Latest Updates
-
August 2026 Vrat Tyohar: सावन शिवरात्रि से लेकर रक्षाबंधन तक, देखें अगस्त में आने वाले व्रत-त्योहारों की लिस्ट -
कर्नाटक में 18-25 साल के 7 हजार से ज्यादा छात्र HIV पॉजिटिव, अब सभी कॉलेजों में टेस्टिंग होगी अनिवार्य -
Sawan 2026: सावन में शिवलिंग की पूजा के दौरान भूलकर भी न करें ये 7 गलतियां, नाराज हो सकते हैं भगवान शिव -
गुरु पूर्णिमा के अवसर पर करिश्मा तन्ना के घर गूंजी किलकारी, इस शुभ दिन जन्मे बच्चों के लिए चुनें ये खास नाम -
30 जुलाई या 2 अगस्त, फ्रेंडशिप डे कब है? जानें International Friendship Day और Friendship Day में फर्क -
Happy Sawan 2026 Wishes: ...इन संदेशों के जरिए अपने प्रियजनों को दें सावन की शुभकामनाएं -
कांवड़ यात्रा की शुरुआत कैसे हुई? जानिए कौन था पहला कांवड़िया, जिसने सबसे पहले चढ़ाया था शिवलिंग पर जल -
कलौंजी के तेल से बनाएं बालों को लंबा और घना, जानें इसे घर पर बनाने का तरीका -
देव आनंद के बेटे सुनील आनंद का हार्ट अटैक से निधन, जिस अस्पताल में पिता ने ली थी अंतिम सांस वहीं तोड़ा दम -
Guru Purnima 2026 Speech: गुरु पूर्णिमा पर दें ये सरल और दमदार भाषण, तालियों से गूंज उठेगा पूरा हॉल
बाजार में सिर्फ 20 दिन ही मिलता है नाशपत्ती जैसे दिखने वाला 'बब्बू गोशा', इसे खाने से शुगर रहता कंट्रोल
Babugosha Fruit health Benefits : बाजार में इन दिनों नाशपत्ती के जैसे दिखने वाला हूबहू एक चमत्कारी फल मिल रहा है। लेकिन आपको जानकर हैरानी होगी कि ये फल केवल 20 दिन या महीने भर तक मार्केट में मिलता है। इसके बाद ये अगले साल मार्केट में दिखाई देगा। इसका आकार और नाम दोनों अजीब है।
नाशपती का हमशक्ल इस फल का नाम बब्बू गोशा है। हालांकि स्वाद में यह फल ज्यादा स्वादिष्ट और गुणकारी है। माना जाता है कि यह फल डायबिटीज के मरीजों के लिए औषधि की तरह काम करता है। आइए जानते हैं इस फल की खासियत के बारे में।

दिखने में नाशपती जैसा लेकिन फायदेमंद कई गुना ज्यादा
नग नाम का यह फल हिमाचल और जम्मू कश्मीर में उगाया जाता है। नाशपाती जैसा दिखने वाला यह फल स्वाद में उससे एकदम हट कर है। नाशपती खाने में कठोर होता है, लेकिन, नग खाने में बहुत मुलायम होता है। महंगा मिलने के कारण बाजार में इसकी पकड़ कम है। पूरे सालभर में यह फल सिर्फ 20 दिन ही उपलब्ध होता है। बाजार में बब्बू गोशा 80 रुपये किलो बिक रहा है।
बब्बूगोशा और नाशपत्ती में अंतर
बारिश के मौसम में मिलने वाला नाशपाती खाने में काफी क्रिस्पी और दानेदार होता है। स्वाद में नाशपाती हल्का खट्टा-मीठा रसदार होता है। इसका छिलका हरे रंग का होता है, जो कि दूर से हरे रंग के सेब की तरह दिखता है। इसका बीज भी सेब की तरह ही होता है। छिलके का अंदर का भाग क्रीम और सफेद रंग का होता है। नाशपाती के फल में विटामिन सी की अच्छी मात्रा पाई जाती है, लेकिन बब्बूगोशा में अधिक मात्रा में विटामिन-सी नहीं होती है।
नग या बब्बू गोशा के नाम से पुकारते है
नग नाम का यह फल खाने में मुलायम और स्वादिष्ट है। लोग इसे बब्बू गोशा के नाम से भी पुकारते हैं। डायबिटिज में यह बहुत फायदेमंद होता है। लेकिन बब्बू गोशा को बहुत कम लोग जानते हैं। हालांकि, हर साल महंगा बिकने वाला यह फल सेब से भी ज्यादा फायदेमंद है।
ब्लड प्रेशर में फायदेमंद
हाई ब्लड प्रेशर के मरीजों को रोजाना एक बाबूगोशे का सेवन करना चाहिए. एक बाबूगोशे में तकरीबन 116 mg पोटेशियम पाया जाता है। जो हाई ब्लड प्रेशर को नॉर्मल करने का काम करता है।
कब्ज से दिलाएं छुट्टी
बाबूगोशा में अच्छी मात्रा में फाइबर मिलता है। यह कब्ज में फायदा करने के साथ ही डाइजेशन को सही बनाए रखता है।
डायबिटीज में फायदेमंद
नाशपाती की तुलना में बब्बू गोशा ज्यादा ताकतवर फल होता है। इसके अंदर मौजूद पौष्टिक तत्व इम्यूनिटी को स्ट्रॉन्ग बनाता है। बाजार में केवल कुछ दिन मिलने वाले बब्बू गोशा या नग फल का सेवन डायबिटीज के मरीजों के लिए लाभकारी होता है।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications