Latest Updates
-
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके -
Pitru Paksha 2026: गया जी के इस मंदिर में जिंदा लोग खुद करते हैं अपना पिंडदान, बेहद अनोखी है मान्यता -
दिल को हेल्दी रखते हैं ये 5 योगासन, हार्ट अटैक से बचने के लिए आज से ही बना लें रूटीन का हिस्सा -
World Heart Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व हृदय दिवस? जानें इसका इतिहास, महत्व और इस साल की थीम -
रात में लाइट जलाकर सोते हैं? आपकी ये आदत दिल पर पड़ सकती है भारी, रिसर्च में हुआ बड़ा खुलासा -
Bank Holidays October 2026: अक्टूबर में 16 दिन बंद रहेंगे बैंक, यहां देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट -
Pitru Paksha 2026 Food Rules: पितृपक्ष में क्या खाएं और क्या न खाएं? जानें खानपान से जुड़े जरूरी नियम -
Tanya Mishra: कौन हैं तान्या मिश्रा? अचानक कैसे बनीं देश की नई 'नेशनल क्रश', इंटरनेट पर तस्वीरें हो रहीं वायरल -
Pitru Paksha 2026: पितृ पक्ष में पति-पत्नी को शारीरिक संबंध बनाने चाहिए या नहीं? जानें क्या कहते हैं शास्त्र -
World Rabies Day 2026: कुत्ते के अलावा किन जानवरों के काटने से हो सकता है रेबीज? जानें लक्षण और बचाव के उपाय
Babil Khan Viral Video: क्या इमोशनल ब्रेकडाउन से गुजर रहे हैं बाबिल खान, जानें एक्सपर्ट की राय
Babil Khan's Viral Video : इरफान खान के बेटे बाबिल खान एक बार फिर सुर्खियों में हैं, लेकिन इस बार वजह काफी गंभीर है। हाल ही में उनका एक इमोशनल वीडियो वायरल हुआ, जिसमें वे रोते-बिलखते नजर आ रहे हैं और बॉलीवुड इंडस्ट्री को लेकर अपशब्दों का इस्तेमाल करते दिखे। यह वीडियो पहले इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया गया था, जिसे बाद में डिलीट कर दिया गया। अब बाबिल की इंस्टाग्राम प्रोफाइल भी नजर नहीं आ रही है, जिससे उनकी मानसिक स्थिति को लेकर चिंताएं और बढ़ गई हैं।
वीडियो में बाबिल की हालत देखकर साफ है कि वे मानसिक तनाव और भावनात्मक परेशानी से गुजर रहे हैं। हाल ही में उनकी मां सुतापा सिकदर ने भी एक इंटरव्यू में बताया था कि बाबिल अपने पिता इरफान खान के निधन के गहरे सदमे में हैं और उन पर लगातार तुलना का दबाव है। सुतापा ने यह भी स्वीकार किया कि बाबिल लगभग डिप्रेशन का शिकार हो चुके हैं।
बाबिल के वायरल वीडियो ने सोशल मीडिया पर बहस छेड़ दी है। लोग उनकी मेंटल हेल्थ को लेकर फिक्र जता रहे हैं और कई यूजर्स उनकी मां से अपील कर रहे हैं कि वे इस मुश्किल वक्त में उनके साथ रहें। तो वहीं कुछ लोग उन्हें डिप्रेशन में बताते हुए उनकी मां को उनके साथ रहने की सलाह दे रहे हैं। यह घटना युवाओं में मेंटल हेल्थ को लेकर गंभीर सवाल खड़े करती है।

मानसिक तनाव (Mental Stress) के कई कारण हो सकते हैं। यह तनाव किसी व्यक्ति के जीवन के विभिन्न पहलुओं से उत्पन्न हो सकता है, जैसे कि काम, व्यक्तिगत जीवन, स्वास्थ्य या रिश्ते। मानसिक तनाव की यह कुछ वजह हो सकती है-
एक्सपर्ट की राय
जयपुर के मनोचिकित्सक डॉ. कपिल शर्मा का कहना है कि फिल्म इंडस्ट्री जैसे हाई-प्रेशर माहौल में युवा कलाकारों पर मानसिक तनाव का खतरा ज्यादा होता है, खासकर तब जब उनके माता-पिता खुद इंडस्ट्री के बड़े नाम रहे हों।
उनके अनुसार, "जब किसी युवा को बार-बार कहा जाए कि वह अपने माता-पिता जितना प्रतिभाशाली नहीं है, तो यह उसके आत्मसम्मान को गहरा आघात पहुंचाता है। इससे आत्म-संदेह, भावनात्मक अस्थिरता और डिप्रेशन जैसी समस्याएं हो सकती हैं।"
मानसिक तनाव के प्रमुख कारण
काम का दबाव: अत्यधिक प्रतिस्पर्धा, समय की कमी और परफॉर्मेंस का बोझ युवाओं को तनाव में डाल देता है।
आर्थिक असुरक्षा: हालांकि स्टारकिड्स को यह समस्या कम होती है, लेकिन किसी भी युवा के लिए फाइनेंशियल इंडिपेंडेंस पाने का दबाव मानसिक तनाव का कारण बन सकता है।
पारिवारिक या व्यक्तिगत संबंधों में दरार: करीबी रिश्तों में खटास या भावनात्मक दूरी मानसिक स्थिति को प्रभावित कर सकती है।
स्वास्थ्य समस्याएं: लम्बे समय तक चलने वाली बीमारियाँ या मानसिक बीमारियां जैसे डिप्रेशन और एंग्जायटी मानसिक दबाव को बढ़ा सकती हैं।
अतीत के आघात: किसी प्रियजन की मृत्यु, घरेलू हिंसा, या किसी और प्रकार का ट्रॉमा भावनात्मक रूप से लंबे समय तक व्यक्ति को परेशान कर सकता है।
सामाजिक दबाव और तुलना: सोशल मीडिया पर लगातार खुद की तुलना दूसरों से करना आत्म-संदेह और नकारात्मक सोच को जन्म देता है।
नकारात्मक सोच: "मैं कभी सफल नहीं हो पाऊंगा" या "मेरे साथ हमेशा बुरा ही होता है" जैसे विचार तनाव को गहरा बना सकते हैं।
समय की कमी: जब व्यक्ति खुद के लिए समय नहीं निकाल पाता और लगातार जिम्मेदारियों के नीचे दबा रहता है, तो मानसिक संतुलन बिगड़ सकता है।
टूटे हुए रिश्ते: ब्रेकअप, तलाक या प्रियजनों से दूरी भी इमोशनल स्ट्रेस को बढ़ा देती है।
मीडिया दबाव: सेलेब्रिटीज को लगातार कैमरों, खबरों और ट्रोलिंग का सामना करना पड़ता है, जो उन्हें मानसिक रूप से कमजोर बना सकता है।
भावनात्मक सपोर्ट करें?
उन्होंने यह भी सुझाव दिया कि ऐसे युवाओं को भावनात्मक सहयोग की आवश्यकता होती है, विशेषकर परिवार और करीबी दोस्तों से। साथ ही, यदि लक्षण गंभीर हो जाएं, तो समय पर प्रोफेशनल थेरेपी और परामर्श लेना जरूरी होता है।
(डिस्क्लेमर: यह लेख मानसिक स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से लिखा गया है। मानसिक परेशानी होने पर चिकित्सकीय सलाह जरूर लें। मदद बस एक कॉल दूर पहचान पूर्णतः गोपनीय , पेशेवर परामर्श सेवा iCALL मेंटल हेल्पलाइन नंबर: 9152987821 सोम - शनि: सुबह 10 बजे - शाम 8 बजे )
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
