Latest Updates
-
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके -
Pitru Paksha 2026: गया जी के इस मंदिर में जिंदा लोग खुद करते हैं अपना पिंडदान, बेहद अनोखी है मान्यता -
दिल को हेल्दी रखते हैं ये 5 योगासन, हार्ट अटैक से बचने के लिए आज से ही बना लें रूटीन का हिस्सा -
World Heart Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व हृदय दिवस? जानें इसका इतिहास, महत्व और इस साल की थीम -
रात में लाइट जलाकर सोते हैं? आपकी ये आदत दिल पर पड़ सकती है भारी, रिसर्च में हुआ बड़ा खुलासा -
Bank Holidays October 2026: अक्टूबर में 16 दिन बंद रहेंगे बैंक, यहां देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट -
Pitru Paksha 2026 Food Rules: पितृपक्ष में क्या खाएं और क्या न खाएं? जानें खानपान से जुड़े जरूरी नियम -
Tanya Mishra: कौन हैं तान्या मिश्रा? अचानक कैसे बनीं देश की नई 'नेशनल क्रश', इंटरनेट पर तस्वीरें हो रहीं वायरल -
Pitru Paksha 2026: पितृ पक्ष में पति-पत्नी को शारीरिक संबंध बनाने चाहिए या नहीं? जानें क्या कहते हैं शास्त्र -
World Rabies Day 2026: कुत्ते के अलावा किन जानवरों के काटने से हो सकता है रेबीज? जानें लक्षण और बचाव के उपाय
Anushka Shetty को हुई ये अजीब सी बीमारी, हंसते-हंसते आपा ही खो बैठती हैं एक्ट्रेस
Baahubali Actor Anushka Shetty Suffering From Laughing Disease : बाहुबली' एक्ट्रेस अनुष्का शेट्टी एक दुर्लभ बीमारी से गुजर रही है। एक पुराने इंटरव्यू वीडियो में उन्होंने खुद इसका खुलासा किया था कि उन्हें हंसने से जुड़ी बीमारी है। उन्होंने बताया कि वह एक बार हंसना शुरू करती हैं तो उस पर कंट्रोल नहीं कर पाती हैं। अपने इंटरव्यू में उन्होंने बताया, 'मुझे हंसने की एक बीमारी है, मैं एक बार हंसना शुरू कर दूं तो 15 से 20 मिनट तक खुद को रोक नहीं पाती हूं।
शूटिंग के दौरान इस बीमारी की वजह से काफी दिक्कतें होती हैं, कई बार तो शूटिंग रोकनी पड़ती है। आइए जानते हैं आखिर साउथ की इस मशहूर एक्ट्रेस को ऐसी कौनसी बीमारी है औरे क्या ये खतरनाक होती है?

स्यूडोबुलबार इफेक्ट, लॉफिंग डिजीज से हैं परेशान
एक्सपर्ट्स के मुताबिक इस हंसने वाली बीमारी का नाम स्यूडोबुलबार इफेक्ट (Pseudobulbar Affect) है। इस बीमारी में अचानक से हंसना या रोना, देर-देर तक हंसी न रुकना जैसी चीजें होती है। चिकित्सकों के अनुसार, यह बीमारी न्यूरोलॉजिकल कंडीशन एमियोट्रोफिक लेटरल स्क्लेरोसिस का नतीजा है। यह बीमारी ज्यादातार न्यूरोलॉजिकल कंडीशन से गुजर रहे बच्चों और व्यस्कों में देखी जाती है।
स्यूडोबुलबार इफेक्ट की वजह?
एक्सपर्ट्स का कहना है कि हंसने की बीमारी को मानसिक समस्या समझा जाता है। इसके लक्षण इमोशनल और ब्रेन डिस्फंक्शन से जुड़े होते हैं, इसलिए इसे न्यूरोसाइकिएट्रिक बीमारी माना जाता है। इसके पीछे न्यूरोलॉजिकल डिजीज, जैसे मोटर न्यूरॉन डिजीज, एमियोट्रोफिक लेटरल स्क्लेरोसिस, मल्टीपल स्केलेरोसिस, ब्रेन स्ट्रोक, ब्रेन ट्यूमर या दर्दनाक सिर की चोट जैसी समस्याएं हो सकती हैं।
स्यूडोबुलबार इफेक्ट बीमारी का इलाज
एक्सपर्ट्स के अनुसार, इस बीमारी के मरीज को अगर हंसी आ रही है तो गहरी, आरामदायक और धीमी सांस लेने से राहत मिलती है। खुद को डिस्ट्रैक्ट करने से आप इस समस्या को ट्रिगर होने से बचा सकते हैं। कंधे, गर्दन के आसपास की मांसपेशियों को आराम दें, इससे भी काफी राहत मिल सकती है. इसके अलावा डॉक्टर से मिलकर सही सलाह ले सकते हैं और डॉक्टर की बताई दवाई के जरिए आप इस बीमारी को मैनेज कर सकती हैं।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
