Latest Updates
-
Akshaya Tritiya 2026: अक्षय तृतीया पर 10 रुपये के नमक का ये टोटका, रातों-रात बदल देगा आपकी किस्मत -
Akshaya Tritiya Wishes: घर की लक्ष्मी को इन खूबसूरत संदेशों के जरिए कहें 'हैप्पी अक्षय तृतीया' -
Akshaya Tritiya Vrat Katha: अक्षय तृतीया के दिन जरूर पढ़ें यह कथा, मिलेगा मां लक्ष्मी का आशीर्वाद -
Parshuram Jayanti 2026 Wishes: अधर्म पर विजय...इन संदेशों के साथ अपनों को दें परशुराम जयंती की शुभकामनाएं -
Akshaya Tritiya 2026 Wishes: सोने जैसी हो चमक आपकी...अक्षय तृतीया पर प्रियजनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Akshaya Tritiya Wishes For Saasu Maa: सासु मां और ननद को भेजें ये प्यार भरे संदेश, रिश्तों में आएगी मिठास -
Aaj Ka Rashifal 19 April: अक्षय तृतीया और आयुष्मान योग का दुर्लभ संयोग, इन 2 राशियों की खुलेगी किस्मत -
Akshaya Tritiya 2026 Upay: अक्षय तृतीया पर करें ये 5 उपाय, मां लक्ष्मी की कृपा से सुख-संपत्ति में होगी वृद्धि -
World Liver Day 2026: हर साल 19 अप्रैल को क्यों मनाया जाता है विश्व लिवर दिवस? जानें इसका इतिहास, महत्व और थीम -
Nashik TCS Case: कौन है निदा खान? प्रेग्नेंसी के बीच गिरफ्तारी संभव या नहीं, जानें कानून क्या कहता है
आयरन की कमी के लिए चुकंदर खाएं या फिर अनार? जानें किसका जूस पीना है ज्यादा फायदेमंद
Beetroot Vs Pomegranate Juice: चुकंदर और अनार, दोनों ही सेहत के लिए बेहद फायदेमंद हैं। इनमें आयरन की भरपूर मात्रा पाई जाती है, जो हमारे शरीर में हीमोग्लोबिन के स्तर को बढ़ाने में मदद करती है। हीमोग्लोबिन शरीर के विभिन्न भागों तक ऑक्सीजन पहुंचाने का कार्य करता है। चुकंदर को कच्चा सलाद में खाया जा सकता है, जूस बना कर पिया जा सकता है, या उबाल कर भी खाया जा सकता है।
वहीं, अनार को सीधे खाया जा सकता है या इसका जूस पिया जा सकता है। रोजाना इन फलों का सेवन करने से आयरन की कमी दूर होती है और एनीमिया जैसी समस्याओं से बचा जा सकता है।

चुकंदर के जूस में नाइट्रेट्स होते हैं, जो रक्त प्रवाह को सुधारते हैं, जबकि अनार के जूस में विटामिन सी और एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं, जो आयरन के अवशोषण में मदद करते हैं। आइए जानते हैं आयरन की कमी के लिए चुकंदर और अनार का जूस दोनों में से क्या पिएं?
अनार का जूस
अनार का जूस न सिर्फ स्वादिष्ट, बल्कि पोषक तत्वों से भरपूर भी होता है। यह आयरन का बेहतरीन स्रोत है, जो शरीर में हीमोग्लोबिन के स्तर को बढ़ाने में मदद करता है। इसमें मौजूद विटामिन-सी आयरन के अवशोषण को बढ़ावा देता है, जिससे खून की कमी से बचा जा सकता है। अनार का जूस हार्ट हेल्थ के लिए भी फायदेमंद है, क्योंकि यह बैड कोलेस्ट्रॉल को कम करता है और धमनियों में सूजन को रोकता है, जिससे दिल की बीमारियों का खतरा कम होता है। इसके एंटीऑक्सीडेंट्स सेल्स को नुकसान से बचाते हैं और त्वचा को हेल्दी रखते हैं। नियमित रूप से अनार का जूस पीने से शरीर के कई फायदे हो सकते हैं।
अनार का जूस इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाता है, जिससे शरीर इन्फेक्शन से बेहतर तरीके से लड़ सकता है। यह आयरन के साथ-साथ विटामिन, खनिज और एंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर होता है, जो ओवरऑल हेल्थ में सुधार लाने में मदद करता है। इसे अपनी डाइट में शामिल करें।
चुकंदर का जूस
चुकंदर का जूस पोषक तत्वों से भरपूर होता है, जिसमें आयरन, फोलेट, नाइट्रेट और पोटैशियम जैसे महत्वपूर्ण न्यूट्रिएंट्स होते हैं। यह ब्लड सर्कुलेशन को बढ़ाता है और ब्लड प्रेशर को नियंत्रित करने में मदद करता है। चुकंदर में मौजूद नाइट्रेट ब्लड वेसल्स को आराम पहुंचाकर ऑक्सीजन की सप्लाई को बेहतर बनाता है, जिससे शरीर को ज्यादा एनर्जी मिलती है। इसके अलावा, यह रेड ब्लड सेल्स के प्रोडक्शन को बढ़ाता है, जिससे हीमोग्लोबिन की कमी दूर होती है। चुकंदर का जूस स्टैमिना को बढ़ाकर तुरंत ऊर्जा प्रदान करता है और शरीर को ताजगी का एहसास कराता है, खासतौर पर एनीमिया से जूझ रहे व्यक्तियों के लिए फायदेमंद है।
दोनों में से क्या पिएं?
अगर आप आयरन को बेहतर तरीके से अब्जॉर्ब करना चाहते हैं और इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाना चाहते हैं, तो अनार का जूस बेहतर होगा। वहीं, अगर आप अपनी एनर्जी को बढ़ाना चाहते हैं और ब्लड सर्कुलेशन में सुधार करना चाहते हैं, तो चुकंदर का जूस ज्यादा फायदेमंद रहेगा।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications











