Latest Updates
-
Shardiya Navratri 2026 Day 8: नवरात्रि के आठवें दिन करें मां महागौरी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
Durga Ashtami 2026 Wishes: महागौरी की कृपा...इन संदेशों के साथ अपनों को दें दुर्गा अष्टमी की शुभकामनाएं -
सिर्फ गांठ ही नहीं, ये 5 संकेत भी हो सकते हैं ब्रेस्ट कैंसर का लक्षण, साधारण समझकर इग्नोर करने की न करें भूल -
Maha Navami 2026: 19 या 20 अक्तूबर, महानवमी कब है? जानें तिथि, हवन और कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त -
SRH की मालकिन काव्या मारन की शादी हुई तय! कौन है दुल्हा, कब और कहां होगी वेडिंग, जानिए पूरी डिटेल्स -
Ashtami Kab Hai: 18 या 19 अक्टूबर, कब है अष्टमी? जानें सही तारीख, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और पारण का समय -
Shardiya Navratri 2026 Day 7: नवरात्रि के सातवें दिन करें मां कालरात्रि की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग, आरती -
Navratri Day 7 Wishes: मां कालरात्रि का आशीर्वाद...इन संदेशों के साथ अपनों को भेजें महासप्तमी की शुभकामनाएं -
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी
ग्रीन टी से बने फेस पैक को चेहरे पर लगाने से चेहरे शाइनी होगा
आप फैटी लेयर्स से परेशान हैं, तो एक्सरसाइज के साथ-साथ डायट पर भी खास ध्यान देना जरूरी है। वेट लॉस जर्नी में सुपर ड्रिंक है ग्रीन टी। इसे दिन में दो-तीन बार पीने से फैटी लेयर टूटती हैं और बॉडी इसमें मौजूद इंडीग्रेंट्स माइंड और बॉडी को सुपर एक्टिव रखती हैं। सिर्फ इतना नहीं ग्रीन टी के मैजिकल ब्यूटी फायदे भी हैं। ग्रीन टी और ब्यूटी के बारे में सुनते ही आप हैरत में पढ़ गए होंगे? आप जानना चाहेंगे कि आखिर कैसे ग्रीन टी देती है ब्यूटी फायदे।

ग्रीन टी की सिप-सिप
आज से ही अपने वैनिटी बॉक्स में ग्रीन टी रख लें। कमाल के फायदे मिलेंगे आपकी स्किन को। कारण इसे पीने से बॉडी से टॉक्सिन निकलेंगे और चेहरा खिला-खिला दिखेगा सुबह-शाम एक कप ग्रीन टी सिप-सिप करके पिएं। ऐसा एक महीने तक करें। आपको अपने चेहरे पर बदलाव दिखेगा। लटकती त्वचा में कसावट दिखेगी, फाइन लाइंस कम होंगी और उम्र के निशान कम होते दिखेंगे।
ग्रीन टी मास्क
चेहरे पर पिंपल्स हैं तो क्रीम या ट्रीटमेंट लेने से ज्यादा कारगर है ग्रीन टी मास्क। इसे आप खुद बना सकते हैं। इसे बनाने के लिए चाहिए 1/4 कप ग्रीन टी, 1/4 कप पानी, एक बाउल, एक चम्मच, थोड़ी-सी कॉटन और एक हेयर बैंड। इसे बनाने के लिए - एक बॉउल में 1/4 कप ग्रीन टी डालें। इसमें 1/4 कप पानी डालें और दोनों को मिलाएं। इसे पंद्रह मिनट फ्रिज में रखें। ठंडा होने पर इसे चेहरे पर कॉटन से लगाएं, जहां पिंपल्स हों। इसे पंद्रह मिनट चेहरे पर लगा रहने दें। अंत में चेहरे को साफ और सामान्य पानी से चेहरा धोएं। इस फेस पैक को महीने में दो बार लगाएं। गर्मियों महक प्रदान करेगा यह फेस पैक।
स्किन टोनर भी
स्किन केयर में आप ऑर्गेनिक कॉस्मेटिक लगाना पसंद करते हैं, तो यह प्रॉडक्ट आपको पसंद जरूर आएगा। इसकी खासियत यह है कि यह पूरी तरह से मिलावट रहित है और बजट के अनुकूल। बात कर रहे हैं ग्रीन टी की। अगली बार सिर्फ ग्रीन टी पिएं ही नहीं ब्यूटी रिजीम में भी शामिल कर लें। स्किन केयर में क्लीनिंग करने के बाद ग्रीन टी से टोनिंग करें। साफ पानी में ग्रीन टी का बैग डिप करें। पंद्रह मिनट पानी में टी बैग को भिगा रहने दें। ऐसे करने से पानी में पानी में ग्रीन टी का असर आ जाएगा। अब इसे किसी एयर टाइट बॉटल में भरकर रख दें। एक सप्ताह तक यह ऑर्गेनिक टोनर तक इस्तेमाल करें, बाद में फिर बना लें। स्किन टोनर के लिए ठंडा ग्रीन टी की पानी कॉटन बॉल से स्किन पर लगाएं।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
