Latest Updates
-
यूरिक एसिड बढ़ने पर शरीर के इन अंगों में होने लगता है तेज दर्द, साधारण समझकर न करें इग्नोर -
Adi Vinayaka Temple: भारत का एकमात्र मंदिर जहां मानव मुख वाले गणेश जी की होती है पूजा, जानें इसकी पूरी कहानी -
सामंथा रुथ प्रभु ने शेयर की अपनी गोद भराई की तस्वीरें, येलो आउटफिट में दिखीं बेहद खूबसूरत, देखें Photos -
National Engineers Day 2026: 15 सितंबर को ही क्यों मनाया जाता है इंजीनियर्स डे? जानिए इसका इतिहास और महत्व -
Rishi Panchami Vrat Katha: ऋषि पंचमी पर जरूर पढ़ें यह व्रत कथा, तभी मिलेगा पूजा का पूर्ण फल -
Rishi Panchami 2026: ऋषि पंचमी आज, जानें पूजा का शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और महत्व -
गणेश चतुर्थी के दिन कश्मीरी पंडित मानते हैं Pann Poshte, कुल देवी की पूजा से जुड़ी है परंपरा -
जयपुर का मोती डूंगरी गणेश मंदिर: जहां मेहंदी का प्रसाद जोड़ता है शादी की डोर, उमड़ी सिंगल लड़कों की भीड़ -
हरतालिका तीज व्रत कथा: जब नारद मुनि विष्णु विवाह का प्रस्ताव लेकर पहुंचे, मां पार्वती हुईं हैरान -
हरतालिका तीज 2026: क्या गर्भवती महिलाएं रख सकती हैं निर्जला व्रत, जान लें सावधानियां
Basi Roti ke Fayde: वेट लॉस से डायबिटीज तक का काल है बासी रोटी, जानें खाने का सही तरीका और अनगिनत फायदे
Basi Roti ke Fayde: Basi Roti Benefits: अक्सर लोग रात की बची हुई रोटियों को बेकार समझकर फेंक देते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि यही बासी रोटी आपकी सेहत के लिए किसी सुपरफूड से कम नहीं होती? आयुर्वेद और कई हेल्थ एक्सपर्ट्स के अनुसार, सही तरीके से खाई गई बासी रोटी शरीर को ताकत देने के साथ-साथ डायबिटीज कंट्रोल करने, वजन घटाने और पाचन सुधारने में भी मदद कर सकती है। खासकर सुबह खाली पेट ठंडे दूध के साथ बासी रोटी खाना पुराने समय से घरेलू हेल्थ टिप माना जाता रहा है। इसमें मौजूद फाइबर, प्राकृतिक बैक्टीरिया और पोषक तत्व शरीर को कई गंभीर बीमारियों से बचाने में मदद करते हैं। आइए जानते हैं बासी रोटी खाने के फायदे, सही तरीका और किन लोगों को इसे खाने से बचना चाहिए।

क्या बासी रोटी खाना सच में फायदेमंद है?
हर किसी के घर में बासी रोटी बच ही जाती है, लेकिन अधिकतर लोग इन्हें या तो फेंक देते हैं या फिर गाय को खिला देते हैं। मगर वो ये नहीं जानते कि रात की बची हुई रोटियां किसी सुपरफूड के कम नहीं है। बता दें कि रातभर रखने के बाद रोटी में कुछ प्राकृतिक परिवर्तन होते हैं, जिससे उसमें मौजूद अच्छे बैक्टीरिया बढ़ जाते हैं। यही कारण है कि बासी रोटी पाचन के लिए हल्की और पेट के लिए फायदेमंद मानी जाती है। हालांकि रोटी पूरी तरह साफ और सही तरीके से स्टोर की गई होनी चाहिए।
बासी रोटी खाने के जबरदस्त फायदे
1. डायबिटीज कंट्रोल करने में मददगार
सुबह ठंडे दूध के साथ बासी रोटी खाने से ब्लड शुगर लेवल कंट्रोल करने में मदद मिल सकती है। इसमें मौजूद फाइबर ग्लूकोज के अवशोषण को धीमा करता है, जिससे शुगर अचानक नहीं बढ़ती। अगर आप शुगर कंट्रोल करना चाहते हैं तो एक या दो बासी रोटी को ठंडे दूध में भिगोकर खाएं, लेकिन उसमें चीनी न मिलाएं।
2. तेजी से घट सकता है वजन
बासी रोटी में कैलोरी कम और फाइबर ज्यादा होता है। इसे खाने के बाद लंबे समय तक पेट भरा रहता है, जिससे बार-बार भूख नहीं लगती और ओवरईटिंग कम होती है। अगर आप वजन कम करने का प्लान बना रहे हैं तो सुबह नाश्ते में बासी रोटी को दही या छाछ के साथ खाएं।
3. पाचन तंत्र को बनाती है मजबूत
बासी रोटी पेट के लिए ठंडी मानी जाती है। यह कब्ज, एसिडिटी और पेट की जलन जैसी समस्याओं में राहत दे सकती है। इसमें मौजूद फाइबर आंतों को स्वस्थ रखने में मदद करता है।
4. हाई ब्लड प्रेशर में फायदेमंद
कुछ हेल्थ एक्सपर्ट्स मानते हैं कि ठंडे दूध के साथ बासी रोटी खाने से शरीर का ब्लड प्रेशर संतुलित रखने में मदद मिलती है। गर्मियों में यह शरीर को ठंडक भी पहुंचाती है।
5. शरीर को दिनभर देता है एनर्जी
बासी रोटी में मौजूद कार्बोहाइड्रेट शरीर को धीरे-धीरे ऊर्जा देते हैं। इससे कमजोरी और थकान कम महसूस होती है। एनर्जेटिक रहने के लिए आप रात की बनी रोटी को साफ और ढककर रखें, सुबह इसे ठंडे दूध, दही या छाछ के साथ खाएं। चाहें तो हल्का सा गर्म करके भी खा सकते हैं लेकिन इस बात का ध्यान रखें कि ज्यादा पुरानी रोटी को न खाएं।
किन लोगों को बासी रोटी खाने से बचना चाहिए?
जिन लोगों को फूड एलर्जी हो
पेट में संक्रमण या गैस की गंभीर समस्या हो
कमजोर इम्यूनिटी वाले लोग
फफूंदी लगी या खराब रोटी कभी न खाएं
बासी रोटी खाने के दौरान इन बातों का रखें ध्यान
रोटी को खुले में न छोड़ें
फफूंदी या बदबू आने पर तुरंत फेंक दें
बहुत ज्यादा पुरानी रोटी न खाएं
साफ बर्तन में ही स्टोर करें
क्या कहता है आयुर्वेद?
आयुर्वेद के अनुसार, बासी रोटी शरीर को ठंडक देती है और पित्त दोष को शांत करने में मदद करती है। गर्मियों में इसका सेवन विशेष रूप से लाभकारी माना जाता है।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
