Latest Updates
-
Putrada Ekadashi 2026: 23 या 24 अगस्त, कब है पुत्रदा एकादशी? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
कौन हैं क्रिकेटर मेधावी बिधूड़ी? ‘6-7’ सेलिब्रेशन के बाद इंटरनेट पर हुईं वायरल, खूबसूरती के दीवाने हुए फैंस -
दिल्ली में तेजी से बढ़ रहे स्वाइन फ्लू के मामले, जानें बच्चों में H1N1 के लक्षण और बचाव के उपाय -
53 की उम्र में दूल्हा बने अर्जुन रामपाल, गोवा में 14 साल छोटी गर्लफ्रेंड गैब्रिएला संग रचाई शादी -
IND vs SL 2nd Test: कोलंबो में सीरीज जीत की दहलीज पर भारत, बारिश और पिच का क्या है हाल? -
Varalakshmi Vrat Katha: वरलक्ष्मी व्रत के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, धन से जुड़ी बाधाएं होंगी दूर -
Varalakshmi Vrat 2026 Wishes: मां लक्ष्मी का आशीर्वाद...वरलक्ष्मी व्रत पर प्रियजनों को भेजें ये शुभकामना संदेश -
Rakhi Gift Ideas For Sister: इस रक्षाबंधन बहन को दें ये 7 प्यार भरे तोहफे, देखते ही खुशी से झूम उठेगी -
World Mosquito Day 2026: मच्छरों के काटने से हो सकती हैं ये खतरनाक बीमारियां, बचाव के लिए अपनाएं ये घरेलू उपाय -
पुरूषों को स्पर्म काउंट बढ़ाने के लिए खानी चाहिए ये 7 चीजें, फर्टिलिटी में होगा सुधार
जल्द ही रूस के प्रयासों से सच हो सकती है बाबा वेंगा की कैंसर के इलाज से जुड़ी भविष्यवाणी
Baba Vanga 2024 Prediction about cancer cure : बाबा वेंगा बुल्गारिया की विश्व प्रसिद्ध भविष्यवाणीकर्ता हैं। बाबा वेंगा की मृत्यु 84 वर्ष की आयु में साल 1996 में हुई थी। लेकिन उन्होंने मरने से पहले साल 5079 तक के भविष्य की भविष्यवाणी की थी। उनके द्वारा की गई भविष्यवाणियों को लोग सच ही मानते हैं।
दरअसल, उनके द्वारा की गई अधिकतर भविष्यवाणियां सच साबित हुई हैं। बाबा वेंगा ने राजकुमारी डायना की मृत्यु से लेकर 9/11 के आतंकवादी हमलों और कोरोनोवायरस महामारी आदि की भविष्यवाणी भी की थी, जो सच साबित हुई। इसके अलावा, उन्होंने साल 2024 में कैंसर जैसी भयावह बीमारी के लिए दवा विकसित होने की संभावना जाहिर की थी। अब रूस ने इस दिशा में एक सकारात्मक कदम बढ़ाया है, जिससे लोगों के मन में आशा की किरण जागी है।

हाल ही में, रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने इस विषय में एक बयान जारी किया है। जिसके अनुसार, रूस जल्द ही कैंसर के इलाज के लिए दवा विकसित कर सकता है। तो चलिए जानते हैं इसके बारे में-
रूस के राष्ट्रपति पुतिन ने दिया बयान
बता दें कि बाबा वेंगा ने साल 2024 के लिए भविष्यवाणी की थी कि इस साल अल्जाइमर और कैंसर जैसी बीमारियों के लिए नए इलाज का आविष्कार किया जाएगा। साल की शुरुआत में ही उनकी यह भविष्यवाणी सच होती दिख रही है। दरअसल, 14 फरवरी 2024 को रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने रूस में कैंसर पर चल रहे शोध पर बयान दिया था। उन्होंने कहा कि हम कैंसर के टीके और अगली पीढ़ी की इम्यूनोमॉड्यूलेटरी दवाओं के विकास में एक महत्वपूर्ण मील के पत्थर तक पहुंच गए हैं। राष्ट्रपति पुतिन का यह बयान लोगों के मन में एक आशा की किरण जागृत करता है। अगर सच में ऐसा होता है तो इससे बहुत से लोग असमय अपनी जान गंवाने से बच सकते हैं।
कौन थे बाबा वेंगा
वेन्जेलिया पैंडेवा गुश्तरोवा को आम तौर पर बाबा वेंगा के नाम से जाना जाता है। बुल्गारिया की विश्व प्रसिद्ध भविष्यवाणीकर्ता हैं। बाबा वेंगा का जन्म 31 जनवरी 1911 में उत्तर मेसिडोनिया में हुआ था। 12 साल की उम्र में ही उनकी आंखों की रोशनी चली गई थी। बाबा वेंगा को बाल्कन का नास्त्रेदमस भी कहा जाता है। उन्होंने अपने पूरे जीवनकाल में कई भविष्यवाणियां कीं, जिनके बारे में कई लोग कहते हैं कि वे सच हुईं। उनकी मृत्यु साल 1996 में हुई थी, लेकिन मरने से पहले साल 5079 तक के भविष्य की भविष्यवाणी की थी।
साल 2024 के लिए बाबा वेंगा की भविष्यवाणियां
बाबा वेंगा ने साल 2024 में कैंसर और अल्जाइमर जैसे खतरनाक बीमारी के इलाज की भविष्यवाणी की, जो अब सच होती दिख रही है। इसके अलावा भी उन्होंने कई भविष्यवाणियां की। मसलन-
- साल 2024 में रूस के राष्ट्रपति पुतिन की मृत्यु हो सकती है। उनकी हत्या हो सकती है और इस साजिश में कोई रूसी नागरिक ही जिम्मेदार होगा।
- साल 2024 में साइबर हमलों में बढ़ोतरी हो सकती है। उनके अनुसार साइबर हैकर्स पावर ग्रिड और जल उपचार संयंत्रों जैसे बुनियादी ढांचे पर हमला कर सकते हैं, जिसके कारण नेशनल सिक्योरिटी पर खतरा मंडरा सकता है।-
- साल 2024 में दुनिया का एक बड़ा देश जैविक हथियार टेस्ट कर सकता है। इतना ही नहीं, बाबा वेंगा ने यूरोप में आतंकी गतिविधियों के बढ़ने की भविष्यवाणी भी की।
- बाबा वेंगा की भविष्यवाणी के अनुसार, 2024 में बड़ा आर्थिक संकट आने वाला है, जिसके कारण वैश्विक अर्थव्यवस्था पर असर पड़ेगा।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications