Latest Updates
-
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके -
Pitru Paksha 2026: गया जी के इस मंदिर में जिंदा लोग खुद करते हैं अपना पिंडदान, बेहद अनोखी है मान्यता -
दिल को हेल्दी रखते हैं ये 5 योगासन, हार्ट अटैक से बचने के लिए आज से ही बना लें रूटीन का हिस्सा -
World Heart Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व हृदय दिवस? जानें इसका इतिहास, महत्व और इस साल की थीम -
रात में लाइट जलाकर सोते हैं? आपकी ये आदत दिल पर पड़ सकती है भारी, रिसर्च में हुआ बड़ा खुलासा -
Bank Holidays October 2026: अक्टूबर में 16 दिन बंद रहेंगे बैंक, यहां देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट
Banana vs Potato Chips : आलू या केले के चिप्स, व्रत में दोनों में से क्या खाना हैं ज्यादा हेल्दी?
Banana vs Potato Chips : अक्सर लोग व्रत के दौरान फलाहारी में आलू के चिप्स खाना पसंद करते हैं, जो कि सेहत के लिए सही नहीं है। आलू के चिप्स खाने में बेहद स्वादिष्ट लगते हैं। जो लोग चिप्स खाने के शौकीन होते हैं उन्हें आलू चिप्स खाना बेहद पसंद आता हैं। लेकिन उत्तर भारत की तुलना में दक्षिण भारत में लोग केले के चिप्स खाना ज्यादा पसंद करते हैं।
अगर आप भी चिप्स खाने के शौकीन हैं तो आप आलू के बजाय केले के चिप्स भी खा सकते हैं। हालांकि अक्सर जो लोग हेल्थ कॉन्शियस होते हैं, वह लोग आलू और केले के चिप्स के बीच कंफ्यूज रहते हैं कि दोनों में से कौन से चिप्स खाना फायदेमंद होता है। वैसे आपको बता दें कि स्नैकिंग के लिए दोनों ही पॉपुलर च्वॉइस है लेकिन सेहत के दृष्टिकोण से दोनों में कुछ अंतर होते हैं।

केले के चिप्स
पोषण तत्व: केले में फाइबर, पोटैशियम और विटामिन B6 होता है, जो इन्हें पोषण की दृष्टि से बेहतर बनाता है।
फाइबर: इसमें फाइबर की मात्रा अधिक होती है, जो पाचन को बेहतर बनाती है।
पोटैशियम: पोटैशियम ब्लड प्रेशर को नियंत्रित करने में मदद करता है।
फैट और सोडियम : अगर केले के चिप्स को डीप फ्राई किया जाता है या इन पर नमक या मसाले डाल दिए जाए, तो यह स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद नहीं रहते हैं।
केले के चिप्स की क्वालिटी और न्यूट्रिशियन इस बात पर निर्भर करती है कि उन्हें कैसे तैयार किया गया है। अगर ये चिप्स डीप फ्राई किए गए हैं, तो उनमें फैट और कैलोरी की मात्रा बढ़ जाती है, जो कि हेल्दी ऑप्शन में नहीं आता है।
आलू के चिप्स
पोषण तत्व: आलू में भी फाइबर, विटामिन C और पोटैशियम होता है, लेकिन चिप्स बनाते समय इनमें से अधिकांश पोषक तत्व कम हो जाते हैं।
ज्यादा कैलोरी : आलू के चिप्स में डीप फ्राय होता है और इसमें नमक भी ज्यादा पडता है। डीप फ्राई किए जाने की वजह से इसमें ट्रांस फैट और मात्रा बढ़ जाती है, इसके अलावा नमक के इस्तेमाल की वजह से सोडियम भी ज्यादा होता है, इसमें जो दिल की सेहत के लिए हानिकारक हो सकता है।
कैंसर और ब्लड प्रेशर का बढ़ जाता है खतरा
व्रत के अलावा भी आलू के चिप्स में अक्सर नमक की मात्रा अधिक होती है, खासकर पैकेड चिप्स में तो ज्यादा ही होता है। जिससे सोडियम का स्तर बढ़ जाता है। अधिक सोडियम के सेवन से हाई बीपी और अन्य स्वास्थ्य समस्याओं का खतरा बढ़ जाता है। साथ ही, एक ही तेल को रिहीट करने से फ्राई किए जाने के दौरान आलू में कैंसरजनक पदार्थ जैसे एक्रिलामाइड्स भी बन सकते हैं, जो स्वास्थ्य के लिए खतरनाक हो सकते हैं।
आलू या केले के चिप्स में से क्या खाएं?
अगर आप स्वास्थ्य के नजरिए से देख रहे हैं, तो केले के चिप्स बिना अतिरिक्त तेल और नमक के ज्यादा हेल्दी ऑप्शन हैं। अगर केले के चिप्स ओवन-बेक्ड या एयर-फ्राइड हैं, तो सेहत के लिए ज्यादा सेहतमंद हो सकता है। दूसरी ओर, आलू के चिप्स ज्यादा फैट और कैलोरी होता है इस वजह से इन्हें सीमित मात्रा में खाना चाहिए। इसके अलावा आलू के चिप्स ज्यादा खाने से गैस, एसिडिटी और बदहजमी जैसी परेशानियां हो सकती हैं।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
