरी करने वाले
- दिव्यांग व्यक्ति
- गरीबी रेखा के नीचे आने वाले लोग
- असंगठित क्षेत्र में काम करने वाले
कौन इस स्कीम का लाभ नहीं ले सकता है?
- संगठित क्षेत्र में काम करने वाले
- जिनका PF कटता हो
- सरकारी कर्मचारी
- जिनके पास पक्का मकान और गाडी हो
- ESIC के सदस्य
- इनकम टैक्स देने वाले
हर वर्ग के लोगों के लिए हैं ये स्कीम?
अगर कोई दंपति की उम्र 70 साल से ज्यादा हैं, और आयुष्मान भारत की इस कैटेगरी में आता है, तो 5 लाख रुपए का बीमा कवर पति-पत्नी दोनों के लिए एक ही होगा। इस स्कीम का फायदा मध्यम और उच्च वर्ग दोनों ही ले पाएंगे। इसके अलावा जो परिवार पहले से आयुष्मान के दायरे में हैं, उन्हें 70 पार के सीनियर सिटिजंस के लिए हर साल 5 लाख रु. तक का एडीशनल कवर मिलेगा। इसका इस्तेमाल परिवार के अन्य लोग नहीं कर सकेंगे।
किन अस्पतालों में मिलेगा इलाज और क्या-क्या होता है कवर?
इस स्कीम के तहत देशभर के चुनिंदा सरकारी और निजी अस्पतालों में इलाज करवाया जा सकता है। इस स्कीम के तहत अस्पताल में भर्ती होने के 10 दिन पहले और बाद के खर्च के रिफंड का नियम है। इस स्कीम की खासियत यह है कि मेडिकल टेस्ट, ऑपरेशन, दवाइयां और यहां तक कि ट्रांसपोर्ट पर होने वाला खर्च भी इस स्कीम में शामिल है।
आयुष्मान कार्ड कैसे बनवाएं?
आप Google Play Store से 'आयुष्मान' ऐप डाउनलोड कर सकते हैं या वेबसाइट beneficiary.nha.gov.in पर जाकर कार्ड के लिए आवेदन कर सकते हैं। ऐप या वेबसाइट पर अपना मोबाइल नंबर डालें और OTP के माध्यम से लॉगिन करें। अपने नाम, राशन कार्ड या आधार नंबर की मदद से अपनी पात्रता जांचें।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
