Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
ये शख्स हैं चलता-फिरता शराबखाना, इस अनोखी बीमारी की वजह से पेट में बनती है शराब
What is auto-brewery syndrome : बेल्जियम से एक अजीबो गरीब मामला सामने आया है, जहां एक व्यक्ति को शराब पीकर गाड़ी चलाने के जुर्म से निर्दोष करार करते हुए रिहा कर दिया क्योंकि उस व्यक्ति ने शराब नहीं पी रखी थी बल्कि वो एक दुलर्भ बीमारी से ग्रस्त है। जिसकी वजह से उसके शरीर में नेचुरली रुप से अल्कोहल का उत्पादन होने लगता है, जो खून में मिलने के बाद उस व्यक्ति को नशे की हालत में पहुंचा देता है।
जांच के दौरान पता चला कि ये शख्स झूठ नहीं बोल रहा है, इस बात की पुष्टि एक नहीं बल्कि 3 डॉक्टर ने की।
शख्स के वकील ने अपने क्लाइंट की पहचान का खुलासा न करते हुए बताया है कि उनका क्लाइंट ऑटो ब्रूअरी सिंड्रोम' (ABS) नामक दुर्लभ बीमारी से पीड़ित हैं। दुनियाभर में इसके सिर्फ 20 ही मरीज मौजूद हैं।

क्या है पूरा मामला?
बेल्जियम पुलिस ने अप्रैल 2022 में एक 40 वर्षीय व्यक्ति को शराब पीकर गाड़ी चलाने के जुर्म में गिरफ्तार किया था। जांच के दौरान मालूम चला था कि उस शख्स ने 0.91 मिली ग्राम अल्कोहल का सेवन कर रखा था जो कि बेल्जियम सरकार द्धारा तय कानूनी सीमा से दोगुना था। लेकिन तब इस व्यक्ति ने दावा किया था कि उसने शराब नहीं पी रखी है। तब वो भी इस बात से अंजान था कि वो ABS नामक दुलर्भ बीमारी से ग्रस्त है। अब अदालत ने हाल ही में इस मामले को लेकर अपना फैसला सुनाया है। आइए जानते हैं कि क्या होता है 'ऑटो ब्रूअरी सिंड्रोम' जिसमें आदमी के शरीर में बनने लगती है शराब।
क्या है Auto-Brewery Syndrome?
ऑटो-ब्रूअरी सिंड्रोम यानी ABS अनोखी मेडिकल कंडीशन है। इस बीमारी से जूझ रहे व्यक्ति के पेट में कार्बोहाइड्रेट्स का फर्मेंटेशन होता रहता है जिससे एथेनॉल बनने लगता है। यह एथेनॉल छोटी आंत में अब्जॉर्ब होकर खून में घुलने लगता हे। इस वजह से व्यक्ति को नशा होने लगता है। ऐसा लगता है जैसे व्यक्ति ने शराब पी रखी है।
पहले भी सामने आ चुके हैं मामले
- इस सिंड्रोम से जुड़ा पहला मामला साल 2014 सामने आया था जब एक ट्रक ड्राइवर ने हाईवे पर 11,000 साल्मन फैला दी थी। तब उसे गिरफ्तार करने पर उसे ABS बीमारी होने की बात पता चली थी।
- 2015 में ABS से ग्रस्त एक महिला को शराब ड्रिंक एंड ड्राइव के मामले में गिरफ्तार किया गया था।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
